इंद्रप्रस्थ न्यूज – ताज़ा हिंदी खबरें | राष्ट्रीय, राज्य, खेल, बिज़नेस ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज
ताजा खबरें वृंदावन में संत प्रेमानंद महाराज के साधक ने छत से कूदकर की आत्महत्या बिजनौर में महिला की हत्या का आरोपित गिरफ्तार, जेठ का बेटा ही निकला हत्यारा बांसवाड़ा में 1.18 करोड़ की सनसनीखेज डकैती का खुलासा: सरपंच चुनाव लड़ने के लिए रची थी साजिश, चार गिरफ्तार साइबर ठगी : शहर में सात लोग साइबर ठगी के शिकार, दस लाख से ज्यादा की रकम पार हरिद्वारः झबरेड़ी कलां में दोहरे हत्याकांड से सनसनी, भाई ने बहन और युवक को मारी गोली सुखदेव विहार मेट्रो स्टेशन के पास ऑटो और कार की टक्कर, चालक की मौत राजस्थान हाईकोर्ट : समन नहीं पहुंचने पर अखबार में नोटिस प्रकाशित करना पर्याप्त नहीं: हाईकोर्ट राजस्थान हाईकोर्ट : हाईकोर्ट के रोस्टर में बड़ा बदलाव, 28 सितंबर से लागू होगी नई व्यवस्था राजस्थान हाईकोर्ट : वार्डों की सीमाएं बदलने की याचिका पर सुनवाई खत्म बृजभूषण सिंह को बरी करने के आदेश के खिलाफ महिला पहलवानों की याचिका पर 28 सितंबर को सुनवाई नाबालिग लड़की से सामूहिक दुष्कर्म में दो किशोरों को 20-20 साल की सजा अनमोल इंडस्ट्रीज ने आईपीओ के लिए सेबी के पास फाइल किया डीएचआरपी डीएचएल एक्सप्रेस भारत में एक जनवरी से माल ढुलाई शुल्क में 8.9 फीसदी की करेगी बढ़ोतरी 'लव एंड वॉर' में विक्की कौशल का नया अवतार, पोस्टर में दिखा जबरदस्त तेवर पूरी निर्वाचन व्यवस्था को वोट चोरी कहना देश के साथ अपराध चुनाव आयोग पर सवाल और सुधार के अवसर भारत में रोजगार का महत्वपूर्ण साधन है पर्यटन उद्योग एसआईआर में नोटिस पाने वालों के घर दस्तावेज जुटाने जाएंगे बीएलओ, सुनवाई के लिए कार्यालय बुलाने की जरूरत नहीं मध्य प्रदेश में सुगम परिवहन सेवा में पुरानी बसों का नया कलेवर, उठे सवाल उत्तराखंडः मौसम के रेड अलर्ट के बीच चारधाम यात्रा 27 सितंबर तक स्थगित, पंजीकरण भी रोका गया एशियन खेल 2026: चार स्वर्ण समेत 28 पदकों के साथ भारत पदक तालिका में 10वें स्थान पर भारत ने कबड्डी में रचा इतिहास, महिला और पुरुष दोनों टीमों ने जीता स्वर्ण भारत-चिली के रिश्तों की असली ताकत दोनों देशों के लोगों की मित्रता में : विजेंद्र गुप्ता गुजरात के सुरेंद्रनगर में ट्रक में घुसी कार, दो की मौत, करंट लगने से ट्रक क्लीनर ने भी गंवाई जान गुंटूर-नंबूर के बीच 108 करोड़ रुपये की लागत से बनेगा चार लेन का आरओबी

मुकदमा हारने से टूटे सगे भाई-बहन ने जहर खाकर दी जान

27 Jan 2026



बांदा, 27 जनवरी (हि.स.)। जब पूरा देश 26 जनवरी को संविधान और लोकतंत्र के उत्सव में डूबा हुआ था, उसी दिन बांदा जनपद से एक ऐसी दर्दनाक खबर सामने आई जिसने हर किसी को झकझोर कर रख दिया। मुकदमे में हार और उससे उपजे मानसिक तनाव से आहत सगे भाई-बहन ने एक साथ जहर खाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। नदी किनारे मिले दोनों शवों ने न सिर्फ एक परिवार को उजाड़ दिया, बल्कि पूरे इलाके को गहरे सदमे में डाल दिया।


उत्तर प्रदेश के जनपद बांदा में नरैनी थाना क्षेत्र में गणतंत्र दिवस के दिन एक हृदयविदारक घटना सामने आई। कोतवाली क्षेत्र के शास्त्री नगर मोहल्ला निवासी आनंद प्रकाश गुप्ता (30) और उनकी अविवाहित बहन चंचल गुप्ता (34) ने संदिग्ध परिस्थितियों में बरछा पुल के पास बागै नदी के किनारे जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली।


बताया जा रहा है कि आनंद प्रकाश ने अपनी चाची से किराए पर दुकान ले रखी थी, जिसे खाली कराने को लेकर न्यायालय में मुकदमा चल रहा था। हाल ही में मुकदमे में हार होने के बाद वह गहरे तनाव में था। इसी मानसिक दबाव के चलते युवक ने अपनी बहन के साथ यह खौफनाक कदम उठा लिया।


सोमवार दोपहर करीब साढ़े चार बजे दोनों स्कूटी से घर से निकले और बरछा पुल से लगभग 100 मीटर दूर नदी किनारे पहुंचकर सल्फास की गोलियां खा लीं। खेतों में काम कर रहे ग्रामीणों ने दोनों को अचेत अवस्था में देखा और तत्काल पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।


इस संबंध में क्षेत्राधिकारी बबेरू सौरभ सिंह ने मंगलवार को बताया कि प्रथम दृष्टया आत्महत्या का कारण पारिवारिक कलह प्रतीत हो रहा है, हालांकि मौत के वास्तविक कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगी। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Latest News