इंद्रप्रस्थ न्यूज – ताज़ा हिंदी खबरें | राष्ट्रीय, राज्य, खेल, बिज़नेस ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज
ताजा खबरें बैंक ग्राहकों को बड़ी राहत, 28-30 सितंबर की प्रस्तावित हड़ताल टली फरीदाबाद : बोरवेल में गिरी तीन साल की बच्ची, रेस्क्यू में जुटा प्रशासन एलपीयू जालंधर में भड़के छात्र, पुलिस पर पथराव, वाहन भी फूंके मुरादाबाद में कक्षा 12 तक के सभी शैक्षिक संस्थानों में कल रहेगा अवकाश यूपी में तीन दिन की बारिश ने मचाई तबाही, 56 लोगों की मौत; 1,021 मकान क्षतिग्रस्त, 46 घायल कोहली-गिल के शतक से भारत की धमाकेदार जीत, वेस्टइंडीज को 8 विकेट से हराया रूस का यूक्रेन के संचार ढांचे पर हमला, सबसे बड़ी मोबाइल कंपनी के मुख्यालय को बनाया निशाना गोवंश सेवा को बढ़ावा: राव इंद्रजीत ने की कामधेनु गौशाला में 11 लाख रुपये देने की घोषणा बारिश से प्रभावित बिजली आपूर्ति बहाल करने में जुटी योगी सरकार राशिफल : 28 सितंबर, 2026 पंचांग : 28 सितंबर, 2026 राशिफल : 27 सितंबर, 2026 पंचांग : 27 सितंबर, 2026 कार की टक्कर से ऑटो बना आग का गोला, चार झुलसे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में आयुर्वेद पर मंथन, वैश्विक वेलनेस में संभावनाओं पर जोर हमीरपुर : विरमा नदी का जलस्तर बढ़ने से डेरा जलमग्न,पीएसी ने नाव से रेस्क्यू कर 90 लोगों को बाहर निकाला फर्रुखाबाद में बरसात के पानी से भरे गड्ढे में डूब कर दो बच्चों की मौत चुनाव आयोग की गड़बड़ी से 2022 में हारी थी सपा, अब बचाव कर रही भाजपा : अखिलेश यादव नेपाल के पूर्व प्रधान न्यायाधीश चोलेन्द्र शमशेर राणा पुलिस हिरासत से रिहा, ‘सुरक्षित’ स्थान पर भेजे गए बलोचिस्तान में बीएलए महिला शाखा का हमला, पाकिस्तानी सेना के नौ अधिकारी मारे गए सहरसा के भवदेवा गांव में पानी भरे गड्ढे में डूबने से दो वर्षीय बच्ची की मौत प्राइमरी मार्केट के लिए धमाकेदार रहेगा अगला सप्ताह, आएंगे 20 कंपनियों के आईपीओ, 20 कंपनियों की होगी लिस्टिंग बैंकों की सोमवार से 3 दिन दिवसीय देशव्यापी हड़ताल, सेवाओं पर असर पड़ेगा घरेलू सर्राफा बाजार में सोने की घटी चमक, चांदी के भाव में सांकेतिक तेजी रामायण से यश का पहला ऑफिशियल पोस्टर जारी

गुजरात के सुरेंद्रनगर में ट्रक में घुसी कार, दो की मौत, करंट लगने से ट्रक क्लीनर ने भी गंवाई जान

26 Sep 2026

सुरेंद्रनगर, 26 सितंबर (इंद्रप्रस्थ न्यूज)। गुजरात के सुरेंद्रनगर जिले में शनिवार को भीषण सड़क हादसा हो गया। इस हादसे में एक तेज रफ्तार ईको कार सड़क किनारे खड़े ट्रक के पीछे जा घुसी। इसमें कार सवार चेन्नई और मुंबई निवासी दो लोगों की मौत हो गई वहीं हादसे के बाद मौके से भागे ट्रक के क्लीनर की खेत में फसल की सुरक्षा के लिए लगाए गए बिजली की तार की चपेट में आने से मौत हो गई। इस तरह इस दुर्घटना में कुल तीन लोगों की जान चली गई।


दसाडा पुलिस के इंचार्ज पीआई वीआई खड़िया ने बताया जिले के दसाडा–शंखेश्वर हाइवे पर वडगाम और पानवा गांव के बीच ईको कार और ट्रक की टक्कर में कार सवार एक व्यक्ति की मौत घटनास्थल पर ही हो गई जबकि दूसरे व्यक्ति ने उपचार के लिए ले जाते समय रास्ते में दमतोड. दिया। मृतकों में राजेश शेढिया चेन्नई के रहने वाले थे जबकि दूसरे मृतक अजीत जैन मुंबई के निवासी बताए गए हैं। दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए पाटडी सरकारी अस्पताल भेजा गया है।


हादसे के बाद ट्रक क्लीनर को लगा करंट


हादसे के बाद ट्रक का क्लीनर घबराकर घटनास्थल से बचने के लिए पास के खेत की ओर भागा। बताया गया कि खेत में फसल की सुरक्षा के लिए लगाए गए बिजली के तार की चपेट में आने से उसे जोरदार करंट लगा और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इस प्रकार एक ही दुर्घटना के बाद हुए घटनाक्रम में तीन लोगों की जान चली गई।


पुलिस के अनुसार हादसे में चार से पांच लोगों के घायल होने की जानकारी सामने आई है। घायलों को उपचार के लिए अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। ईको के चालक मलेक ईश्वर को उपचार के लिए विरमगाम के शिव अस्पताल ले जाया गया है।


हादसे के बाद हाईवे पर लगा जाम


हादसे की सूचना मिलते ही दसाडा पुलिस और 108 एंबुलेंस की टीम तत्काल घटनास्थल पर पहुंची। दुर्घटना के कारण मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई और कुछ समय के लिए हाइवे पर ट्रैफिक जाम की स्थिति बन गई। पुलिस ने मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, हादसा सड़क किनारे खड़े ट्रक के पीछे कार के टकराने से हुआ। दुर्घटना के वास्तविक कारणों की जांच पुलिस द्वारा की जा रही है।

Latest News