इंद्रप्रस्थ न्यूज – ताज़ा हिंदी खबरें | राष्ट्रीय, राज्य, खेल, बिज़नेस ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज
ताजा खबरें एशियाई खेल 2026: प्राची चौधरी ने 400 मीटर में जीता कांस्य, किरण पयाल पांचवें स्थान पर एशियाई खेल 2026: तजिंदरपाल सिंह तूर ने जीता रजत, लगातार तीसरे स्वर्ण की हैट्रिक से चूके उत्तर तथा मध्य क्षेत्र में भारी बारिश के आसार, दिल्ली में मौसम रहेगा सुहावना युद्धाभ्यास तरंग शक्ति-2026 शुरू : 8 देशों के 3 हजार से ज्यादा एयर वॉरियर्स हो रहे शामिल लखनऊ में अलग-अलग जगह मकान गिरने से एक बुजुर्ग की माैत, तीन घायल यूपी के बलरामपुर में विद्युत कंट्रोल रूम में भरा पानी, 500 गांव की विद्युत आपूर्ति ठप दो दिन से लगातार हो रही बारिश से किसानों के चेहरे मुरझाए, खेतों में भरा पानी, फसलों को भारी नुकसान कबड्डी खेल रहे किशोर की बिगड़ी हालत, आगरा में इलाज के दौरान मौत विस्फोट में झुलसे दो भाइयों में से एक की मौत, 6 दिन बाद दिल्ली में तोड़ा दम योगी सरकार के डिजिटल हेल्थ विजन को मिलेगी नई रफ्तार, 25 पदों पर होगी भर्ती डिवाइडर पार कर गैस टैंकर से भिड़ी फॉर्च्यूनर , कारोबारी की मौत, चालक गंभीर यूपी के हमीरपुर में बारिश से दो मंजिला मकान गिरा, बुजुर्ग की मौत बाराबंकीः बारिश बनी आफत: दीवार और पेड़ गिरने से महिला समेत दो की मौत, दो घायल बारिश, जलभराव और बढ़ते गंगा जलस्तर से कानपुर बेहाल, कई इलाकों में बाढ़ जैसे हालात वाराणसी के लोहता में तेज रफ्तार डीसीएम ने साइकिल सवार समेत दाे को राैंदा, दोनाें की मौत मुख्यमंत्री ने बुराड़ी में एटीएस का किया उद्घाटन, एक अक्टूबर से पीयूसी से संबंधित प्रवर्तन व्यवस्था होगी लागू यूरोपीय देशों के खिलाफ सैन्य कार्रवाई की तैयारी नहीं कर रहा रूस : पुतिन महिला यूनिट ने कलात में पाकिस्तानी सेना के काफिलों पर किया हमला : बीएलएफ पाकिस्तान-अफगान सीमा पर मुठभेड़, 13 तालिबान लड़ाकों के मारे जाने का दावा कांगो में सेना का विमान रिहायशी इलाके में क्रैश, 14 लोगों की मौत 6.80 करोड़ के ‘बॉस स्कैम’ मामले में बीकानेर से आरोपी गिरफ्तार पुश्तैनी संपत्ति के विवाद में मां की हत्या, बेटी और प्रेमी गिरफ्तार वृंदावन में संत प्रेमानंद महाराज के साधक ने छत से कूदकर की आत्महत्या बिजनौर में महिला की हत्या का आरोपित गिरफ्तार, जेठ का बेटा ही निकला हत्यारा बांसवाड़ा में 1.18 करोड़ की सनसनीखेज डकैती का खुलासा: सरपंच चुनाव लड़ने के लिए रची थी साजिश, चार गिरफ्तार

महाकाल की भस्म आरती में शामिल हुईं \'अनुपमा\' फेम रूपाली गांगुली

23 Jul 2026



उज्जैन, 23 जुलाई (इंद्रप्रस्थ न्यूज)। टीवी के लोकप्रिय धारावाहिक 'अनुपमा' से देशभर में पहचान बनाने वाली अभिनेत्री रूपाली गांगुली गुरुवार तड़के विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर पहुंचीं। उन्होंने बाबा महाकाल की दिव्य भस्म आरती में शामिल होकर करीब दो घंटे तक नंदी हॉल में बैठकर श्रद्धाभाव से आरती के दर्शन किए।


भस्म आरती के बाद अभिनेत्री ने भगवान महाकाल का जलाभिषेक कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और आशीर्वाद लिया। दर्शन के बाद मीडिया से चर्चा करते हुए उन्होंने कहा, "मैं आज जो भी हूं, वह बाबा महाकाल की कृपा से हूं। जब भी मन विचलित होता है या मानसिक शांति की आवश्यकता महसूस होती है, मैं महाकाल की शरण में चली आती हूं। भस्म आरती का अनुभव इतना अलौकिक है कि इसे शब्दों में व्यक्त नहीं किया जा सकता।"


रूपाली गांगुली ने बताया कि वर्ष 2020 में पहली बार महाकाल मंदिर आने के बाद उनकी आस्था और अधिक प्रगाढ़ हो गई। तभी से वह हर दो महीने में उज्जैन आकर बाबा महाकाल के दर्शन करने का प्रयास करती हैं। इससे पहले वह जनवरी 2024, जनवरी 2025 और करीब चार महीने पहले भी महाकाल के दरबार में हाजिरी लगा चुकी हैं। उन्होंने कहा कि महाकाल की नगरी उन्हें हमेशा नई ऊर्जा और मानसिक शांति प्रदान करती है।


कोलकाता में जन्मीं रूपाली गांगुली ने बचपन से ही अभिनय की दुनिया में कदम रखा था। उनके पिता अनिल गांगुली हिंदी फिल्म उद्योग के प्रतिष्ठित निर्देशक रहे हैं। टीवी धारावाहिक 'अनुपमा' ने उन्हें देशभर में नई पहचान दिलाई, जबकि चर्चित कॉमेडी शो 'साराभाई वर्सेस साराभाई' में निभाया गया 'मोनिशा' का किरदार आज भी दर्शकों के बीच बेहद लोकप्रिय है।


आषाढ़ माह के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि पर गुरुवार तड़के सुबह चार बजे श्री महाकालेश्वर मंदिर के कपाट खोले गए। गर्भगृह में विराजित सभी देवी-देवताओं के पूजन के बाद भगवान महाकाल का जलाभिषेक किया गया। इसके पश्चात दूध, दही, घी, शहद, शक्कर और फलों के रस से बने पंचामृत से अभिषेक संपन्न हुआ।


प्रथम घंटा बजने के बाद भगवान को हरिओम का जल अर्पित किया गया। कपूर आरती के पश्चात भांग, चंदन, त्रिपुंड, रजत चंद्र और रजत मुकुट से भगवान का दिव्य श्रृंगार किया गया। ज्योतिर्लिंग को वस्त्र से ढंककर महा निर्वाणी अखाड़े की ओर से पवित्र भस्म अर्पित की गई। धार्मिक मान्यता के अनुसार भस्म अर्पण के बाद भगवान महाकाल निराकार से साकार स्वरूप में भक्तों को दर्शन देते हैं।


भस्म आरती के उपरांत भगवान महाकाल को शेषनाग का रजत मुकुट, रजत की मुंडमाला, रुद्राक्ष की माला, बहुमूल्य आभूषण, ड्रायफ्रूट और सुगंधित फूलों से राजा स्वरूप में अलंकृत किया गया। गुलाब और विभिन्न पुष्पों से सजे बाबा महाकाल को फल एवं मिष्ठान का भोग अर्पित किया गया। भस्म आरती में देशभर से आए सैकड़ों श्रद्धालुओं ने दर्शन कर पुण्य लाभ अर्जित किया। श्रद्धालुओं ने नंदी महाराज के कान में अपनी मनोकामनाएं भी कहीं। पूरे मंदिर परिसर में "जय श्री महाकाल" के जयघोष गूंजते रहे और भक्तिमय वातावरण ने हर श्रद्धालु को आध्यात्मिक अनुभूति से भर दिया।

Latest News