इंद्रप्रस्थ न्यूज – ताज़ा हिंदी खबरें | राष्ट्रीय, राज्य, खेल, बिज़नेस ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज
ताजा खबरें यूपी के हमीरपुर में बारिश से दो मंजिला मकान गिरा, बुजुर्ग की मौत बाराबंकीः बारिश बनी आफत: दीवार और पेड़ गिरने से महिला समेत दो की मौत, दो घायल बारिश, जलभराव और बढ़ते गंगा जलस्तर से कानपुर बेहाल, कई इलाकों में बाढ़ जैसे हालात वाराणसी के लोहता में तेज रफ्तार डीसीएम ने साइकिल सवार समेत दाे को राैंदा, दोनाें की मौत मुख्यमंत्री ने बुराड़ी में एटीएस का किया उद्घाटन, एक अक्टूबर से पीयूसी से संबंधित प्रवर्तन व्यवस्था होगी लागू यूरोपीय देशों के खिलाफ सैन्य कार्रवाई की तैयारी नहीं कर रहा रूस : पुतिन महिला यूनिट ने कलात में पाकिस्तानी सेना के काफिलों पर किया हमला : बीएलएफ पाकिस्तान-अफगान सीमा पर मुठभेड़, 13 तालिबान लड़ाकों के मारे जाने का दावा कांगो में सेना का विमान रिहायशी इलाके में क्रैश, 14 लोगों की मौत 6.80 करोड़ के ‘बॉस स्कैम’ मामले में बीकानेर से आरोपी गिरफ्तार पुश्तैनी संपत्ति के विवाद में मां की हत्या, बेटी और प्रेमी गिरफ्तार वृंदावन में संत प्रेमानंद महाराज के साधक ने छत से कूदकर की आत्महत्या बिजनौर में महिला की हत्या का आरोपित गिरफ्तार, जेठ का बेटा ही निकला हत्यारा बांसवाड़ा में 1.18 करोड़ की सनसनीखेज डकैती का खुलासा: सरपंच चुनाव लड़ने के लिए रची थी साजिश, चार गिरफ्तार साइबर ठगी : शहर में सात लोग साइबर ठगी के शिकार, दस लाख से ज्यादा की रकम पार हरिद्वारः झबरेड़ी कलां में दोहरे हत्याकांड से सनसनी, भाई ने बहन और युवक को मारी गोली सुखदेव विहार मेट्रो स्टेशन के पास ऑटो और कार की टक्कर, चालक की मौत राजस्थान हाईकोर्ट : समन नहीं पहुंचने पर अखबार में नोटिस प्रकाशित करना पर्याप्त नहीं: हाईकोर्ट राजस्थान हाईकोर्ट : हाईकोर्ट के रोस्टर में बड़ा बदलाव, 28 सितंबर से लागू होगी नई व्यवस्था राजस्थान हाईकोर्ट : वार्डों की सीमाएं बदलने की याचिका पर सुनवाई खत्म बृजभूषण सिंह को बरी करने के आदेश के खिलाफ महिला पहलवानों की याचिका पर 28 सितंबर को सुनवाई नाबालिग लड़की से सामूहिक दुष्कर्म में दो किशोरों को 20-20 साल की सजा अनमोल इंडस्ट्रीज ने आईपीओ के लिए सेबी के पास फाइल किया डीएचआरपी डीएचएल एक्सप्रेस भारत में एक जनवरी से माल ढुलाई शुल्क में 8.9 फीसदी की करेगी बढ़ोतरी 'लव एंड वॉर' में विक्की कौशल का नया अवतार, पोस्टर में दिखा जबरदस्त तेवर

सांसद ने लोकसभा में उठाया पीरपैंती थर्मल पावर प्लांट का मुद्दा

13 Feb 2026



भागलपुर, 13 फ़रवरी (हि.स.)। बिहार में भागलपुर के सांसद अजय कुमार मंडल ने लोकसभा में पीरपैंती थर्मल पावर की प्रगति के बारे में केन्द्रीय ऊर्जा मंत्री से प्रश्न संख्या 2256 के माध्यम से प्रश्न पूछा था। जिसका जवाब मंत्री की तरफ से प्राप्त हुआ है।


उत्तर में बताया गया है कि बिहार सरकार ने भागलपुर जिले के पीरपैंती में प्रस्तावित 2,400 मेगावाट (3×800 मेगावाट) के अल्ट्रा-सुपरक्रिटिकल ताप विद्युत संयंत्र के विकास की प्रक्रिया को आगे बढ़ाया है।


टैरिफ आधारित प्रतिस्पर्धी बोली प्रक्रिया के माध्यम से इस परियोजना के लिए अडानी पॉवर लिमिटेड का चयन किया गया है। 06 अगस्त 2025 को कंपनी को आशय पत्र जारी कर दिया गया है।


वर्तमान में परियोजना के निर्माण कार्य की औपचारिक शुरुआत शेष है। बिहार सरकार द्वारा उपलब्ध कराई गई जानकारी के अनुसार, सफल बोलीदाता कंपनी को सभी आवश्यक वैधानिक मंजूरियां प्राप्त करने तथा परियोजना के अंतर्गत ऐश डाइक, कोयला यार्ड, जल उपयोग व्यवस्था एवं वायु प्रदूषण नियंत्रण तंत्र के लिए विस्तृत योजनाएं प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं।


परियोजना में पर्यावरणीय मानकों का पूर्ण अनुपालन सुनिश्चित किया जाएगा। यह परियोजना क्षेत्र के समग्र विकास में मील का पत्थर साबित होगी। अनुमान है कि इससे लगभग 10,000 से 12,000 लोगों को निर्माण कार्य के दौरान तथा लगभग 3,000 लोगों को प्रचालन चरण में प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे।


इसके अतिरिक्त, स्थानीय उद्योगों को बढ़ावा मिलेगा, किसानों एवं ग्रामीण परिवारों को विश्वसनीय विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित होगी तथा क्षेत्र की ऊर्जा आत्मनिर्भरता को मजबूती मिलेगी। सांसद ने आशा व्यक्त किया है कि यह पहल भागलपुर के औद्योगिक एवं आर्थिक विकास को नई दिशा देगी।

Latest News