इंद्रप्रस्थ न्यूज – ताज़ा हिंदी खबरें | राष्ट्रीय, राज्य, खेल, बिज़नेस ब्रेकिंग न्यूज़
ताजा खबरें नाबालिग लड़की से सामूहिक दुष्कर्म में दो किशोरों को 20-20 साल की सजा अनमोल इंडस्ट्रीज ने आईपीओ के लिए सेबी के पास फाइल किया डीएचआरपी डीएचएल एक्सप्रेस भारत में एक जनवरी से माल ढुलाई शुल्क में 8.9 फीसदी की करेगी बढ़ोतरी 'लव एंड वॉर' में विक्की कौशल का नया अवतार, पोस्टर में दिखा जबरदस्त तेवर पूरी निर्वाचन व्यवस्था को वोट चोरी कहना देश के साथ अपराध चुनाव आयोग पर सवाल और सुधार के अवसर भारत में रोजगार का महत्वपूर्ण साधन है पर्यटन उद्योग एसआईआर में नोटिस पाने वालों के घर दस्तावेज जुटाने जाएंगे बीएलओ, सुनवाई के लिए कार्यालय बुलाने की जरूरत नहीं मध्य प्रदेश में सुगम परिवहन सेवा में पुरानी बसों का नया कलेवर, उठे सवाल उत्तराखंडः मौसम के रेड अलर्ट के बीच चारधाम यात्रा 27 सितंबर तक स्थगित, पंजीकरण भी रोका गया एशियन खेल 2026: चार स्वर्ण समेत 28 पदकों के साथ भारत पदक तालिका में 10वें स्थान पर भारत ने कबड्डी में रचा इतिहास, महिला और पुरुष दोनों टीमों ने जीता स्वर्ण भारत-चिली के रिश्तों की असली ताकत दोनों देशों के लोगों की मित्रता में : विजेंद्र गुप्ता गुजरात के सुरेंद्रनगर में ट्रक में घुसी कार, दो की मौत, करंट लगने से ट्रक क्लीनर ने भी गंवाई जान गुंटूर-नंबूर के बीच 108 करोड़ रुपये की लागत से बनेगा चार लेन का आरओबी श्रीकल्कि धाम के पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम को मिली जान से मारने की धमकी सीएसआईआर ने पांच भारतीय भाषाओं में विज्ञान पत्रिकाओं का किया शुभारंभ महामारी से निपटने के लिए वैश्विक सहयोग और आपसी एकजुटता जरूरी: भारत नगालैंड में संदिग्ध मिलावटी शराब पीने से 19 लोगों की मौत, एसआईटी गठित एशियाई खेल: जापान को हराकर भारतीय पुरुष हॉकी टीम सेमीफाइनल में एशियाई खेल: प्रिया घंघास ने दो बार की विश्व पदक विजेता ओह योनजी को हराया एशियाई खेल: भारतीय खिलाड़ी संजय ने पूरे किए 100 अंतरराष्ट्रीय मैच, हॉकी इंडिया ने दी बधाई एशियाई खेल: पीवी सिंधु ने चिउ पिन-चियान को हराकर महिला एकल के अंतिम-16 में बनाई जगह विश्व कप 2027 भारत के लिए मेरा आखिरी, खिताब जीतना लक्ष्य : विराट कोहली एशियन खेल: अभय फाइनल में, ऐतिहासिक स्वर्ण और लॉस एंजिलिस ओलंपिक टिकट से एक कदम दूर

नयनतारा ने \'मर्दानी 3\' के ट्रेलर की तारीफ

22 Jan 2026



यशराज फिल्म्स की सुपरहिट फ्रेंचाइजी 'मर्दानी' अपनी तीसरी किस्त के साथ एक बार फिर दमदार वापसी के लिए तैयार है। 'मर्दानी 3' के जरिए रानी मुखर्जी अपने आइकॉनिक किरदार शिवानी शिवाजी रॉय के रूप में लौट रही हैं। हाल ही में रिलीज हुए फिल्म के ट्रेलर को दर्शकों के साथ-साथ फिल्म इंडस्ट्री से भी जबरदस्त प्रतिक्रिया मिल रही है। पहले ही आलिया भट्ट और करीना कपूर जैसे सितारे ट्रेलर की तारीफ कर चुके हैं और अब इस लिस्ट में साउथ की सुपरस्टार नयनतारा का नाम भी जुड़ गया है।


नयनतारा ने ट्रेलर को बताया 'आग'


नयनतारा ने 'मर्दानी 3' के ट्रेलर पर अपनी खुशी जाहिर करते हुए इंस्टाग्राम स्टोरी पर दिल जीत लेने वाला नोट लिखा। उन्होंने लिखा, "एकमात्र रानी। रानी मुखर्जी। मर्दानी 3 का ट्रेलर… सच में बिल्कुल आग है! आपके जैसा कोई नहीं! इस फिल्म का 2 साल से बेसब्री से इंतजार है।" नयनतारा की इस प्रतिक्रिया ने फैंस के बीच फिल्म को लेकर उत्साह और बढ़ा दिया है।


अमिताभ बच्चन ने भी दी बधाई


सिर्फ नयनतारा ही नहीं, बल्कि महानायक अमिताभ बच्चन भी 'मर्दानी 3' के ट्रेलर से खासे प्रभावित नजर आए। उन्होंने ट्रेलर को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर शेयर करते हुए निर्माताओं को बधाई दी और लिखा, "मेरी बहुत-बहुत शुभकामनाएं।"


7 साल बाद लौट रही है 'मर्दानी' फ्रेंचाइजी


यशराज फिल्म्स के बैनर तले बनी 'मर्दानी' साल 2014 में पहली बार रिलीज हुई थी, जिसमें रानी मुखर्जी के दमदार पुलिस ऑफिसर अवतार को दर्शकों ने खूब सराहा। इसके बाद 2019 में आई 'मर्दानी 2' में खलनायक के रूप में विशाल जेठवा ने अपने प्रदर्शन से सभी को चौंका दिया था। अब करीब 7 साल बाद फ्रेंचाइजी की तीसरी फिल्म 'मर्दानी 3' सिनेमाघरों में दस्तक देने जा रही है। फिल्म का निर्देशन अभिराज मीनावाला ने किया है और यह 30 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। ट्रेलर को मिल रही जबरदस्त प्रतिक्रियाओं को देखते हुए साफ है कि 'मर्दानी 3' का इंतजार दर्शक बेसब्री से कर रहे हैं।