इंद्रप्रस्थ न्यूज – ताज़ा हिंदी खबरें | राष्ट्रीय, राज्य, खेल, बिज़नेस ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज
ताजा खबरें दो दिन से लगातार हो रही बारिश से किसानों के चेहरे मुरझाए, खेतों में भरा पानी, फसलों को भारी नुकसान कबड्डी खेल रहे किशोर की बिगड़ी हालत, आगरा में इलाज के दौरान मौत विस्फोट में झुलसे दो भाइयों में से एक की मौत, 6 दिन बाद दिल्ली में तोड़ा दम योगी सरकार के डिजिटल हेल्थ विजन को मिलेगी नई रफ्तार, 25 पदों पर होगी भर्ती डिवाइडर पार कर गैस टैंकर से भिड़ी फॉर्च्यूनर , कारोबारी की मौत, चालक गंभीर यूपी के हमीरपुर में बारिश से दो मंजिला मकान गिरा, बुजुर्ग की मौत बाराबंकीः बारिश बनी आफत: दीवार और पेड़ गिरने से महिला समेत दो की मौत, दो घायल बारिश, जलभराव और बढ़ते गंगा जलस्तर से कानपुर बेहाल, कई इलाकों में बाढ़ जैसे हालात वाराणसी के लोहता में तेज रफ्तार डीसीएम ने साइकिल सवार समेत दाे को राैंदा, दोनाें की मौत मुख्यमंत्री ने बुराड़ी में एटीएस का किया उद्घाटन, एक अक्टूबर से पीयूसी से संबंधित प्रवर्तन व्यवस्था होगी लागू यूरोपीय देशों के खिलाफ सैन्य कार्रवाई की तैयारी नहीं कर रहा रूस : पुतिन महिला यूनिट ने कलात में पाकिस्तानी सेना के काफिलों पर किया हमला : बीएलएफ पाकिस्तान-अफगान सीमा पर मुठभेड़, 13 तालिबान लड़ाकों के मारे जाने का दावा कांगो में सेना का विमान रिहायशी इलाके में क्रैश, 14 लोगों की मौत 6.80 करोड़ के ‘बॉस स्कैम’ मामले में बीकानेर से आरोपी गिरफ्तार पुश्तैनी संपत्ति के विवाद में मां की हत्या, बेटी और प्रेमी गिरफ्तार वृंदावन में संत प्रेमानंद महाराज के साधक ने छत से कूदकर की आत्महत्या बिजनौर में महिला की हत्या का आरोपित गिरफ्तार, जेठ का बेटा ही निकला हत्यारा बांसवाड़ा में 1.18 करोड़ की सनसनीखेज डकैती का खुलासा: सरपंच चुनाव लड़ने के लिए रची थी साजिश, चार गिरफ्तार साइबर ठगी : शहर में सात लोग साइबर ठगी के शिकार, दस लाख से ज्यादा की रकम पार हरिद्वारः झबरेड़ी कलां में दोहरे हत्याकांड से सनसनी, भाई ने बहन और युवक को मारी गोली सुखदेव विहार मेट्रो स्टेशन के पास ऑटो और कार की टक्कर, चालक की मौत राजस्थान हाईकोर्ट : समन नहीं पहुंचने पर अखबार में नोटिस प्रकाशित करना पर्याप्त नहीं: हाईकोर्ट राजस्थान हाईकोर्ट : हाईकोर्ट के रोस्टर में बड़ा बदलाव, 28 सितंबर से लागू होगी नई व्यवस्था राजस्थान हाईकोर्ट : वार्डों की सीमाएं बदलने की याचिका पर सुनवाई खत्म

सड़कों पर बहता जहरीला पानी—पीएम तक पहुंचा मामला

27 Jan 2026



धारूहेड़ा, 27 जनवरी (इंद्रप्रस्थ न्यूज)। राजस्थान के खुशखेड़ा औद्योगिक क्षेत्र से निकल रहा रसायनिक और जहरीला औद्योगिक कचरा अब गंभीर पर्यावरणीय संकट का रूप लेता जा रहा है। इस प्रदूषण के चलते न केवल आसपास की कृषि भूमि और भूजल प्रभावित हो रहा है, बल्कि इसके हरियाणा के गांवों—नंदरामपुर बास, जडथल और सहाबी नदी क्षेत्रों ओर मसानी बैराज तक पहुंचने की आशंका भी जताई जा रही है।


स्थानीय लोगों ने इस मामले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय पर्यावरण मंत्री, केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, राजस्थान सरकार, मुख्यमंत्री राजस्थान, राजस्थान प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड तथा डीसी खैरथल को पत्र लिखकर तत्काल हस्तक्षेप की मांग की है।


खुशखेड़ा औद्योगिक क्षेत्र के आगमन के दौरान शनि मंदिर के पास बड़ी मात्रा में बिना उपचारित, रसायनयुक्त और जहरीला औद्योगिक पानी खुलेआम सड़कों पर बहता हुआ देखा गया। यह दूषित पानी आगे खेतों और खाली जमीन की ओर बह रहा था, जिसके साहबी नदी कैचमेंट एरिया तक पहुंचने की पूरी संभावना है।स्थानीय लोगों के अनुसार यह कोई एक दिन की घटना नहीं है, बल्कि लंबे समय से औद्योगिक इकाइयों द्वारा गंदे रसायनिक पानी की खुले में निकासी की जा रही है। 


इसके दुष्परिणाम सामने आने लगे हैं, जिससे उपजाऊ कृषि भूमि खराब हो रही है। भूजल के प्रदूषित होने का खतरा बढ़ गया है। इंसानों और पशुओं के स्वास्थ्य पर गंभीर असर पड़ रहा है। इसे पर्यावरण संरक्षण अधिनियम 1986 और जल (प्रदूषण निवारण एवं नियंत्रण) अधिनियम 1974 का सीधा उल्लंघन बताया गया है। औद्योगिक इकाइयों की लापरवाही और नियामक एजेंसियों की निष्क्रियता पर भी सवाल खड़े किए गए हैं।


ये मांगें उठाईं गईं


  • खुशखेड़ा औद्योगिक क्षेत्र का तत्काल स्थलीय निरीक्षण कराया जाए
  • दूषित पानी के वैज्ञानिक नमूने लेकर लैब जांच कराई जाए
  • दोषी औद्योगिक इकाइयों की पहचान कर कड़ी दंडात्मक कार्रवाई हो
  • जहरीले पानी को खेतों व नदी से जुड़े क्षेत्रों में जाने से तुरंत रोका जाए
  • एनजीटी जाने की चेतावनी

    • स्थानीय निवासी प्रकाश यादव ने स्पष्ट किया है कि यदि समय रहते प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई तो इस मामले को नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) और अन्य न्यायिक मंचों पर उठाया जाएगा, जिसकी जिम्मेदारी संबंधित विभागों की होगी।

Latest News
About Us

Indraprastha News is a trusted digital news platform delivering fast, factual, and fearless journalism across India.

Contact

237, Rajendra Nagar Industrial Area, Mohan Nagar, Ghaziabad - 201007

info@indraprastha.news