इंद्रप्रस्थ न्यूज – ताज़ा हिंदी खबरें | राष्ट्रीय, राज्य, खेल, बिज़नेस ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज
ताजा खबरें युद्धाभ्यास तरंग शक्ति-2026 शुरू : 8 देशों के 3 हजार से ज्यादा एयर वॉरियर्स हो रहे शामिल लखनऊ में अलग-अलग जगह मकान गिरने से एक बुजुर्ग की माैत, तीन घायल यूपी के बलरामपुर में विद्युत कंट्रोल रूम में भरा पानी, 500 गांव की विद्युत आपूर्ति ठप दो दिन से लगातार हो रही बारिश से किसानों के चेहरे मुरझाए, खेतों में भरा पानी, फसलों को भारी नुकसान कबड्डी खेल रहे किशोर की बिगड़ी हालत, आगरा में इलाज के दौरान मौत विस्फोट में झुलसे दो भाइयों में से एक की मौत, 6 दिन बाद दिल्ली में तोड़ा दम योगी सरकार के डिजिटल हेल्थ विजन को मिलेगी नई रफ्तार, 25 पदों पर होगी भर्ती डिवाइडर पार कर गैस टैंकर से भिड़ी फॉर्च्यूनर , कारोबारी की मौत, चालक गंभीर यूपी के हमीरपुर में बारिश से दो मंजिला मकान गिरा, बुजुर्ग की मौत बाराबंकीः बारिश बनी आफत: दीवार और पेड़ गिरने से महिला समेत दो की मौत, दो घायल बारिश, जलभराव और बढ़ते गंगा जलस्तर से कानपुर बेहाल, कई इलाकों में बाढ़ जैसे हालात वाराणसी के लोहता में तेज रफ्तार डीसीएम ने साइकिल सवार समेत दाे को राैंदा, दोनाें की मौत मुख्यमंत्री ने बुराड़ी में एटीएस का किया उद्घाटन, एक अक्टूबर से पीयूसी से संबंधित प्रवर्तन व्यवस्था होगी लागू यूरोपीय देशों के खिलाफ सैन्य कार्रवाई की तैयारी नहीं कर रहा रूस : पुतिन महिला यूनिट ने कलात में पाकिस्तानी सेना के काफिलों पर किया हमला : बीएलएफ पाकिस्तान-अफगान सीमा पर मुठभेड़, 13 तालिबान लड़ाकों के मारे जाने का दावा कांगो में सेना का विमान रिहायशी इलाके में क्रैश, 14 लोगों की मौत 6.80 करोड़ के ‘बॉस स्कैम’ मामले में बीकानेर से आरोपी गिरफ्तार पुश्तैनी संपत्ति के विवाद में मां की हत्या, बेटी और प्रेमी गिरफ्तार वृंदावन में संत प्रेमानंद महाराज के साधक ने छत से कूदकर की आत्महत्या बिजनौर में महिला की हत्या का आरोपित गिरफ्तार, जेठ का बेटा ही निकला हत्यारा बांसवाड़ा में 1.18 करोड़ की सनसनीखेज डकैती का खुलासा: सरपंच चुनाव लड़ने के लिए रची थी साजिश, चार गिरफ्तार साइबर ठगी : शहर में सात लोग साइबर ठगी के शिकार, दस लाख से ज्यादा की रकम पार हरिद्वारः झबरेड़ी कलां में दोहरे हत्याकांड से सनसनी, भाई ने बहन और युवक को मारी गोली सुखदेव विहार मेट्रो स्टेशन के पास ऑटो और कार की टक्कर, चालक की मौत

इजराइल का ऐलान- लेबनान, सीरिया और गाजा से फिलहाल नहीं हटेगी सेना

02 Jul 2026



यरुशलम, 01 जुलाई (एजेंसी)। इजराइल के रक्षा मंत्री इजराइल काट्ज ने स्पष्ट किया है कि इजराइली रक्षा बल (आईडीएफ) फिलहाल लेबनान, सीरिया और गाजा पट्टी से अपनी सैन्य टुकड़ियां नहीं हटाएगा। उन्होंने कहा कि क्षेत्रीय सुरक्षा स्थिति को देखते हुए सेना अगले आदेश तक इन मोर्चों पर तैनात रहेगी, ताकि इजराइल के नागरिकों को किसी भी संभावित हमले से सुरक्षित रखा जा सके।


काट्ज ने ईरान को भी कड़ी चेतावनी देते हुए कहा कि यदि तेहरान या उसके समर्थित संगठन लेबनान में इजराइल की सैन्य कार्रवाई के जवाब में हमला करते हैं, तो इजराइल पूरी ताकत से जवाब देगा।


रक्षा मंत्री का यह बयान ऐसे समय आया है, जब हाल ही में अमेरिका की मध्यस्थता में इजराइल और लेबनान के बीच एक सुरक्षा समझौते पर हस्ताक्षर हुए हैं। इस समझौते का उद्देश्य दोनों देशों के बीच तनाव कम करना, संघर्ष विराम को मजबूत बनाना और लेबनान में सक्रिय हिजबुल्लाह को हथियार छोड़ने की दिशा में आगे बढ़ाना है।


इजराइल का कहना है कि जब तक हिजबुल्लाह पूरे लेबनान में अपने हथियार नहीं छोड़ता और सुरक्षा संबंधी शर्तें पूरी नहीं होतीं, तब तक उसकी सेना दक्षिणी लेबनान से पीछे नहीं हटेगी।

Latest News