इंद्रप्रस्थ न्यूज – ताज़ा हिंदी खबरें | राष्ट्रीय, राज्य, खेल, बिज़नेस ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज
ताजा खबरें बारिश, जलभराव और बढ़ते गंगा जलस्तर से कानपुर बेहाल, कई इलाकों में बाढ़ जैसे हालात वाराणसी के लोहता में तेज रफ्तार डीसीएम ने साइकिल सवार समेत दाे को राैंदा, दोनाें की मौत मुख्यमंत्री ने बुराड़ी में एटीएस का किया उद्घाटन, एक अक्टूबर से पीयूसी से संबंधित प्रवर्तन व्यवस्था होगी लागू यूरोपीय देशों के खिलाफ सैन्य कार्रवाई की तैयारी नहीं कर रहा रूस : पुतिन महिला यूनिट ने कलात में पाकिस्तानी सेना के काफिलों पर किया हमला : बीएलएफ पाकिस्तान-अफगान सीमा पर मुठभेड़, 13 तालिबान लड़ाकों के मारे जाने का दावा कांगो में सेना का विमान रिहायशी इलाके में क्रैश, 14 लोगों की मौत 6.80 करोड़ के ‘बॉस स्कैम’ मामले में बीकानेर से आरोपी गिरफ्तार पुश्तैनी संपत्ति के विवाद में मां की हत्या, बेटी और प्रेमी गिरफ्तार वृंदावन में संत प्रेमानंद महाराज के साधक ने छत से कूदकर की आत्महत्या बिजनौर में महिला की हत्या का आरोपित गिरफ्तार, जेठ का बेटा ही निकला हत्यारा बांसवाड़ा में 1.18 करोड़ की सनसनीखेज डकैती का खुलासा: सरपंच चुनाव लड़ने के लिए रची थी साजिश, चार गिरफ्तार साइबर ठगी : शहर में सात लोग साइबर ठगी के शिकार, दस लाख से ज्यादा की रकम पार हरिद्वारः झबरेड़ी कलां में दोहरे हत्याकांड से सनसनी, भाई ने बहन और युवक को मारी गोली सुखदेव विहार मेट्रो स्टेशन के पास ऑटो और कार की टक्कर, चालक की मौत राजस्थान हाईकोर्ट : समन नहीं पहुंचने पर अखबार में नोटिस प्रकाशित करना पर्याप्त नहीं: हाईकोर्ट राजस्थान हाईकोर्ट : हाईकोर्ट के रोस्टर में बड़ा बदलाव, 28 सितंबर से लागू होगी नई व्यवस्था राजस्थान हाईकोर्ट : वार्डों की सीमाएं बदलने की याचिका पर सुनवाई खत्म बृजभूषण सिंह को बरी करने के आदेश के खिलाफ महिला पहलवानों की याचिका पर 28 सितंबर को सुनवाई नाबालिग लड़की से सामूहिक दुष्कर्म में दो किशोरों को 20-20 साल की सजा अनमोल इंडस्ट्रीज ने आईपीओ के लिए सेबी के पास फाइल किया डीएचआरपी डीएचएल एक्सप्रेस भारत में एक जनवरी से माल ढुलाई शुल्क में 8.9 फीसदी की करेगी बढ़ोतरी 'लव एंड वॉर' में विक्की कौशल का नया अवतार, पोस्टर में दिखा जबरदस्त तेवर पूरी निर्वाचन व्यवस्था को वोट चोरी कहना देश के साथ अपराध चुनाव आयोग पर सवाल और सुधार के अवसर

ऑस्ट्रेलिया के साथ द्विपक्षीय रक्षा सहयोग के नए रास्ते खोजने के मुद्दे पर हुई चर्चा

01 Jun 2026



- रक्षा मंत्री राजनाथ ने ऑस्ट्रेलिया के डिप्टी पीएम और डिफेंस मिनिस्टर से बातचीत की


नई दिल्ली, 01 जून (इंद्रप्रस्थ न्यूज)। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सोमवार को नई दिल्ली में अपने समकक्ष और ऑस्ट्रेलिया के उप प्रधानमंत्री रिचर्ड मार्लेस के साथ इंडिया-ऑस्ट्रेलिया डिफेंस मिनिस्टर्स डायलॉग की सह-अध्यक्षता की। इस डायलॉग में द्विपक्षीय रक्षा सहयोग में हुई प्रगति का आकलन करने के साथ ही आपसी सहयोग के नए रास्ते खोजने के मुद्दे पर चर्चा की गई। भारत-ऑस्ट्रेलिया रक्षा साझेदारी आने वाले वर्षों में लगातार प्रगति करने के लिए पूरी तरह तैयार है।


ऑस्ट्रेलिया के उप-प्रधानमंत्री और रक्षा मंत्री रिचर्ड मार्लेस के साथ द्विपक्षीय वार्ता करते हुए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा, "मैं आपकी सरकार को हाल ही में जारी की गई 2026 की 'राष्ट्रीय रक्षा रणनीति' और 'एकीकृत निवेश कार्यक्रम' के लिए बधाई देना चाहूंगा। आज की चर्चा के दौरान मैं इस नीति दस्तावेज पर और भारत-ऑस्ट्रेलिया के रक्षा संबंधों में विकास की संभावनाओं पर आपके विचारों को जानने के लिए उत्सुक हूं।" उन्होंने कहा कि हमने मिलकर द्विपक्षीय रक्षा सहयोग के संपूर्ण दायरे की समीक्षा की और इसे और अधिक बढ़ाने के तरीकों और उपायों पर चर्चा की।


राजनाथ सिंह ने दूसरे भारत-ऑस्ट्रेलिया रक्षा मंत्रियों के संवाद से पहले नई दिल्ली पहुंचने पर ऑस्ट्रेलिया के उप प्रधानमंत्री और रक्षा मंत्री मार्लेस का स्वागत किया। बाद में रिचर्ड मार्लेस को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की उपस्थिति में तीनों सेनाओं की ओर से 'गार्ड ऑफ ऑनर' दिया गया। नए चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) जनरल एनएस राजा सुब्रमणि और नौसेना प्रमुख एडमिरल कृष्णा स्वामीनाथन की मौजूदगी में 'डिफेंस मिनिस्टर्स डायलॉग' में रक्षा सहयोग की समीक्षा करने के साथ ही भारत-ऑस्ट्रेलिया व्यापक रणनीतिक साझेदारी को और अधिक सुदृढ़ बनाने के लिए नए अवसरों की तलाश की गई।


रिचर्ड मार्लेस का यह दौरा अक्टूबर 2025 में ऑस्ट्रेलिया में हुई पहली 'डिफेंस मिनिस्टर्स डायलॉग' के बाद हो रहा है और यह इंडिया-ऑस्ट्रेलिया व्यापक रणनीतिक साझेदारी में बढ़ती रफ्तार को दिखाता है। ऑस्ट्रेलिया, भारत के खुले, सबको साथ लेकर चलने वाले और खुशहाल इंडो-पैसिफिक के विजन में एक अहम साझेदार है। यह दौरा भारत-ऑस्ट्रेलिया डिफेंस पार्टनरशिप की बढ़ती मजबूती को भी प्रदर्शित करता है।

Latest News