इंद्रप्रस्थ न्यूज – ताज़ा हिंदी खबरें | राष्ट्रीय, राज्य, खेल, बिज़नेस ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज
ताजा खबरें दो दिन से लगातार हो रही बारिश से किसानों के चेहरे मुरझाए, खेतों में भरा पानी, फसलों को भारी नुकसान कबड्डी खेल रहे किशोर की बिगड़ी हालत, आगरा में इलाज के दौरान मौत विस्फोट में झुलसे दो भाइयों में से एक की मौत, 6 दिन बाद दिल्ली में तोड़ा दम योगी सरकार के डिजिटल हेल्थ विजन को मिलेगी नई रफ्तार, 25 पदों पर होगी भर्ती डिवाइडर पार कर गैस टैंकर से भिड़ी फॉर्च्यूनर , कारोबारी की मौत, चालक गंभीर यूपी के हमीरपुर में बारिश से दो मंजिला मकान गिरा, बुजुर्ग की मौत बाराबंकीः बारिश बनी आफत: दीवार और पेड़ गिरने से महिला समेत दो की मौत, दो घायल बारिश, जलभराव और बढ़ते गंगा जलस्तर से कानपुर बेहाल, कई इलाकों में बाढ़ जैसे हालात वाराणसी के लोहता में तेज रफ्तार डीसीएम ने साइकिल सवार समेत दाे को राैंदा, दोनाें की मौत मुख्यमंत्री ने बुराड़ी में एटीएस का किया उद्घाटन, एक अक्टूबर से पीयूसी से संबंधित प्रवर्तन व्यवस्था होगी लागू यूरोपीय देशों के खिलाफ सैन्य कार्रवाई की तैयारी नहीं कर रहा रूस : पुतिन महिला यूनिट ने कलात में पाकिस्तानी सेना के काफिलों पर किया हमला : बीएलएफ पाकिस्तान-अफगान सीमा पर मुठभेड़, 13 तालिबान लड़ाकों के मारे जाने का दावा कांगो में सेना का विमान रिहायशी इलाके में क्रैश, 14 लोगों की मौत 6.80 करोड़ के ‘बॉस स्कैम’ मामले में बीकानेर से आरोपी गिरफ्तार पुश्तैनी संपत्ति के विवाद में मां की हत्या, बेटी और प्रेमी गिरफ्तार वृंदावन में संत प्रेमानंद महाराज के साधक ने छत से कूदकर की आत्महत्या बिजनौर में महिला की हत्या का आरोपित गिरफ्तार, जेठ का बेटा ही निकला हत्यारा बांसवाड़ा में 1.18 करोड़ की सनसनीखेज डकैती का खुलासा: सरपंच चुनाव लड़ने के लिए रची थी साजिश, चार गिरफ्तार साइबर ठगी : शहर में सात लोग साइबर ठगी के शिकार, दस लाख से ज्यादा की रकम पार हरिद्वारः झबरेड़ी कलां में दोहरे हत्याकांड से सनसनी, भाई ने बहन और युवक को मारी गोली सुखदेव विहार मेट्रो स्टेशन के पास ऑटो और कार की टक्कर, चालक की मौत राजस्थान हाईकोर्ट : समन नहीं पहुंचने पर अखबार में नोटिस प्रकाशित करना पर्याप्त नहीं: हाईकोर्ट राजस्थान हाईकोर्ट : हाईकोर्ट के रोस्टर में बड़ा बदलाव, 28 सितंबर से लागू होगी नई व्यवस्था राजस्थान हाईकोर्ट : वार्डों की सीमाएं बदलने की याचिका पर सुनवाई खत्म

यूक्रेन के ड्रोन हमले से रूस को झटका, प्रिमोर्स्क और उस्त-लूगा बंदरगाहों पर तेल लोडिंग ठप

29 Mar 2026



मास्काे, 29 मार्च (हि.स.)। यूक्रेन और रूस के बीच चार साल से जारी युद्ध अभी तक किसी नतीजे पर नहीं पहुंचा है। इस बीच, यूक्रेन द्वारा बड़े पैमाने पर किए गए ड्रोन हमलों ने रूस के ऊर्जा ढांचे को बड़ा झटका दिया है। बाल्टिक सागर के प्रमुख तेल निर्यात बंदरगाह प्रिमोर्स्क और उस्त-लूगा पर भीषण आग लगने के बाद कच्चे तेल और पेट्रोलियम उत्पादों की लोडिंग रोक दी गई है। इस घटना ने न केवल रूस के निर्यात पर असर डाला है बल्कि वैश्विक तेल बाजार में भी नई अनिश्चितता पैदा कर दी है।


मीडिया रिपाेर्ट्स के अनुसार, रूस के प्रमुख बाल्टिक सागर स्थित प्रिमोर्स्क और उस्त-लूगा बंदरगाहों पर कच्चे तेल और पेट्रोलियम उत्पादों की लोडिंग पर रोक लगा दी गई है। यह कदम यूक्रेन के भारी ड्रोन हमलों के बाद उठाया गया, जिनमें इन इलाकों में भीषण आग लग गई।


सूत्रों के मुताबिक, उस्त-लूगा स्थित रूस की पाइपलाइन कंपनी ट्रांसनेफ्ट के तेल भंडारण टैंकों में आग लगी, जिससे काला धुआं दूर स्थित फिनलैंड तक दिखाई दिया। प्रिमोर्स्क बंदरगाह पर भी हाल के दिनों में हमले हुए हैं और वहां लगी आग पूरी तरह से बुझाई नहीं जा सकी है।


हमले के बाद उस्त-लूगा क्षेत्र को पूरी तरह सील कर दिया गया है और कई टैंकों में आग अभी भी जल रही है। हालांकि, इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है और फिलहाल तेल रिसाव की भी पुष्टि नहीं हुई है।


इसी दौरान कुछ यूक्रेनी ड्रोन भटक कर पड़ोसी देशों लातविया और एस्टोनिया में जा गिरे। एस्टोनिया में एक ड्रोन पावर स्टेशन से टकराया लेकिन कोई नुकसान नहीं हुआ।


यूक्रेन की सुरक्षा एजेंसी एसबीयू ने दावा किया है कि हमले में तेल लोडिंग सुविधाओं और भंडारण टैंक पार्क को नुकसान पहुंचाया गया है। उसका कहना है कि ऐसे हमलों से रूस की युद्ध अर्थव्यवस्था और विदेशी मुद्रा आय पर असर पड़ेगा।


विशेषज्ञों का मानना है कि ये हमले रूस के तेल निर्यात ढांचे पर अब तक के सबसे बड़े हमलों में से एक हैं। इससे वैश्विक तेल बाजार में पहले से चल रही अनिश्चितता और बढ़ सकती है, खासकर ऐसे समय में जब मध्य पूर्व में भी तनाव बना हुआ है।


रिपोर्ट के अनुसार, प्रिमोर्स्क बंदरगाह से प्रतिदिन 10 लाख बैरल से अधिक कच्चे तेल का निर्यात किया जा सकता है, जबकि पिछले वर्ष उस्त-लूगा से 32.9 मिलियन टन और प्रिमोर्स्क से 16.8 मिलियन टन तेल उत्पादों का निर्यात हुआ था।


रूस के रक्षा मंत्रालय ने दावा किया है कि रातभर में मॉस्को सहित देश के विभिन्न हिस्सों में कुल 389 यूक्रेनी ड्रोन मार गिराए।


हाल के हफ्तों में यूक्रेन ने रूस की तेल रिफाइनरियों और निर्यात मार्गों पर ड्रोन हमले तेज कर दिए हैं। इनका उद्देश्य रूस की आर्थिक क्षमता को कमजोर करना बताया जा रहा है, खासकर ऐसे समय में जब शांति वार्ताएं ठप पड़ी हैं।

Latest News