इंद्रप्रस्थ न्यूज – ताज़ा हिंदी खबरें | राष्ट्रीय, राज्य, खेल, बिज़नेस ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज
ताजा खबरें यूरोपीय देशों के खिलाफ सैन्य कार्रवाई की तैयारी नहीं कर रहा रूस : पुतिन महिला यूनिट ने कलात में पाकिस्तानी सेना के काफिलों पर किया हमला : बीएलएफ पाकिस्तान-अफगान सीमा पर मुठभेड़, 13 तालिबान लड़ाकों के मारे जाने का दावा कांगो में सेना का विमान रिहायशी इलाके में क्रैश, 14 लोगों की मौत 6.80 करोड़ के ‘बॉस स्कैम’ मामले में बीकानेर से आरोपी गिरफ्तार पुश्तैनी संपत्ति के विवाद में मां की हत्या, बेटी और प्रेमी गिरफ्तार वृंदावन में संत प्रेमानंद महाराज के साधक ने छत से कूदकर की आत्महत्या बिजनौर में महिला की हत्या का आरोपित गिरफ्तार, जेठ का बेटा ही निकला हत्यारा बांसवाड़ा में 1.18 करोड़ की सनसनीखेज डकैती का खुलासा: सरपंच चुनाव लड़ने के लिए रची थी साजिश, चार गिरफ्तार साइबर ठगी : शहर में सात लोग साइबर ठगी के शिकार, दस लाख से ज्यादा की रकम पार हरिद्वारः झबरेड़ी कलां में दोहरे हत्याकांड से सनसनी, भाई ने बहन और युवक को मारी गोली सुखदेव विहार मेट्रो स्टेशन के पास ऑटो और कार की टक्कर, चालक की मौत राजस्थान हाईकोर्ट : समन नहीं पहुंचने पर अखबार में नोटिस प्रकाशित करना पर्याप्त नहीं: हाईकोर्ट राजस्थान हाईकोर्ट : हाईकोर्ट के रोस्टर में बड़ा बदलाव, 28 सितंबर से लागू होगी नई व्यवस्था राजस्थान हाईकोर्ट : वार्डों की सीमाएं बदलने की याचिका पर सुनवाई खत्म बृजभूषण सिंह को बरी करने के आदेश के खिलाफ महिला पहलवानों की याचिका पर 28 सितंबर को सुनवाई नाबालिग लड़की से सामूहिक दुष्कर्म में दो किशोरों को 20-20 साल की सजा अनमोल इंडस्ट्रीज ने आईपीओ के लिए सेबी के पास फाइल किया डीएचआरपी डीएचएल एक्सप्रेस भारत में एक जनवरी से माल ढुलाई शुल्क में 8.9 फीसदी की करेगी बढ़ोतरी 'लव एंड वॉर' में विक्की कौशल का नया अवतार, पोस्टर में दिखा जबरदस्त तेवर पूरी निर्वाचन व्यवस्था को वोट चोरी कहना देश के साथ अपराध चुनाव आयोग पर सवाल और सुधार के अवसर भारत में रोजगार का महत्वपूर्ण साधन है पर्यटन उद्योग एसआईआर में नोटिस पाने वालों के घर दस्तावेज जुटाने जाएंगे बीएलओ, सुनवाई के लिए कार्यालय बुलाने की जरूरत नहीं मध्य प्रदेश में सुगम परिवहन सेवा में पुरानी बसों का नया कलेवर, उठे सवाल

मदर्स डे पर NDMC उपाध्यक्ष चहल ने वृद्धाश्रम में किया वृक्षारोपण, वरिष्ठ नागरिकों संग किया सहभोज

10 May 2026



नई दिल्ली, 10 मई (इंद्रप्रस्थ न्यूज)। मदर्स डे के अवसर पर नई दिल्ली नगरपालिका परिषद (NDMC) के उपाध्यक्ष कुलजीत सिंह चहल ने काली बाड़ी मार्ग स्थित आशीर्वाद वृद्धाश्रम में “#EkPedMaaKeNaam_OnSunday” अभियान के तहत वृक्षारोपण किया। कार्यक्रम के माध्यम से मां और प्रकृति दोनों के सम्मान का संदेश दिया गया।


इस दौरान वृद्धाश्रम में रह रहे वरिष्ठ नागरिकों के साथ मिलकर पौधे लगाए गए। कार्यक्रम में मातृत्व, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक जिम्मेदारी को जोड़ते हुए लोगों को प्रकृति संरक्षण के प्रति जागरूक किया गया।


कुलजीत सिंह चहल ने कहा कि “एक पेड़ मां के नाम” केवल वृक्षारोपण अभियान नहीं, बल्कि भावनात्मक और सामाजिक जिम्मेदारी का जनआंदोलन है। उन्होंने कहा कि जब कोई व्यक्ति एक पेड़ लगाता है, तो वह आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य की नींव रखता है और अपनी मां तथा मां प्रकृति को सम्मान देता है।


उन्होंने बताया कि यह अभियान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रेरणा से शुरू किया गया है, जिसका उद्देश्य लोगों को अपनी माँ के नाम एक पौधा लगाने और पर्यावरण संरक्षण से जुड़ने के लिए प्रेरित करना है।


कार्यक्रम के दौरान चहल ने वृद्धाश्रम का निरीक्षण भी किया और वहां उपलब्ध सुविधाओं की समीक्षा की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को मरम्मत और रखरखाव से जुड़े कार्य तय समय में पूरा करने के निर्देश दिए।


NDMC के अनुसार, वर्ष 2016 में स्थापित यह वातानुकूलित वृद्धाश्रम 60 वरिष्ठ नागरिकों की क्षमता वाला है, जहां वर्तमान में 59 निवासी रह रहे हैं। यहां आवास, भोजन, स्वास्थ्य देखभाल, स्वच्छता और सुरक्षा जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाती हैं।


इस अवसर पर कुलजीत सिंह चहल ने वरिष्ठ नागरिकों के साथ सहभोज भी किया और उनसे आत्मीय संवाद स्थापित किया। वृद्धाश्रम की माताओं और वरिष्ठ नागरिकों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मदर्स डे की शुभकामनाएं और आशीर्वाद देते हुए कहा कि “आपके हाथों में देश सुरक्षित है।”


चहल ने बताया कि NDMC ने पूरे वर्ष के लिए ग्रीन कैलेंडर तैयार किया है, जिसके तहत हर रविवार नई दिल्ली के विभिन्न इलाकों में वृक्षारोपण अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने कहा कि विकसित भारत 2047 के विजन के तहत स्वच्छ और हरित दिल्ली बनाने के लिए NDMC लगातार काम कर रही है।