इंद्रप्रस्थ न्यूज – ताज़ा हिंदी खबरें | राष्ट्रीय, राज्य, खेल, बिज़नेस ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज
ताजा खबरें वृंदावन में संत प्रेमानंद महाराज के साधक ने छत से कूदकर की आत्महत्या बिजनौर में महिला की हत्या का आरोपित गिरफ्तार, जेठ का बेटा ही निकला हत्यारा बांसवाड़ा में 1.18 करोड़ की सनसनीखेज डकैती का खुलासा: सरपंच चुनाव लड़ने के लिए रची थी साजिश, चार गिरफ्तार साइबर ठगी : शहर में सात लोग साइबर ठगी के शिकार, दस लाख से ज्यादा की रकम पार हरिद्वारः झबरेड़ी कलां में दोहरे हत्याकांड से सनसनी, भाई ने बहन और युवक को मारी गोली सुखदेव विहार मेट्रो स्टेशन के पास ऑटो और कार की टक्कर, चालक की मौत राजस्थान हाईकोर्ट : समन नहीं पहुंचने पर अखबार में नोटिस प्रकाशित करना पर्याप्त नहीं: हाईकोर्ट राजस्थान हाईकोर्ट : हाईकोर्ट के रोस्टर में बड़ा बदलाव, 28 सितंबर से लागू होगी नई व्यवस्था राजस्थान हाईकोर्ट : वार्डों की सीमाएं बदलने की याचिका पर सुनवाई खत्म बृजभूषण सिंह को बरी करने के आदेश के खिलाफ महिला पहलवानों की याचिका पर 28 सितंबर को सुनवाई नाबालिग लड़की से सामूहिक दुष्कर्म में दो किशोरों को 20-20 साल की सजा अनमोल इंडस्ट्रीज ने आईपीओ के लिए सेबी के पास फाइल किया डीएचआरपी डीएचएल एक्सप्रेस भारत में एक जनवरी से माल ढुलाई शुल्क में 8.9 फीसदी की करेगी बढ़ोतरी 'लव एंड वॉर' में विक्की कौशल का नया अवतार, पोस्टर में दिखा जबरदस्त तेवर पूरी निर्वाचन व्यवस्था को वोट चोरी कहना देश के साथ अपराध चुनाव आयोग पर सवाल और सुधार के अवसर भारत में रोजगार का महत्वपूर्ण साधन है पर्यटन उद्योग एसआईआर में नोटिस पाने वालों के घर दस्तावेज जुटाने जाएंगे बीएलओ, सुनवाई के लिए कार्यालय बुलाने की जरूरत नहीं मध्य प्रदेश में सुगम परिवहन सेवा में पुरानी बसों का नया कलेवर, उठे सवाल उत्तराखंडः मौसम के रेड अलर्ट के बीच चारधाम यात्रा 27 सितंबर तक स्थगित, पंजीकरण भी रोका गया एशियन खेल 2026: चार स्वर्ण समेत 28 पदकों के साथ भारत पदक तालिका में 10वें स्थान पर भारत ने कबड्डी में रचा इतिहास, महिला और पुरुष दोनों टीमों ने जीता स्वर्ण भारत-चिली के रिश्तों की असली ताकत दोनों देशों के लोगों की मित्रता में : विजेंद्र गुप्ता गुजरात के सुरेंद्रनगर में ट्रक में घुसी कार, दो की मौत, करंट लगने से ट्रक क्लीनर ने भी गंवाई जान गुंटूर-नंबूर के बीच 108 करोड़ रुपये की लागत से बनेगा चार लेन का आरओबी

मप्र: इंदौर सड़क हादसे में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के भतीजे की मौत, तेज रफ्तार बस ने मारी टक्कर, दिल्ली एयरलिफ्ट किया गया शव

12 Jun 2026



इंदौर, 12 जून (एजेंसी)। मध्य प्रदेश के इंदौर जिले में गुरुवार देर रात हुए सड़क हादसे में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के भतीजे प्रभात सिंह की मौत हो गई। हादसा शिप्रा थाना क्षेत्र में रात करीब 11 बजे हुआ, जब वे देवास से इंदौर लौट रहे थे। दुर्घटना के बाद उन्हें गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाया गया लेकिन डॉक्टर उन्हें बचा नहीं सके। शुक्रवार सुबह उनके पार्थिव शरीर को एयर लिफ्ट कर दिल्ली भेजा गया, जबकि अंतिम संस्कार उत्तर प्रदेश में किया जाएगा।


पुलिस के अनुसार प्रभात सिंह (29) उत्तर प्रदेश के बलिया जिले के रेवती क्षेत्र स्थित गायघाट गांव के निवासी थे। उनके पिता प्रदीप सिंह रिश्ते में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के भाई लगते हैं। प्रभात अपने तीन परिचितों के साथ किसी निजी कार्य से देवास आए थे और देर रात कार से इंदौर लौट रहे थे। बताया गया है कि शिप्रा क्षेत्र के पास किसी आवश्यक काम के लिए उन्होंने सड़क किनारे वाहन रोका था। कुछ देर बाद जब वे वापस कार में बैठने के लिए बढ़े, तभी तेज रफ्तार से आ रही बस ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि वे कई फीट दूर जा गिरे और उनके सिर में गंभीर चोटें आईं। उनके साथियों और स्थानीय लोगों ने तुरंत उन्हें इंदौर के अरबिंदो अस्पताल पहुंचाया। जांच के बाद डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।


प्रभात सिंह की असामयिक मौत की खबर मिलते ही उनके परिवार और परिचितों में शोक की लहर दौड़ गई। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए प्रशासन और पुलिस अधिकारियों ने तत्काल आवश्यक प्रक्रिया शुरू की। विशेष अनुमति लेकर रात करीब तीन बजे पोस्टमार्टम कराया गया, ताकि पार्थिव शरीर को जल्द परिजनों तक पहुंचाया जा सके। शुक्रवार सुबह उनके शव को विशेष विमान के माध्यम से एयर लिफ्ट कर दिल्ली भेजा गया। वहां से पार्थिव शरीर को उत्तर प्रदेश ले जाया जाएगा, जहां परिवार की मौजूदगी में अंतिम संस्कार किया जाएगा।


अस्पताल पहुंचे जनप्रतिनिधि और अधिकारी


दुर्घटना की जानकारी मिलते ही देर रात सोनकच्छ विधायक राजेश सोनकर सहित भाजपा के कई वरिष्ठ नेता और पदाधिकारी अरबिंदो अस्पताल पहुंचे। जिला प्रशासन और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने भी अस्पताल पहुंचकर पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली और आवश्यक व्यवस्थाओं की निगरानी की।


फरार बस चालक की तलाश में पुलिस


हादसे के बाद बस चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। शिप्रा थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और बस की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि चालक की पहचान कर जल्द ही उसे गिरफ्तार किया जाएगा। साथ ही दुर्घटना के कारणों की भी विस्तृत जांच की जा रही है।

Latest News