इंद्रप्रस्थ न्यूज – ताज़ा हिंदी खबरें | राष्ट्रीय, राज्य, खेल, बिज़नेस ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज
ताजा खबरें एशियाई खेल 2026: प्राची चौधरी ने 400 मीटर में जीता कांस्य, किरण पयाल पांचवें स्थान पर एशियाई खेल 2026: तजिंदरपाल सिंह तूर ने जीता रजत, लगातार तीसरे स्वर्ण की हैट्रिक से चूके उत्तर तथा मध्य क्षेत्र में भारी बारिश के आसार, दिल्ली में मौसम रहेगा सुहावना युद्धाभ्यास तरंग शक्ति-2026 शुरू : 8 देशों के 3 हजार से ज्यादा एयर वॉरियर्स हो रहे शामिल लखनऊ में अलग-अलग जगह मकान गिरने से एक बुजुर्ग की माैत, तीन घायल यूपी के बलरामपुर में विद्युत कंट्रोल रूम में भरा पानी, 500 गांव की विद्युत आपूर्ति ठप दो दिन से लगातार हो रही बारिश से किसानों के चेहरे मुरझाए, खेतों में भरा पानी, फसलों को भारी नुकसान कबड्डी खेल रहे किशोर की बिगड़ी हालत, आगरा में इलाज के दौरान मौत विस्फोट में झुलसे दो भाइयों में से एक की मौत, 6 दिन बाद दिल्ली में तोड़ा दम योगी सरकार के डिजिटल हेल्थ विजन को मिलेगी नई रफ्तार, 25 पदों पर होगी भर्ती डिवाइडर पार कर गैस टैंकर से भिड़ी फॉर्च्यूनर , कारोबारी की मौत, चालक गंभीर यूपी के हमीरपुर में बारिश से दो मंजिला मकान गिरा, बुजुर्ग की मौत बाराबंकीः बारिश बनी आफत: दीवार और पेड़ गिरने से महिला समेत दो की मौत, दो घायल बारिश, जलभराव और बढ़ते गंगा जलस्तर से कानपुर बेहाल, कई इलाकों में बाढ़ जैसे हालात वाराणसी के लोहता में तेज रफ्तार डीसीएम ने साइकिल सवार समेत दाे को राैंदा, दोनाें की मौत मुख्यमंत्री ने बुराड़ी में एटीएस का किया उद्घाटन, एक अक्टूबर से पीयूसी से संबंधित प्रवर्तन व्यवस्था होगी लागू यूरोपीय देशों के खिलाफ सैन्य कार्रवाई की तैयारी नहीं कर रहा रूस : पुतिन महिला यूनिट ने कलात में पाकिस्तानी सेना के काफिलों पर किया हमला : बीएलएफ पाकिस्तान-अफगान सीमा पर मुठभेड़, 13 तालिबान लड़ाकों के मारे जाने का दावा कांगो में सेना का विमान रिहायशी इलाके में क्रैश, 14 लोगों की मौत 6.80 करोड़ के ‘बॉस स्कैम’ मामले में बीकानेर से आरोपी गिरफ्तार पुश्तैनी संपत्ति के विवाद में मां की हत्या, बेटी और प्रेमी गिरफ्तार वृंदावन में संत प्रेमानंद महाराज के साधक ने छत से कूदकर की आत्महत्या बिजनौर में महिला की हत्या का आरोपित गिरफ्तार, जेठ का बेटा ही निकला हत्यारा बांसवाड़ा में 1.18 करोड़ की सनसनीखेज डकैती का खुलासा: सरपंच चुनाव लड़ने के लिए रची थी साजिश, चार गिरफ्तार

गुजरात में मौसम ने ली करवट, सुबह से मूसलाधार बारिश, तापमान में गिरावट

30 May 2026



अहमदाबाद, 30 मई (इंद्रप्रस्थ न्यूज)। गुजरात में भीषण गर्मी और उमस से परेशान लोगों को बदले माैसम ने बड़ी राहत दी है। शनिवार सुबह से राज्य के कई जिलों और क्षेत्रों में तेज बारिश दर्ज की गई। विशेष रूप से अरावली और महीसागर जिलों में सुबह से ही मूसलाधार बारिश होने से तापमान में गिरावट आई और लोगों को गर्मी से राहत मिली।


अरावली जिले में तड़के से बादल छाए रहे और मोडासा, मालपुर, भिलोडा तथा प्रसिद्ध तीर्थस्थल शामलाजी सहित कई इलाकों में जोरदार बारिश हुई। ग्रामीण क्षेत्रों में भी अच्छी बारिश दर्ज की गई। मालपुर, वाशेराकांपा, सुनोख, इसरी, जीतपुर और जीवणपुर समेत कई गांवों में बारिश के कारण मौसम सुहावना हो गया है।


मौसम विभाग की भविष्यवाणी के अनुसार राज्य के विभिन्न हिस्सों में कुछ दिनाें तक बेमौसम बारिश और तेज हवाओं का दौर जारी रहने की संभावना है। पिछले कई दिनों से उत्तर गुजरात और सौराष्ट्र के क्षेत्रों में पारा लगातार ऊंचा बना हुआ था, लेकिन बारिश के बाद तापमान में उल्लेखनीय गिरावट दर्ज की गई है।


राज्यभर में तापमान में सबसे अधिक गिरावट राजकोट में दर्ज की गई, जहां अधिकतम तापमान 43.6 डिग्री सेल्सियस से घटकर 39.9 डिग्री सेल्सियस रह गया, यानी 3.7 डिग्री की कमी आई। सुरेंद्रनगर में तापमान 44.7 डिग्री से घटकर 41.5 डिग्री और डीसा में 42.2 डिग्री से गिरकर 38.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अमरेली, कांडला और कांडला एयरपोर्ट पर भी तापमान में उल्लेखनीय गिरावट देखी गई।


हालांकि 43.1 डिग्री सेल्सियस के साथ अहमदाबाद राज्य का सबसे गर्म शहर बना रहा। गांधीनगर में भी तापमान में 0.8 डिग्री की कमी दर्ज की गई। राज्य में केवल दमन और पोरबंदर ऐसे क्षेत्र रहे, जहां तापमान में मामूली बढ़ोत्तरी हुई।


मौसम विभाग ने आगामी छह दिनों तक गुजरात में तेज हवाओं, गरज-चमक और बारिश की संभावना जताई है। किसानों को खड़ी फसल और पशुओं के चारे को सुरक्षित स्थान पर रखने की सलाह दी गई है। विभाग के अनुसार अगले सात दिनों में राज्य के अधिकतम तापमान में 3 से 5 डिग्री सेल्सियस तक और गिरावट आ सकती है।

Latest News