इंद्रप्रस्थ न्यूज – ताज़ा हिंदी खबरें | राष्ट्रीय, राज्य, खेल, बिज़नेस ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज
ताजा खबरें एशियाई खेल 2026: प्राची चौधरी ने 400 मीटर में जीता कांस्य, किरण पयाल पांचवें स्थान पर एशियाई खेल 2026: तजिंदरपाल सिंह तूर ने जीता रजत, लगातार तीसरे स्वर्ण की हैट्रिक से चूके उत्तर तथा मध्य क्षेत्र में भारी बारिश के आसार, दिल्ली में मौसम रहेगा सुहावना युद्धाभ्यास तरंग शक्ति-2026 शुरू : 8 देशों के 3 हजार से ज्यादा एयर वॉरियर्स हो रहे शामिल लखनऊ में अलग-अलग जगह मकान गिरने से एक बुजुर्ग की माैत, तीन घायल यूपी के बलरामपुर में विद्युत कंट्रोल रूम में भरा पानी, 500 गांव की विद्युत आपूर्ति ठप दो दिन से लगातार हो रही बारिश से किसानों के चेहरे मुरझाए, खेतों में भरा पानी, फसलों को भारी नुकसान कबड्डी खेल रहे किशोर की बिगड़ी हालत, आगरा में इलाज के दौरान मौत विस्फोट में झुलसे दो भाइयों में से एक की मौत, 6 दिन बाद दिल्ली में तोड़ा दम योगी सरकार के डिजिटल हेल्थ विजन को मिलेगी नई रफ्तार, 25 पदों पर होगी भर्ती डिवाइडर पार कर गैस टैंकर से भिड़ी फॉर्च्यूनर , कारोबारी की मौत, चालक गंभीर यूपी के हमीरपुर में बारिश से दो मंजिला मकान गिरा, बुजुर्ग की मौत बाराबंकीः बारिश बनी आफत: दीवार और पेड़ गिरने से महिला समेत दो की मौत, दो घायल बारिश, जलभराव और बढ़ते गंगा जलस्तर से कानपुर बेहाल, कई इलाकों में बाढ़ जैसे हालात वाराणसी के लोहता में तेज रफ्तार डीसीएम ने साइकिल सवार समेत दाे को राैंदा, दोनाें की मौत मुख्यमंत्री ने बुराड़ी में एटीएस का किया उद्घाटन, एक अक्टूबर से पीयूसी से संबंधित प्रवर्तन व्यवस्था होगी लागू यूरोपीय देशों के खिलाफ सैन्य कार्रवाई की तैयारी नहीं कर रहा रूस : पुतिन महिला यूनिट ने कलात में पाकिस्तानी सेना के काफिलों पर किया हमला : बीएलएफ पाकिस्तान-अफगान सीमा पर मुठभेड़, 13 तालिबान लड़ाकों के मारे जाने का दावा कांगो में सेना का विमान रिहायशी इलाके में क्रैश, 14 लोगों की मौत 6.80 करोड़ के ‘बॉस स्कैम’ मामले में बीकानेर से आरोपी गिरफ्तार पुश्तैनी संपत्ति के विवाद में मां की हत्या, बेटी और प्रेमी गिरफ्तार वृंदावन में संत प्रेमानंद महाराज के साधक ने छत से कूदकर की आत्महत्या बिजनौर में महिला की हत्या का आरोपित गिरफ्तार, जेठ का बेटा ही निकला हत्यारा बांसवाड़ा में 1.18 करोड़ की सनसनीखेज डकैती का खुलासा: सरपंच चुनाव लड़ने के लिए रची थी साजिश, चार गिरफ्तार

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में प्रतीक यादव के शरीर पर मिले चोट के निशान

13 May 2026



लखनऊ, 13 मई (एजेंसी)। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के छाेटे भाई प्रतीक यादव की पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार उनकी मृत्यु हृदय गति रुकने और फेफड़ों की रक्त वाहिकाओं में खून के थक्के जमने से हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार प्रतीक के शरीर पर छ: चोट के निशान मिले हैं। इनमें तीन चोट पांच से सात दिन पुरानी और तीन चोट एक दिन पुरानी हैं। लेकिन यह चोट उन्हें कैसे लगी इसका पता नहीं चल पाया है। रिपोर्ट में बताया गया है कि छाती के दाहिने हिस्से,दाहिने हाथ, दाहिने अग्रभाग, दाहिनी कोहनी और बांई कलाई पर अंदरूनी चोट के निशान मिले हैं।


केजीएमयू ने प्रतीक यादव की पोस्टमार्टम रिपोर्ट जारी की है। चिकित्सकों के अनुसार उनकी मौत हृदय गति रुकने और फेफड़ों की रक्त वाहिकाओं में खून के थक्के जमने से हुई है। खून के थक्कों के नमूनों को जांच के लिए सुरक्षित रखा गया है। शरीर पर मिले चोट के निशान मौत से पहले के बताए गये हैं।


वहीं समाजवादी पार्टी के विधायक रविदास मेहरोत्रा ने प्रतीक यादव के मौत की उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग की है। सपा विधायक ने कहा है कि प्रतीक की मौत संदिग्ध अवस्था में हुई है। उनके शरीर पर चोट के निशान मिले हैं। हाईकोर्ट के किसी पूर्व जज से इसकी जांच करवाई जाय। प्रतीक यादव की म़ृत्यु बुधवार सुबह छह बजे हुई है, जब उन्हें घर से सिविल अस्पताल लखनऊ लाया गया, जहां जांच के बाद डाॅक्टराें ने उन्हें मृत घाेषित कर दिया था। इसके बाद केजीएमयू में पाेस्टमार्टम हुआ।

Latest News