इंद्रप्रस्थ न्यूज – ताज़ा हिंदी खबरें | राष्ट्रीय, राज्य, खेल, बिज़नेस ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज
ताजा खबरें डिवाइडर पार कर गैस टैंकर से भिड़ी फॉर्च्यूनर , कारोबारी की मौत, चालक गंभीर यूपी के हमीरपुर में बारिश से दो मंजिला मकान गिरा, बुजुर्ग की मौत बाराबंकीः बारिश बनी आफत: दीवार और पेड़ गिरने से महिला समेत दो की मौत, दो घायल बारिश, जलभराव और बढ़ते गंगा जलस्तर से कानपुर बेहाल, कई इलाकों में बाढ़ जैसे हालात वाराणसी के लोहता में तेज रफ्तार डीसीएम ने साइकिल सवार समेत दाे को राैंदा, दोनाें की मौत मुख्यमंत्री ने बुराड़ी में एटीएस का किया उद्घाटन, एक अक्टूबर से पीयूसी से संबंधित प्रवर्तन व्यवस्था होगी लागू यूरोपीय देशों के खिलाफ सैन्य कार्रवाई की तैयारी नहीं कर रहा रूस : पुतिन महिला यूनिट ने कलात में पाकिस्तानी सेना के काफिलों पर किया हमला : बीएलएफ पाकिस्तान-अफगान सीमा पर मुठभेड़, 13 तालिबान लड़ाकों के मारे जाने का दावा कांगो में सेना का विमान रिहायशी इलाके में क्रैश, 14 लोगों की मौत 6.80 करोड़ के ‘बॉस स्कैम’ मामले में बीकानेर से आरोपी गिरफ्तार पुश्तैनी संपत्ति के विवाद में मां की हत्या, बेटी और प्रेमी गिरफ्तार वृंदावन में संत प्रेमानंद महाराज के साधक ने छत से कूदकर की आत्महत्या बिजनौर में महिला की हत्या का आरोपित गिरफ्तार, जेठ का बेटा ही निकला हत्यारा बांसवाड़ा में 1.18 करोड़ की सनसनीखेज डकैती का खुलासा: सरपंच चुनाव लड़ने के लिए रची थी साजिश, चार गिरफ्तार साइबर ठगी : शहर में सात लोग साइबर ठगी के शिकार, दस लाख से ज्यादा की रकम पार हरिद्वारः झबरेड़ी कलां में दोहरे हत्याकांड से सनसनी, भाई ने बहन और युवक को मारी गोली सुखदेव विहार मेट्रो स्टेशन के पास ऑटो और कार की टक्कर, चालक की मौत राजस्थान हाईकोर्ट : समन नहीं पहुंचने पर अखबार में नोटिस प्रकाशित करना पर्याप्त नहीं: हाईकोर्ट राजस्थान हाईकोर्ट : हाईकोर्ट के रोस्टर में बड़ा बदलाव, 28 सितंबर से लागू होगी नई व्यवस्था राजस्थान हाईकोर्ट : वार्डों की सीमाएं बदलने की याचिका पर सुनवाई खत्म बृजभूषण सिंह को बरी करने के आदेश के खिलाफ महिला पहलवानों की याचिका पर 28 सितंबर को सुनवाई नाबालिग लड़की से सामूहिक दुष्कर्म में दो किशोरों को 20-20 साल की सजा अनमोल इंडस्ट्रीज ने आईपीओ के लिए सेबी के पास फाइल किया डीएचआरपी डीएचएल एक्सप्रेस भारत में एक जनवरी से माल ढुलाई शुल्क में 8.9 फीसदी की करेगी बढ़ोतरी

\'रामायण\' मेरी बेटी राहा की बड़े पर्दे पर पहली फिल्म होगी : रणबीर कपूर

24 Jul 2026



अभिनेता रणबीर कपूर ने अपनी बहुप्रतीक्षित फिल्म 'रामायण' को अपने करियर का सबसे खास और यादगार प्रोजेक्ट बताया है। सैन डिएगो कॉमिक-कॉन (एसडीसीसी) में निर्माता नमित मल्होत्रा, निर्देशक नितेश तिवारी और अभिनेता यश के साथ पहुंचे रणबीर ने फिल्म से जुड़ा एक भावुक खुलासा किया। उन्होंने कहा कि 'रामायण' उनकी दो वर्षीय बेटी राहा कपूर की बड़े पर्दे पर देखी जाने वाली पहली फिल्म होगी। रणबीर ने कहा, "मैं इसे लेकर बेहद उत्साहित हूं। यह हमारे परिवार के लिए भी बहुत खास पल होगा।"


रणबीर ने बताया कि जब उन्हें भगवान राम का किरदार निभाने का प्रस्ताव मिला था, तब उनके मन में कई सवाल और आशंकाएं थीं। उन्होंने कहा, "मैं सोच रहा था कि क्या मैं इस किरदार के साथ न्याय कर पाऊंगा? क्या मैं इसके योग्य हूं? लेकिन धीरे-धीरे वह डर कृतज्ञता में बदल गया। मुझे एहसास हुआ कि यह जीवन में एक बार मिलने वाला अवसर और एक बड़ी जिम्मेदारी है।" उन्होंने कहा कि 'रामायण' केवल एक फिल्म नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति और आस्था का महत्वपूर्ण हिस्सा है, इसलिए इसे पूरी ईमानदारी और समर्पण के साथ बनाया जा रहा है।


रणबीर ने भगवान राम को साहस, करुणा, क्षमा और धर्म का प्रतीक बताते हुए कहा कि करोड़ों लोग सदियों से उनके आदर्शों से प्रेरणा लेते आए हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि फिल्म हर पीढ़ी के दर्शकों से भावनात्मक रूप से जुड़ेगी। नितेश तिवारी के निर्देशन में बन रही इस महागाथा का पहला भाग दिवाली 2026 और दूसरा भाग दिवाली 2027 में रिलीज होगा। फिल्म में रणबीर कपूर के साथ यश, साई पल्लवी, सनी देओल, रवि दुबे, अरुण गोविल, लारा दत्ता, विवेक ओबेरॉय, रकुल प्रीत सिंह और कुणाल कपूर भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे।

Latest News