इंद्रप्रस्थ न्यूज – ताज़ा हिंदी खबरें | राष्ट्रीय, राज्य, खेल, बिज़नेस ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज
ताजा खबरें पाकिस्तान-अफगान सीमा पर मुठभेड़, 13 तालिबान लड़ाकों के मारे जाने का दावा कांगो में सेना का विमान रिहायशी इलाके में क्रैश, 14 लोगों की मौत 6.80 करोड़ के ‘बॉस स्कैम’ मामले में बीकानेर से आरोपी गिरफ्तार पुश्तैनी संपत्ति के विवाद में मां की हत्या, बेटी और प्रेमी गिरफ्तार वृंदावन में संत प्रेमानंद महाराज के साधक ने छत से कूदकर की आत्महत्या बिजनौर में महिला की हत्या का आरोपित गिरफ्तार, जेठ का बेटा ही निकला हत्यारा बांसवाड़ा में 1.18 करोड़ की सनसनीखेज डकैती का खुलासा: सरपंच चुनाव लड़ने के लिए रची थी साजिश, चार गिरफ्तार साइबर ठगी : शहर में सात लोग साइबर ठगी के शिकार, दस लाख से ज्यादा की रकम पार हरिद्वारः झबरेड़ी कलां में दोहरे हत्याकांड से सनसनी, भाई ने बहन और युवक को मारी गोली सुखदेव विहार मेट्रो स्टेशन के पास ऑटो और कार की टक्कर, चालक की मौत राजस्थान हाईकोर्ट : समन नहीं पहुंचने पर अखबार में नोटिस प्रकाशित करना पर्याप्त नहीं: हाईकोर्ट राजस्थान हाईकोर्ट : हाईकोर्ट के रोस्टर में बड़ा बदलाव, 28 सितंबर से लागू होगी नई व्यवस्था राजस्थान हाईकोर्ट : वार्डों की सीमाएं बदलने की याचिका पर सुनवाई खत्म बृजभूषण सिंह को बरी करने के आदेश के खिलाफ महिला पहलवानों की याचिका पर 28 सितंबर को सुनवाई नाबालिग लड़की से सामूहिक दुष्कर्म में दो किशोरों को 20-20 साल की सजा अनमोल इंडस्ट्रीज ने आईपीओ के लिए सेबी के पास फाइल किया डीएचआरपी डीएचएल एक्सप्रेस भारत में एक जनवरी से माल ढुलाई शुल्क में 8.9 फीसदी की करेगी बढ़ोतरी 'लव एंड वॉर' में विक्की कौशल का नया अवतार, पोस्टर में दिखा जबरदस्त तेवर पूरी निर्वाचन व्यवस्था को वोट चोरी कहना देश के साथ अपराध चुनाव आयोग पर सवाल और सुधार के अवसर भारत में रोजगार का महत्वपूर्ण साधन है पर्यटन उद्योग एसआईआर में नोटिस पाने वालों के घर दस्तावेज जुटाने जाएंगे बीएलओ, सुनवाई के लिए कार्यालय बुलाने की जरूरत नहीं मध्य प्रदेश में सुगम परिवहन सेवा में पुरानी बसों का नया कलेवर, उठे सवाल उत्तराखंडः मौसम के रेड अलर्ट के बीच चारधाम यात्रा 27 सितंबर तक स्थगित, पंजीकरण भी रोका गया एशियन खेल 2026: चार स्वर्ण समेत 28 पदकों के साथ भारत पदक तालिका में 10वें स्थान पर

हाई कोर्ट ने एक्टर राजपाल यादव को चेक बाउंस मामलों में सरेंडर करने का दिया आदेश

03 Feb 2026



नई दिल्ली, 03 फरवरी (हि.स.)। चेक बाउंस मामले में बॉलीवुड अभिनेता राजपाल यादव की मुश्किलें बढ़ गयी हैं। दिल्ली उच्च न्यायालय ने इस मामले में राजपाल यादव को 4 फरवरी तक सरेंडर करने का आदेश दिया है। जस्टिस स्वर्णकांता शर्मा की पीठ ने कहा कि राजपाल यादव की ओर से आश्वासन दिए जान के बावजूद उन्होंने पैसों का भुगतान नहीं किया इसलिए अब उन्हें पहले से दी गई छूट का लाभ नहीं दिया जा सकता है।


कड़कड़डूमा कोर्ट ने चेक बाउंस के एक मामले में राजपाल यादव को दोषी करार देते हुए सजा सुनाई थी। हालांकि, जून 2024 में उच्च न्यायालय ने सजा को निलंबित कर दिया था। उच्च न्यायालय ने कहा था कि राजपाल यादव आदतन अपराधी नहीं हैं इसलिए उनकी सजा निलंबित की जाती है। दरअसल, कड़कड़डूमा कोर्ट ने चेक बाउंस केस में दोषी करार देने के बाद राजपाल यादव पर 1.60 करोड़ का जुर्माना लगाया था। कड़कड़डूमा कोर्ट ने बॉलीवुड अभिनेता राजपाल यादव की पत्नी राधा पर भी 10 लाख रुपये प्रति केस जुर्माना लगाया था। दोनों को चेक बाउंस से जुड़े सात मामलों में यह सजा सुनाई गई थी।


शिकायतकर्ता मुरली प्रोजेक्ट प्राइवेट लिमिटेड ने कोर्ट को बताया था कि राजपाल ने अप्रैल, 2010 में फिल्म अता पता लापता पूरी करने के लिए कंपनी से मदद मांगी थी। 30 मई, 2010 में दोनों के बीच करार हुआ और उन्होंने राजपाल यादव की कंपनी को 5 करोड़ का लोन दे दिया। करार के मुताबिक राजपाल को ब्याज सहित 8 करोड़ रुपए लौटाने थे। लेकिन वह पहली बार ये रकम नहीं लौटा सके। उसके बाद दोनों के बीच तीन बार करार का रिनिवल हुआ। 9 अगस्त, 2012 को वह अंतिम करार में आरोपित राजपाल यादव ने शिकायतकर्ता को 11 करोड़ 10 लाख 60 हजार 350 रुपए लौट आने की सहमति भी थी। राजपाल यादव की कंपनी यह भी पैसा देने में नाकाम रही।


अपने बचाव में राजपाल यादव ने कोर्ट को बताया था कि उन्होंने मुरली प्रोजेक्ट प्राइवेट लिमिटेड से कोई उधार नहीं लिया था। राजपाल यादव के मुताबिक मुरली प्रोजेक्ट की कंपनी में पैसा निवेश किया था। लेकिन कड़कड़डूमा कोर्ट ने उनकी दलील को अस्वीकार करते हुए उन्हें चेक बाउंस का दोषी पाया था।

Latest News