इंद्रप्रस्थ न्यूज – ताज़ा हिंदी खबरें | राष्ट्रीय, राज्य, खेल, बिज़नेस ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज
ताजा खबरें कच्चे तेल की आंच में झुलसा घरेलू शेयर बाजार, निवेशकों को लगी 8.77 लाख करोड़ रुपये की चपत यूपीआई लेनदेन पर शुल्क लगाने के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट ने सरकार से मांगा जवाब एशियन खेल मुक्केबाजी : प्रिया घांघस सेमीफाइनल में पहुंचीं, पदक किया पक्का एशियन खेल : भारतीय महिला स्क्वैश टीम की लगातार दूसरी जीत, जापान को 2-1 से हराया कुपवाड़ा में सड़क हादसे में पांच लोगों की मौत, छह अन्य घायल (अपडेट) उत्तराखंड में आठ हेलीकॉप्टरों से युद्धस्तर पर रेस्क्यू, ऑडेन कोल के सभी 29 और कालिंदी पास के नौ ट्रेकर्स निकाले गए सुभाष राय और लीलाधर मंडलोई को ‘अज्ञेय शब्द सृजन सम्मान’ बिहारः नारायणपुर के कसमाबाद में कटाव, नदी में विलीन हुए एक दर्जन से अधिक आशियाने एमएमडीआर विधेयक को लेकर विपक्ष का हंगामा, ओडिशा विधानसभा में नहीं चल सका प्रश्नकाल डीपफेक वीडियो पर भड़के सलमान खान बॉक्स ऑफिस पर सिद्धार्थ-तमन्ना की \'द वन\' का जलवा दिल्ली के कालकाजी दुष्कर्म मामले पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, कानून-व्यवस्था पर उठाए सवाल प्रयागराज : हाेटल की आड़ में चल रहा अवैध हुक्का बार का भंडाफाेड़, संचालक गिरफ्तार महंगाई को लेकर जयराम रमेश का केंद्र पर हमला, बोले- हर हिस्से पर बढ़ रहा आर्थिक बोझ जेड प्लस सिक्योरिटी हटाए जाने के खिलाफ कलकत्ता हाई कोर्ट पहुंचे अभिषेक बनर्जी कभी भारत सुरक्षा परिषद का स्थायी सदस्य नहीं बनेगा! खरगे ने बुलाई सीडब्ल्यूसी की बैठक, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग रायगढ़ की केमिकल फैक्टरी में जोरदार धमाका, चार गंभीर घायल महिला पहलवानों की याचिका पर बृजभूषण शरण सिंह को नोटिस, सुनवाई 9 अक्टूबर को कोहली का करियर खत्म होने के बाद ही उनकी विरासत की अहमियत समझ आएगी : इयान बिशप नेपालः हुम्ला में भारी हिमपात, न्यालु और नारा झील की सड़कें बंद स्कूल में गलत गतिविधि की सूचना पर पहुंचे शिक्षक को मारी गोली, पटना रेफर एशियाई खेलों में भारत का शानदार प्रदर्शन, सूची में 39 पदकों के साथ 12वें स्थान पर सचिन तेंदुलकर ने ओपनएआई के साथ की साझेदारी की घोषणा एशियाई खेल 2026: पिंकी बलहारा ने कुराश में जीता कांस्य पदक

उत्तर तथा मध्य क्षेत्र में भारी बारिश के आसार, दिल्ली में मौसम रहेगा सुहावना

26 Sep 2026

नई दिल्ली, 26 सितंबर (इंद्रप्रस्थ न्यूज)। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने देश के कई हिस्सों, विशेषकर उत्तर तथा मध्य भारत में भारी बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया है। वहीं, राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली में रविवार-सोमवार को आंशिक रूप से बादल छाए रहने के आसार हैं।


आईएमडी के पूर्वानुमान के अनुसार रविवार-सोमवार (27-28 सितंबर) को आंशिक बादल छाए रहेंगे। वहीं, 29 सितंबर को सुबह-सुबह कुछ जगहों पर हल्की बारिश हो सकती है। इस दिन का अधिकतम तापमान बढ़कर 32-34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 21-23 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया जाएगा। मौसम विभाग ने पूर्वानुसार नई दिल्ली में आज दिनभर बादल छाए रहे और दोपहर से शाम के बीच बौछारें पड़ी।


मौसम विभाग ने बताया कि पूर्वोत्तर मध्य प्रदेश और उत्तरी छत्तीसगढ़ के ऊपर बना दबाव 13 किलोमीटर प्रति घंटा की गति से उत्तर एवं उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ा है। दक्षिण-पश्चिम मानसून की वापसी रेखा अब गुरदासपुर, चंडीगढ़, मुजफ्फरनगर, अलीगढ़, धौलपुर, उदयपुर और नलिया होते हुए गुजर रही है। दबाव के प्रभाव से 27 सितंबर को उत्तराखंड के कई हिस्सों में बहुत भारी बारिश होने की चेतावनी जारी की गई है। हिमाचल प्रदेश, हरियाणा और चंडीगढ़ में भी सप्ताहांत में झमाझम बारिश और गरज-चमक के साथ 40-60 किमी प्रति घंटे की गति से तेज हवाएं चलने के आसार हैं।


दक्षिणी भारत में 28 से 30 सितंबर के बीच केरल, तटीय, दक्षिणी आंतरिक कर्नाटक और लक्षद्वीप में व्यापक बारिश की संभावना है। इस दौरान तमिलनाडु और पुडुचेरी में गरज-चमक के साथ 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी।


पश्चिम भारत के मध्य महाराष्ट्र, कोंकण, गोवा और मराठवाड़ा में 26 सितंबर से 2 अक्टूबर के बीच छिटपुट से लेकर व्यापक बारिश हो सकती है। 28-30 सितंबर के बीच महाराष्ट्र के कई हिस्सों में तेज आंधी चलने का अलर्ट है।


पूर्वोत्तर भारत के असम, मेघालय, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में 27 सितंबर को आंधी-तूफान के साथ बारिश होने की संभावना है। 29-30 सितंबर को असम और मेघालय में भारी बारिश हो सकती है। वहीं, उत्तर-पूर्वी मध्य प्रदेश, दक्षिण-पूर्वी उत्तर प्रदेश, उत्तरी छत्तीसगढ़, दक्षिण-पश्चिमी झारखंड और दक्षिणी बिहार में 40-50 किमी प्रति घंटा की रफ्तार वाली तेज हवाएं जारी हैं।

Latest News