इंद्रप्रस्थ न्यूज – ताज़ा हिंदी खबरें | राष्ट्रीय, राज्य, खेल, बिज़नेस ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज
ताजा खबरें यूपी के हमीरपुर में बारिश से दो मंजिला मकान गिरा, बुजुर्ग की मौत बाराबंकीः बारिश बनी आफत: दीवार और पेड़ गिरने से महिला समेत दो की मौत, दो घायल बारिश, जलभराव और बढ़ते गंगा जलस्तर से कानपुर बेहाल, कई इलाकों में बाढ़ जैसे हालात वाराणसी के लोहता में तेज रफ्तार डीसीएम ने साइकिल सवार समेत दाे को राैंदा, दोनाें की मौत मुख्यमंत्री ने बुराड़ी में एटीएस का किया उद्घाटन, एक अक्टूबर से पीयूसी से संबंधित प्रवर्तन व्यवस्था होगी लागू यूरोपीय देशों के खिलाफ सैन्य कार्रवाई की तैयारी नहीं कर रहा रूस : पुतिन महिला यूनिट ने कलात में पाकिस्तानी सेना के काफिलों पर किया हमला : बीएलएफ पाकिस्तान-अफगान सीमा पर मुठभेड़, 13 तालिबान लड़ाकों के मारे जाने का दावा कांगो में सेना का विमान रिहायशी इलाके में क्रैश, 14 लोगों की मौत 6.80 करोड़ के ‘बॉस स्कैम’ मामले में बीकानेर से आरोपी गिरफ्तार पुश्तैनी संपत्ति के विवाद में मां की हत्या, बेटी और प्रेमी गिरफ्तार वृंदावन में संत प्रेमानंद महाराज के साधक ने छत से कूदकर की आत्महत्या बिजनौर में महिला की हत्या का आरोपित गिरफ्तार, जेठ का बेटा ही निकला हत्यारा बांसवाड़ा में 1.18 करोड़ की सनसनीखेज डकैती का खुलासा: सरपंच चुनाव लड़ने के लिए रची थी साजिश, चार गिरफ्तार साइबर ठगी : शहर में सात लोग साइबर ठगी के शिकार, दस लाख से ज्यादा की रकम पार हरिद्वारः झबरेड़ी कलां में दोहरे हत्याकांड से सनसनी, भाई ने बहन और युवक को मारी गोली सुखदेव विहार मेट्रो स्टेशन के पास ऑटो और कार की टक्कर, चालक की मौत राजस्थान हाईकोर्ट : समन नहीं पहुंचने पर अखबार में नोटिस प्रकाशित करना पर्याप्त नहीं: हाईकोर्ट राजस्थान हाईकोर्ट : हाईकोर्ट के रोस्टर में बड़ा बदलाव, 28 सितंबर से लागू होगी नई व्यवस्था राजस्थान हाईकोर्ट : वार्डों की सीमाएं बदलने की याचिका पर सुनवाई खत्म बृजभूषण सिंह को बरी करने के आदेश के खिलाफ महिला पहलवानों की याचिका पर 28 सितंबर को सुनवाई नाबालिग लड़की से सामूहिक दुष्कर्म में दो किशोरों को 20-20 साल की सजा अनमोल इंडस्ट्रीज ने आईपीओ के लिए सेबी के पास फाइल किया डीएचआरपी डीएचएल एक्सप्रेस भारत में एक जनवरी से माल ढुलाई शुल्क में 8.9 फीसदी की करेगी बढ़ोतरी 'लव एंड वॉर' में विक्की कौशल का नया अवतार, पोस्टर में दिखा जबरदस्त तेवर

मणिपुर में नष्ट की गई आठ एकड़ अफीम की खेती

25 Feb 2026



इंफाल, 25 फरवरी (हि.स.)। मणिपुर में मादक पदार्थ एवं अफीम की खेती के विरूद्ध लगातार पुलिस एवं वन विभाग संयुक्त रूप से अभियान चला रही है। वहीं सड़कों पर वाहनों की सुरक्षित आवाजाही सुनिश्चित करने के लिए संवेदनशील इलाकों में नाका एवं चेक प्वाइंट लगाए जा रहे हैं।


मणिपुर पुलिस मुख्यालय ने बुधवार काे बताया कि सुरक्षा बल, वन विभाग और कार्यकारी मजिस्ट्रेट की संयुक्त टीम ने मंगलवार को सेनापति जिले के सेनापति थानांतर्गत सदीम पहाड़ी क्षेत्र में लगभग आठ एकड़ अफीम की खेती नष्ट कर दी। मौके पर पाए गए दो अस्थायी झोपड़े, सिंचाई के पाइप, एक स्प्रे पंप और एक पानी का कंटेनर भी नष्ट कर दिए गए। हालांकि, इस संबंध में किसी की भी गिरफ्तार नहीं हो रही है। दूर-दराज के पहाड़ी क्षेत्र में की जाने वाली अवैध अफीम की खेती के विरूद्ध पिछले तीन वर्षों से पुलिस एवं वन विभाग का व्यापक अभियान जारी है। माना जा रहा है कि हजारों एकड़ अफीम की खेती को अब तक नष्ट किया गया है।


वहीं दूसरी ओर, सुरक्षा बल जिले के सीमावर्ती और संवेदनशील क्षेत्रों में तलाशी अभियान और क्षेत्रीय प्रभुत्व बनाए रखने का कार्य जारी रखे हुए हैं, जिसके परिणामस्वरूप हथियार और गोलाबारी बरामद की गई है।


मणिपुर के विभिन्न जिलों में, पहाड़ी और मैदानों दोनों इलाकों में बीते मंगलवार को कुल 115 नाका एवं चेकपोस्ट लगाए गए, हालांकि किसी को हिरासत में नहीं लिया गया। जबकि, राष्ट्रीय राजमार्ग-37 पर आवश्यक वस्तुएं ले जाने वाले 165 वाहनों की आवाजाही सुनिश्चित की गई है। सभी संवेदनशील स्थानों पर कड़ी सुरक्षा तैनात की गई है और संवेदनशील मार्गों में सुरक्षा काफिला प्रदान किया गया है ताकि वाहनों की स्वतंत्र और सुरक्षित आवाजाही सुनिश्चित की जा सके।

Latest News