इंद्रप्रस्थ न्यूज – ताज़ा हिंदी खबरें | राष्ट्रीय, राज्य, खेल, बिज़नेस ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज
ताजा खबरें वृंदावन में संत प्रेमानंद महाराज के साधक ने छत से कूदकर की आत्महत्या बिजनौर में महिला की हत्या का आरोपित गिरफ्तार, जेठ का बेटा ही निकला हत्यारा बांसवाड़ा में 1.18 करोड़ की सनसनीखेज डकैती का खुलासा: सरपंच चुनाव लड़ने के लिए रची थी साजिश, चार गिरफ्तार साइबर ठगी : शहर में सात लोग साइबर ठगी के शिकार, दस लाख से ज्यादा की रकम पार हरिद्वारः झबरेड़ी कलां में दोहरे हत्याकांड से सनसनी, भाई ने बहन और युवक को मारी गोली सुखदेव विहार मेट्रो स्टेशन के पास ऑटो और कार की टक्कर, चालक की मौत राजस्थान हाईकोर्ट : समन नहीं पहुंचने पर अखबार में नोटिस प्रकाशित करना पर्याप्त नहीं: हाईकोर्ट राजस्थान हाईकोर्ट : हाईकोर्ट के रोस्टर में बड़ा बदलाव, 28 सितंबर से लागू होगी नई व्यवस्था राजस्थान हाईकोर्ट : वार्डों की सीमाएं बदलने की याचिका पर सुनवाई खत्म बृजभूषण सिंह को बरी करने के आदेश के खिलाफ महिला पहलवानों की याचिका पर 28 सितंबर को सुनवाई नाबालिग लड़की से सामूहिक दुष्कर्म में दो किशोरों को 20-20 साल की सजा अनमोल इंडस्ट्रीज ने आईपीओ के लिए सेबी के पास फाइल किया डीएचआरपी डीएचएल एक्सप्रेस भारत में एक जनवरी से माल ढुलाई शुल्क में 8.9 फीसदी की करेगी बढ़ोतरी 'लव एंड वॉर' में विक्की कौशल का नया अवतार, पोस्टर में दिखा जबरदस्त तेवर पूरी निर्वाचन व्यवस्था को वोट चोरी कहना देश के साथ अपराध चुनाव आयोग पर सवाल और सुधार के अवसर भारत में रोजगार का महत्वपूर्ण साधन है पर्यटन उद्योग एसआईआर में नोटिस पाने वालों के घर दस्तावेज जुटाने जाएंगे बीएलओ, सुनवाई के लिए कार्यालय बुलाने की जरूरत नहीं मध्य प्रदेश में सुगम परिवहन सेवा में पुरानी बसों का नया कलेवर, उठे सवाल उत्तराखंडः मौसम के रेड अलर्ट के बीच चारधाम यात्रा 27 सितंबर तक स्थगित, पंजीकरण भी रोका गया एशियन खेल 2026: चार स्वर्ण समेत 28 पदकों के साथ भारत पदक तालिका में 10वें स्थान पर भारत ने कबड्डी में रचा इतिहास, महिला और पुरुष दोनों टीमों ने जीता स्वर्ण भारत-चिली के रिश्तों की असली ताकत दोनों देशों के लोगों की मित्रता में : विजेंद्र गुप्ता गुजरात के सुरेंद्रनगर में ट्रक में घुसी कार, दो की मौत, करंट लगने से ट्रक क्लीनर ने भी गंवाई जान गुंटूर-नंबूर के बीच 108 करोड़ रुपये की लागत से बनेगा चार लेन का आरओबी

ग्लोबल मार्केट से कमजोरी के संकेत, एशिया में भी बिकवाली का दबाव

21 Jan 2026



नई दिल्ली, 21 जनवरी (हि.स.)। ग्लोबल मार्केट से आज कमजोरी के संकेत मिल रहे हैं। अमेरिकी बाजार पिछले सत्र के दौरान बड़ी गिरावट का शिकार हो गए। हालांकि डाउ जॉन्स फ्यूचर्स आज मजबूती के साथ कारोबार करता हुआ नजर आ रहा है। यूरोपीय बाजार में भी पिछले सत्र के दौरान लगातार दबाव बना रहा। इसी तरह एशियाई बाजार में भी आज आमतौर पर कमजोरी का रुख बना हुआ है।


ग्रीनलैंड को लेकर बढ़ते तनाव के कारण अमेरिकी शेयर बाजार में पिछले सत्र के दौरान जोरदार गिरावट दर्ज की गई। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा नाटो के आठ देशों पर ग्रीनलैंड के मसले को लेकर भारी भरकम टैरिफ लगाने की धमकी देने के बाद वॉल स्ट्रीट के सूचकांक बड़ी गिरावट का शिकार हो गए। डाउ जॉन्स 642 अंक यानी 1.30 प्रतिशत टूट गया। इसी तरह एस एंड पी 500 इंडेक्स ने 144.68 अंक यानी 2.08 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 6,795.33 अंक के स्तर पर पिछले सत्र के कारोबार का अंत किया। इसके अलावा नैस्डेक 567.38 अंक यानी 2.41 प्रतिशत लुढ़क कर 22,948.01 अंक के स्तर पर बंद हुआ। इसके विपरीत डाउ जॉन्स फ्यूचर्स आज फिलहाल 143.46 अंक यानी 0.30 प्रतिशत की मजबूती के साथ 48,632.05 अंक के स्तर पर कारोबार करता हुआ नजर आ रहा है।


अमेरिकी बाजार की तरह यूरोपीय बाजार भी डोनाल्ड ट्रंप की धमकी के कारण गिरावट का शिकार हो गए। एफटीएसई इंडेक्स 0.68 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 10,126.78 अंक के स्तर पर बंद हुआ। इसी तरह सीएसी इंडेक्स ने 0.61 प्रतिशत टूट कर 8,062.58 अंक के स्तर पर पिछले सत्र के कारोबार का अंत किया। इसके अलावा डीएएक्स इंडेक्स 255.94 अंक यानी 1.04 प्रतिशत फिसल कर 24,703.12 अंक के स्तर पर बंद हुआ।


एशियाई बाजार में भी आज बिकवाली का दबाव बना हुआ है। एशिया के नौ बाजार में से सात के सूचकांक गिरावट के साथ लाल निशान में कारोबार कर रहे हैं, जबकि दो सूचकांक मजबूती के साथ हरे निशान में बने हुए हैं। सेट कंपोजिट इंडेक्स 1.22 प्रतिशत की जोरदार छलांग लगा कर 1,312.19 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं शंघाई कंपोजिट इंडेक्स से 0.16 प्रतिशत उछल कर 4,120.10 अंक के स्तर पर पहुंचा हुआ है।


दूसरी ओर, गिफ्ट निफ्टी 0.06 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 25,240.50 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह हैंग सेंग इंडेक्स 0.09 प्रतिशत फिसल कर 26,463 अंक के स्तर पर पहुंचा हुआ है। ताइवान वेटेड इंडेक्स में आज बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। फिलहाल ये सूचकांक 413.22 अंक यानी 1.30 प्रतिशत टूट कर 31,346.77 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह जकार्ता कंपोजिट इंडेक्स 107.25 अंक यानी 1.17 प्रतिशत लुढ़क कर 9,027.45 अंक के स्तर पर आ गया है। इसके अलावा निक्केई इंडेक्स 352.10 अंक यानी 0.66 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 52,639 अंक के स्तर पर, कोस्पी इंडेक्स 0.53 प्रतिशत की गिरावट के साथ 4,860.09 अंक के स्तर पर और स्ट्रेट्स टाइम्स इंडेक्स 0.32 प्रतिशत टूट कर 4,812.48 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहे हैं।

Latest News