इंद्रप्रस्थ न्यूज – ताज़ा हिंदी खबरें | राष्ट्रीय, राज्य, खेल, बिज़नेस ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज
ताजा खबरें डिवाइडर पार कर गैस टैंकर से भिड़ी फॉर्च्यूनर , कारोबारी की मौत, चालक गंभीर यूपी के हमीरपुर में बारिश से दो मंजिला मकान गिरा, बुजुर्ग की मौत बाराबंकीः बारिश बनी आफत: दीवार और पेड़ गिरने से महिला समेत दो की मौत, दो घायल बारिश, जलभराव और बढ़ते गंगा जलस्तर से कानपुर बेहाल, कई इलाकों में बाढ़ जैसे हालात वाराणसी के लोहता में तेज रफ्तार डीसीएम ने साइकिल सवार समेत दाे को राैंदा, दोनाें की मौत मुख्यमंत्री ने बुराड़ी में एटीएस का किया उद्घाटन, एक अक्टूबर से पीयूसी से संबंधित प्रवर्तन व्यवस्था होगी लागू यूरोपीय देशों के खिलाफ सैन्य कार्रवाई की तैयारी नहीं कर रहा रूस : पुतिन महिला यूनिट ने कलात में पाकिस्तानी सेना के काफिलों पर किया हमला : बीएलएफ पाकिस्तान-अफगान सीमा पर मुठभेड़, 13 तालिबान लड़ाकों के मारे जाने का दावा कांगो में सेना का विमान रिहायशी इलाके में क्रैश, 14 लोगों की मौत 6.80 करोड़ के ‘बॉस स्कैम’ मामले में बीकानेर से आरोपी गिरफ्तार पुश्तैनी संपत्ति के विवाद में मां की हत्या, बेटी और प्रेमी गिरफ्तार वृंदावन में संत प्रेमानंद महाराज के साधक ने छत से कूदकर की आत्महत्या बिजनौर में महिला की हत्या का आरोपित गिरफ्तार, जेठ का बेटा ही निकला हत्यारा बांसवाड़ा में 1.18 करोड़ की सनसनीखेज डकैती का खुलासा: सरपंच चुनाव लड़ने के लिए रची थी साजिश, चार गिरफ्तार साइबर ठगी : शहर में सात लोग साइबर ठगी के शिकार, दस लाख से ज्यादा की रकम पार हरिद्वारः झबरेड़ी कलां में दोहरे हत्याकांड से सनसनी, भाई ने बहन और युवक को मारी गोली सुखदेव विहार मेट्रो स्टेशन के पास ऑटो और कार की टक्कर, चालक की मौत राजस्थान हाईकोर्ट : समन नहीं पहुंचने पर अखबार में नोटिस प्रकाशित करना पर्याप्त नहीं: हाईकोर्ट राजस्थान हाईकोर्ट : हाईकोर्ट के रोस्टर में बड़ा बदलाव, 28 सितंबर से लागू होगी नई व्यवस्था राजस्थान हाईकोर्ट : वार्डों की सीमाएं बदलने की याचिका पर सुनवाई खत्म बृजभूषण सिंह को बरी करने के आदेश के खिलाफ महिला पहलवानों की याचिका पर 28 सितंबर को सुनवाई नाबालिग लड़की से सामूहिक दुष्कर्म में दो किशोरों को 20-20 साल की सजा अनमोल इंडस्ट्रीज ने आईपीओ के लिए सेबी के पास फाइल किया डीएचआरपी डीएचएल एक्सप्रेस भारत में एक जनवरी से माल ढुलाई शुल्क में 8.9 फीसदी की करेगी बढ़ोतरी

यूक्रेन पर रूस के रात भर चले ड्रोन हमलों में पांच लोगों की मौत, 30 घायल

05 Apr 2026


कीव, 05 अप्रैल (हि.स.)। यूक्रेन पर रूसी हमलों ने एक बार फिर हालात को तनावपूर्ण बना दिया है। रात भर चले ड्रोन हमलों में कम से कम पांच लोगों की मौत हो गई और 30 से अधिक लोग घायल हुए हैं। यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की की तुर्की यात्रा के दौरान हुए इन हमलों में कई शहरों को निशाना बनाया गया, जिनमें निकोपोल और सूमी शामिल हैं। हमलों से रिहायशी इलाकों, बाज़ारों और इमारतों को भारी नुकसान पहुंचा है, जिससे क्षेत्र में सुरक्षा स्थिति और गंभीर हो गई है।


अंतरराष्ट्रीय मीडिया एनबीसी के अनुसार यूक्रेनी वायु सेना ने एक ऑनलाइन बयान में बताया कि रूस ने रात भर में यूक्रेन पर 286 ड्रोन दागे, जिनमें से 260 को मार गिराया गया। क्षेत्रीय सैन्य प्रशासन के प्रमुख ओलेक्जेंडर हंझा ने बताया कि निप्रोपेट्रोव्स्क क्षेत्र के निकोपोल शहर में तीन महिलाओं और दो पुरुषों की मौत हो गई। इसके अलावा 19 अन्य लोग घायल हुए, जिनमें एक 14 साल की लड़की भी है। इस हमले में बाज़ार के स्टॉल और एक दुकान को नुकसान पहुंचा।


ये हमले तब हुए जब यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर ज़ेलेंस्की तुर्की के राष्ट्रपति रेसेप तैयप एर्दोगन के साथ बातचीत के लिए इस्तांबुल गए हुए थे। वह पूर्वी ऑर्थोडॉक्स ईसाइयों के आध्यात्मिक गुरु एक्यूमेनिकल पैट्रिआर्क बार्थोलोम्यू से भी मुलाक़ात करेंगे।


राष्ट्रीय पुलिस ने बताया कि रूस की सीमा से सटे सुमी शहर में हुए एक हमले में 11 लोग घायल हो गए, जिनमें एक 15 साल का किशोर भी शामिल है। इस हमले में रिहायशी इलाकों को निशाना बनाया गया, और घरों, कारों तथा उपयोगिता नेटवर्क को नुकसान पहुंचा। राज्य आपातकालीन सेवा ने बताया कि राजधानी कीव में हुए एक ड्रोन हमले के कारण तीन मंज़िला दफ़्तर और गोदाम वाली एक इमारत की पहली मंज़िल पर आग लग गई। इसमें किसी के हताहत होने की कोई ख़बर नहीं है।


रूसी रक्षा मंत्रालय ने शनिवार को दावा किया कि उसकी सेनाओं ने यूक्रेन के सशस्त्र बलों द्वारा इस्तेमाल की जाने वाली कुछ सैन्य-औद्योगिक और ऊर्जा सुविधाओं पर "लंबी दूरी के हवाई और जमीनी सटीक हथियारों, साथ ही हमलावर ड्रोनों से हमला किया। एक अलग बयान में मंत्रालय ने कहा कि रूसी सेना ने रात भर में नौ रूसी क्षेत्रों, रूस में मिलाए गए क्रीमिया क्षेत्र और काला सागर के ऊपर 85 यूक्रेनी ड्रोनों को मार गिराया।


क्षेत्रीय गवर्नर यूरी स्ल्यूसर के अनुसार यूक्रेन की सीमा पर स्थित रूस के रोस्तोव क्षेत्र में एक व्यक्ति की मौत हो गई और चार अन्य घायल हो गए। स्ल्युसर ने बताया कि इस हमले के कारण एक अज्ञात लॉजिस्टिक्स कंपनी के गोदाम में आग लग गई और तट से कई किलोमीटर दूर किसी विदेशी देश का झंडा लगे एक ड्राई-कार्गो जहाज़ पर भी आग लग गई।


गवर्नर व्याचेस्लाव फेडोरिशचेव ने बताया कि समारा क्षेत्र के शहर तोल्यात्ती में एक व्यक्ति घायल हो गया। उन्होंने कहा कि एक रिहायशी इमारत की छत को नुकसान पहुंचाऔर कई अपार्टमेंट की खिड़कियां टूट गईं।

Latest News