इंद्रप्रस्थ न्यूज – ताज़ा हिंदी खबरें | राष्ट्रीय, राज्य, खेल, बिज़नेस ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज
ताजा खबरें एशियाई खेल 2026: प्राची चौधरी ने 400 मीटर में जीता कांस्य, किरण पयाल पांचवें स्थान पर एशियाई खेल 2026: तजिंदरपाल सिंह तूर ने जीता रजत, लगातार तीसरे स्वर्ण की हैट्रिक से चूके उत्तर तथा मध्य क्षेत्र में भारी बारिश के आसार, दिल्ली में मौसम रहेगा सुहावना युद्धाभ्यास तरंग शक्ति-2026 शुरू : 8 देशों के 3 हजार से ज्यादा एयर वॉरियर्स हो रहे शामिल लखनऊ में अलग-अलग जगह मकान गिरने से एक बुजुर्ग की माैत, तीन घायल यूपी के बलरामपुर में विद्युत कंट्रोल रूम में भरा पानी, 500 गांव की विद्युत आपूर्ति ठप दो दिन से लगातार हो रही बारिश से किसानों के चेहरे मुरझाए, खेतों में भरा पानी, फसलों को भारी नुकसान कबड्डी खेल रहे किशोर की बिगड़ी हालत, आगरा में इलाज के दौरान मौत विस्फोट में झुलसे दो भाइयों में से एक की मौत, 6 दिन बाद दिल्ली में तोड़ा दम योगी सरकार के डिजिटल हेल्थ विजन को मिलेगी नई रफ्तार, 25 पदों पर होगी भर्ती डिवाइडर पार कर गैस टैंकर से भिड़ी फॉर्च्यूनर , कारोबारी की मौत, चालक गंभीर यूपी के हमीरपुर में बारिश से दो मंजिला मकान गिरा, बुजुर्ग की मौत बाराबंकीः बारिश बनी आफत: दीवार और पेड़ गिरने से महिला समेत दो की मौत, दो घायल बारिश, जलभराव और बढ़ते गंगा जलस्तर से कानपुर बेहाल, कई इलाकों में बाढ़ जैसे हालात वाराणसी के लोहता में तेज रफ्तार डीसीएम ने साइकिल सवार समेत दाे को राैंदा, दोनाें की मौत मुख्यमंत्री ने बुराड़ी में एटीएस का किया उद्घाटन, एक अक्टूबर से पीयूसी से संबंधित प्रवर्तन व्यवस्था होगी लागू यूरोपीय देशों के खिलाफ सैन्य कार्रवाई की तैयारी नहीं कर रहा रूस : पुतिन महिला यूनिट ने कलात में पाकिस्तानी सेना के काफिलों पर किया हमला : बीएलएफ पाकिस्तान-अफगान सीमा पर मुठभेड़, 13 तालिबान लड़ाकों के मारे जाने का दावा कांगो में सेना का विमान रिहायशी इलाके में क्रैश, 14 लोगों की मौत 6.80 करोड़ के ‘बॉस स्कैम’ मामले में बीकानेर से आरोपी गिरफ्तार पुश्तैनी संपत्ति के विवाद में मां की हत्या, बेटी और प्रेमी गिरफ्तार वृंदावन में संत प्रेमानंद महाराज के साधक ने छत से कूदकर की आत्महत्या बिजनौर में महिला की हत्या का आरोपित गिरफ्तार, जेठ का बेटा ही निकला हत्यारा बांसवाड़ा में 1.18 करोड़ की सनसनीखेज डकैती का खुलासा: सरपंच चुनाव लड़ने के लिए रची थी साजिश, चार गिरफ्तार

असम में बाढ़ से शिवसागर जिले में सबसे ज्यादा तबाही

31 Jul 2026



गुवाहाटी, 31 जुलाई (इंद्रप्रस्थ न्यूज.)। असम में बाढ़ की विभिषिका की बदरंग कहानी शिवसागर जिले में सबसे अधिक देखने को मिल रही है। कई गांवों की हालत ऐसी हो गयी है, जहां पर पूरे गांव में कमर तक मिट्टी की गाद भरी हुई है। ऐसी ही स्थिति घरों के अंदर की भी है। बाढ़ में कई परिवारों के लोग लापता हो गये हैं, जिनका कुछ भी पता नहीं है। हालांकि, ऐसे लोगों की अभी तक आधिकारिक रूप से कोई डेटा सामने नहीं आया है। बावजूद नदियों का पानी अब उतरने लगा है जिसके चलते अब लोग अब नये सिरे से जीवन जीने के लिए जद्दोजहद कर रहे हैं।


बाढ़ से सबसे अधिक प्रभावित ऊपरी असम के चार जिलों शिवसागर, चराईदेव, जोरहाट और गोलाघाट हैं, जहां पर सरकारी एवं निजी स्तर पर राहत एवं बचाव कार्य चल रहा है। बावजूद लोग अपने घरों में जा नहीं पा रहे हैं। बाढ़ ने सभी कुछ तबाह कर दिया है। असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एएसडीएमए) के 30 जुलाई को जारी आंकड़ों के अनुसार धनसिरि नदी (नुमलीगढ़) खतरे के निशान से उपर बह रही है। इस बीच शिवसागर जिले में दो लोगों के शव बरामद हुए हैं। इस तरह राज्य में मृतकों की कुल संख्या 80 हो गयी है।


बाढ़ से वर्तमान समय में कुल आठ जिले अभी भी बुरी तरह से प्रभावित हैं। इनमें गोलाघाट, शिवसागर, बिश्वनाथ, चराईदेव, कामरूप (मेट्रो), जोरहाट, धेमाजी और नगांव जिले शामिल हैं। इन जिलों के 21 राजस्व मंडलों के कुल 437 गांव प्रभावित हैं। राज्य की कुल 212441 आबादी अभी भी प्रभावित हैं एवं 17198.09 हेक्टेयर कृषि भूमि पानी में डूबी हुई है। सरकार ने बाढ़ प्रभावित लोगों के लिए वर्तमान में कुल 62 राहत शिविर एवं 50 राहत वितरण केंद्र समेत कुल 112 शिविर क्रियान्वित रखे हैं। राहत शिविरों में 13294 लोग आश्रय लिए हुए हैं। जबकि राहत वितरण केंद्रों पर 62289 गैर-शिविर निवासी राहत प्राप्त कर रहे हैं।


बाढ़ में राहत एवं बचाय अभियान में एसडीआरएफ, सेना/अर्धसैनिक बल, एनडीआरएफ, डीडीआरएफ, एयर फोर्स, पुलिस, अग्निशमन और आपातकालीन सेवाएं (एफ एंड ईएस), सर्कल कार्यालय/स्थानीय प्रशासन, नागरिक सुरक्षा/प्रशिक्षित स्वयंसेवक और अग्निशमन विभाग जुटा हुआ है। इस बीच बाढ़ प्रभावित इलाकों में राज्य सरकार ने कुल 94 मेडिकल टीमों को तैनात किया। इस दौरान 26 नावें भी राहत कार्य में जुटी रहीं। बाढ़ से बड़े पैमाने पर सड़क, पुल एवं अन्य आधारभूत ढांचे को नुकसान पहुंचा है।

Latest News