इंद्रप्रस्थ न्यूज – ताज़ा हिंदी खबरें | राष्ट्रीय, राज्य, खेल, बिज़नेस ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज
ताजा खबरें लखनऊ में अलग-अलग जगह मकान गिरने से एक बुजुर्ग की माैत, तीन घायल यूपी के बलरामपुर में विद्युत कंट्रोल रूम में भरा पानी, 500 गांव की विद्युत आपूर्ति ठप दो दिन से लगातार हो रही बारिश से किसानों के चेहरे मुरझाए, खेतों में भरा पानी, फसलों को भारी नुकसान कबड्डी खेल रहे किशोर की बिगड़ी हालत, आगरा में इलाज के दौरान मौत विस्फोट में झुलसे दो भाइयों में से एक की मौत, 6 दिन बाद दिल्ली में तोड़ा दम योगी सरकार के डिजिटल हेल्थ विजन को मिलेगी नई रफ्तार, 25 पदों पर होगी भर्ती डिवाइडर पार कर गैस टैंकर से भिड़ी फॉर्च्यूनर , कारोबारी की मौत, चालक गंभीर यूपी के हमीरपुर में बारिश से दो मंजिला मकान गिरा, बुजुर्ग की मौत बाराबंकीः बारिश बनी आफत: दीवार और पेड़ गिरने से महिला समेत दो की मौत, दो घायल बारिश, जलभराव और बढ़ते गंगा जलस्तर से कानपुर बेहाल, कई इलाकों में बाढ़ जैसे हालात वाराणसी के लोहता में तेज रफ्तार डीसीएम ने साइकिल सवार समेत दाे को राैंदा, दोनाें की मौत मुख्यमंत्री ने बुराड़ी में एटीएस का किया उद्घाटन, एक अक्टूबर से पीयूसी से संबंधित प्रवर्तन व्यवस्था होगी लागू यूरोपीय देशों के खिलाफ सैन्य कार्रवाई की तैयारी नहीं कर रहा रूस : पुतिन महिला यूनिट ने कलात में पाकिस्तानी सेना के काफिलों पर किया हमला : बीएलएफ पाकिस्तान-अफगान सीमा पर मुठभेड़, 13 तालिबान लड़ाकों के मारे जाने का दावा कांगो में सेना का विमान रिहायशी इलाके में क्रैश, 14 लोगों की मौत 6.80 करोड़ के ‘बॉस स्कैम’ मामले में बीकानेर से आरोपी गिरफ्तार पुश्तैनी संपत्ति के विवाद में मां की हत्या, बेटी और प्रेमी गिरफ्तार वृंदावन में संत प्रेमानंद महाराज के साधक ने छत से कूदकर की आत्महत्या बिजनौर में महिला की हत्या का आरोपित गिरफ्तार, जेठ का बेटा ही निकला हत्यारा बांसवाड़ा में 1.18 करोड़ की सनसनीखेज डकैती का खुलासा: सरपंच चुनाव लड़ने के लिए रची थी साजिश, चार गिरफ्तार साइबर ठगी : शहर में सात लोग साइबर ठगी के शिकार, दस लाख से ज्यादा की रकम पार हरिद्वारः झबरेड़ी कलां में दोहरे हत्याकांड से सनसनी, भाई ने बहन और युवक को मारी गोली सुखदेव विहार मेट्रो स्टेशन के पास ऑटो और कार की टक्कर, चालक की मौत राजस्थान हाईकोर्ट : समन नहीं पहुंचने पर अखबार में नोटिस प्रकाशित करना पर्याप्त नहीं: हाईकोर्ट

नेपाल के सभी हवाईअड्डे पर 24 घंटे के भीतर स्तनपान कक्ष स्थापित करने के निर्देश

11 Apr 2026



काठमांडू, 11 अप्रैल (हि.स.)। नेपाल सरकार ने राजधानी काठमांडू के त्रिभुवन अंतर्राष्ट्रीय विमानस्थल सहित देशभर के सभी हवाई अड्डों पर 24 घंटे के भीतर सुरक्षित स्तनपान एवं शिशु देखभाल कक्ष स्थापित करने का निर्देश दिया है।


नेपाल के नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने शनिवार को यह निर्देश दिया है कि हवाई अड्डों पर स्वच्छ, सुरक्षित और गोपनीयता सुनिश्चित करने वाले स्तनपान एवं शिशु देखभाल कक्षों का संचालन किया जाए तथा आवश्यकता अनुसार उनका उन्नयन किया जाए।


मंत्रालय के सचिव मुकुंद प्रसाद निरौला द्वारा जारी निर्देश के मुताबिक बीमार और विशेष आवश्यकता वाले यात्रियों के लिए प्राथमिक देखभाल कक्ष भी संचालित करने को कहा गया है।


हवाई अड्डों की सफाई को अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप बनाने, दैनिक सफाई के लिए ‘लॉगबुक’ प्रणाली लागू करने तथा विश्व स्वास्थ्य संगठन और इंटरनेशनल सिविल एविएशन ऑर्गनाइजेशन द्वारा निर्धारित स्वास्थ्य मानकों का पालन करने का भी निर्देश दिया गया है।


इसी तरह शौचालयों में महिला यात्रियों के लिए निःशुल्क सैनिटरी पैड की व्यवस्था करने को भी कहा गया है। मंत्रालय ने इन सभी निर्देशों को लागू कर इसकी जानकारी मंत्रालय को उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है।


साथ ही आम नागरिकों और यात्रियों से भी अपील की गई है कि यदि इन निर्देशों का पालन नहीं हो रहा हो, तो वे नागरिक उड्डयन मंत्रालय के सूचना अधिकारी को इसकी जानकारी दें।

Latest News