इंद्रप्रस्थ न्यूज – ताज़ा हिंदी खबरें | राष्ट्रीय, राज्य, खेल, बिज़नेस ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज
ताजा खबरें योगी सरकार के डिजिटल हेल्थ विजन को मिलेगी नई रफ्तार, 25 पदों पर होगी भर्ती डिवाइडर पार कर गैस टैंकर से भिड़ी फॉर्च्यूनर , कारोबारी की मौत, चालक गंभीर यूपी के हमीरपुर में बारिश से दो मंजिला मकान गिरा, बुजुर्ग की मौत बाराबंकीः बारिश बनी आफत: दीवार और पेड़ गिरने से महिला समेत दो की मौत, दो घायल बारिश, जलभराव और बढ़ते गंगा जलस्तर से कानपुर बेहाल, कई इलाकों में बाढ़ जैसे हालात वाराणसी के लोहता में तेज रफ्तार डीसीएम ने साइकिल सवार समेत दाे को राैंदा, दोनाें की मौत मुख्यमंत्री ने बुराड़ी में एटीएस का किया उद्घाटन, एक अक्टूबर से पीयूसी से संबंधित प्रवर्तन व्यवस्था होगी लागू यूरोपीय देशों के खिलाफ सैन्य कार्रवाई की तैयारी नहीं कर रहा रूस : पुतिन महिला यूनिट ने कलात में पाकिस्तानी सेना के काफिलों पर किया हमला : बीएलएफ पाकिस्तान-अफगान सीमा पर मुठभेड़, 13 तालिबान लड़ाकों के मारे जाने का दावा कांगो में सेना का विमान रिहायशी इलाके में क्रैश, 14 लोगों की मौत 6.80 करोड़ के ‘बॉस स्कैम’ मामले में बीकानेर से आरोपी गिरफ्तार पुश्तैनी संपत्ति के विवाद में मां की हत्या, बेटी और प्रेमी गिरफ्तार वृंदावन में संत प्रेमानंद महाराज के साधक ने छत से कूदकर की आत्महत्या बिजनौर में महिला की हत्या का आरोपित गिरफ्तार, जेठ का बेटा ही निकला हत्यारा बांसवाड़ा में 1.18 करोड़ की सनसनीखेज डकैती का खुलासा: सरपंच चुनाव लड़ने के लिए रची थी साजिश, चार गिरफ्तार साइबर ठगी : शहर में सात लोग साइबर ठगी के शिकार, दस लाख से ज्यादा की रकम पार हरिद्वारः झबरेड़ी कलां में दोहरे हत्याकांड से सनसनी, भाई ने बहन और युवक को मारी गोली सुखदेव विहार मेट्रो स्टेशन के पास ऑटो और कार की टक्कर, चालक की मौत राजस्थान हाईकोर्ट : समन नहीं पहुंचने पर अखबार में नोटिस प्रकाशित करना पर्याप्त नहीं: हाईकोर्ट राजस्थान हाईकोर्ट : हाईकोर्ट के रोस्टर में बड़ा बदलाव, 28 सितंबर से लागू होगी नई व्यवस्था राजस्थान हाईकोर्ट : वार्डों की सीमाएं बदलने की याचिका पर सुनवाई खत्म बृजभूषण सिंह को बरी करने के आदेश के खिलाफ महिला पहलवानों की याचिका पर 28 सितंबर को सुनवाई नाबालिग लड़की से सामूहिक दुष्कर्म में दो किशोरों को 20-20 साल की सजा अनमोल इंडस्ट्रीज ने आईपीओ के लिए सेबी के पास फाइल किया डीएचआरपी

शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार पर दबाव, सेंसेक्स और निफ्टी में गिरावट

29 Jan 2026



नई दिल्ली, 29 जनवरी (हि.स.)। घरेलू शेयर बाजार में आज शुरुआती कारोबार के दौरान कमजोरी का रुख नजर आ रहा है। आज के कारोबार की शुरुआत सपाट स्तर पर मामूली बढ़त के साथ हुई थी। बाजार खुलने के बाद कुछ देर के लिए लिवाली का जोर बनता हुआ नजर आया, लेकिन थोड़ी ही देर बाद बिकवालों ने दबाव बना दिया। इस दबाव के कारण सेंसेक्स और निफ्टी दोनों सूचकांकों ने लाल निशान में गोता लगा दिया। सुबह 10 बजे तक का कारोबार होने के बाद सेंसेक्स 0.70 प्रतिशत और निफ्टी 0.66 प्रतिशत की मजबूती कमजोरी के साथ कारोबार कर रहे थे।


प्रातः 10 बजे तक का कारोबार होने के बाद स्टॉक मार्केट के दिग्गज शेयरों में से लार्सन एंड टूब्रो, हिंडाल्को इंडस्ट्रीज, टाटा स्टील, ओएनजीसी और एनटीपीसी के शेयर 3.03 प्रतिशत से लेकर 1.58 प्रतिशत की मजबूती के साथ कारोबार कर रहे थे। दूसरी ओर, मारुति सुजुकी, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स, डॉ रेड्डीज लेबोरेट्रीज, इंटरग्लोब एवियशन और एशियन पेंट्स के शेयर 2.44 प्रतिशत से लेकर 1.82 प्रतिशत की कमजोरी के साथ कारोबार करते हुए नजर आ रहे थे।


अभी तक के कारोबार में स्टॉक मार्केट में 2,687 शेयरों में एक्टिव ट्रेडिंग हो रही थी। इनमें से 939 शेयर मुनाफा कमा कर हरे निशान में कारोबार कर रहे थे, जबकि 1,748 शेयर नुकसान उठा कर लाल निशान में कारोबार कर रहे थे। इसी तरह सेंसेक्स में शामिल 30 शेयरों में से 7 शेयर लिवाली के सपोर्ट से हरे निशान में बने हुए थे। दूसरी ओर 23 शेयर बिकवाली के दबाव में लाल निशान में कारोबार कर रहे थे। जबकि निफ्टी में शामिल 50 शेयरों में से 15 शेयर हरे निशान में और 35 शेयर लाल निशान में कारोबार करते नजर आ रहे थे।


बीएसई का सेंसेक्स आज 24.28 अंक की मामूली बढ़त के साथ 82,368.96 अंक के स्तर पर खुला। कारोबार की शुरुआत होने के थोड़ी देर बाद खरीदारी का सपोर्ट मिलने से पहले 10 मिनट में ही ये सूचकांक उछल कर 82,386.79 अंक के स्तर तक पहुंचा। इसके बाद बिकवाली का दबाव बन जाने के कारण इस सूचकांक ने लाल निशान में गोता लगा दिया। बाजार में लगातार जारी खरीद बिक्री के बीच सुबह 10 बजे तक का कारोबार होने के बाद सेंसेक्स 575.57 अंक की गिरावट के साथ 81,769.11 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा था।


सेंसेक्स की तरह ही एनएसई के निफ्टी ने आज 2.25 अंक की सांकेतिक तेजी के साथ 25,345 अंक के स्तर से कारोबार की शुरुआत की। बाजार खुलने के बाद लिवाली का सपोर्ट बनने पर ये सूचकांक उछल कर 25,359.35 अंक तक पहुंचने में सफल रहा। हालांकि पहले 10 मिनट के कारोबार के बाद ही बाजार में बिकवाली शुरू हो गई, जिससे ये सूचकांक सारी बढ़त गंवा कर लाल निशान में गिर गया। बाजार में लगातार जारी लिवाली और बिकवाली के बीच सुबह 10 तक का कारोबार होने के बाद निफ्टी 162 अंक लुढ़क कर 25180.75 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा था।


इसके पहले पिछले कारोबारी दिन बुधवार को सेंसेक्स 487.20 अंक यानी 0.60 प्रतिशत की मजबूती के साथ 82,344.68 अंक के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी ने 167.35 अंक यानी 0.66 प्रतिशत की उछाल के साथ 25,342.75 अंक के स्तर पर बुधवार के कारोबार का अंत किया था।

Latest News