इंद्रप्रस्थ न्यूज – ताज़ा हिंदी खबरें | राष्ट्रीय, राज्य, खेल, बिज़नेस ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज
ताजा खबरें बांसवाड़ा में 1.18 करोड़ की सनसनीखेज डकैती का खुलासा: सरपंच चुनाव लड़ने के लिए रची थी साजिश, चार गिरफ्तार साइबर ठगी : शहर में सात लोग साइबर ठगी के शिकार, दस लाख से ज्यादा की रकम पार हरिद्वारः झबरेड़ी कलां में दोहरे हत्याकांड से सनसनी, भाई ने बहन और युवक को मारी गोली सुखदेव विहार मेट्रो स्टेशन के पास ऑटो और कार की टक्कर, चालक की मौत राजस्थान हाईकोर्ट : समन नहीं पहुंचने पर अखबार में नोटिस प्रकाशित करना पर्याप्त नहीं: हाईकोर्ट राजस्थान हाईकोर्ट : हाईकोर्ट के रोस्टर में बड़ा बदलाव, 28 सितंबर से लागू होगी नई व्यवस्था राजस्थान हाईकोर्ट : वार्डों की सीमाएं बदलने की याचिका पर सुनवाई खत्म बृजभूषण सिंह को बरी करने के आदेश के खिलाफ महिला पहलवानों की याचिका पर 28 सितंबर को सुनवाई नाबालिग लड़की से सामूहिक दुष्कर्म में दो किशोरों को 20-20 साल की सजा अनमोल इंडस्ट्रीज ने आईपीओ के लिए सेबी के पास फाइल किया डीएचआरपी डीएचएल एक्सप्रेस भारत में एक जनवरी से माल ढुलाई शुल्क में 8.9 फीसदी की करेगी बढ़ोतरी 'लव एंड वॉर' में विक्की कौशल का नया अवतार, पोस्टर में दिखा जबरदस्त तेवर पूरी निर्वाचन व्यवस्था को वोट चोरी कहना देश के साथ अपराध चुनाव आयोग पर सवाल और सुधार के अवसर भारत में रोजगार का महत्वपूर्ण साधन है पर्यटन उद्योग एसआईआर में नोटिस पाने वालों के घर दस्तावेज जुटाने जाएंगे बीएलओ, सुनवाई के लिए कार्यालय बुलाने की जरूरत नहीं मध्य प्रदेश में सुगम परिवहन सेवा में पुरानी बसों का नया कलेवर, उठे सवाल उत्तराखंडः मौसम के रेड अलर्ट के बीच चारधाम यात्रा 27 सितंबर तक स्थगित, पंजीकरण भी रोका गया एशियन खेल 2026: चार स्वर्ण समेत 28 पदकों के साथ भारत पदक तालिका में 10वें स्थान पर भारत ने कबड्डी में रचा इतिहास, महिला और पुरुष दोनों टीमों ने जीता स्वर्ण भारत-चिली के रिश्तों की असली ताकत दोनों देशों के लोगों की मित्रता में : विजेंद्र गुप्ता गुजरात के सुरेंद्रनगर में ट्रक में घुसी कार, दो की मौत, करंट लगने से ट्रक क्लीनर ने भी गंवाई जान गुंटूर-नंबूर के बीच 108 करोड़ रुपये की लागत से बनेगा चार लेन का आरओबी श्रीकल्कि धाम के पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम को मिली जान से मारने की धमकी सीएसआईआर ने पांच भारतीय भाषाओं में विज्ञान पत्रिकाओं का किया शुभारंभ

सागरः कृष्णा इंटरप्राइजेस से \'गोवर्धन प्योर काऊ घी\' के 36 जार जप्त, सैंपल जांच के लिए लैब भेजे गए

09 Aug 2026



सागर, 09 अगस्त (इंद्रप्रस्थ न्यूज.)। मध्य प्रदेश के सागर में दूध और डेयरी उत्पादों की गुणवत्ता जांचने के लिए खाद्य सुरक्षा अधिकारियों के दल ने रविवार को मल्लापुरा (तुलसीनगर वार्ड) स्थित 'कृष्णा इंटरप्राइजेस' पर औचक निरीक्षण किया। खाद्य सुरक्षा अधिकारी शीतल सिंह के नेतृत्व में हुई इस कार्यवाही के दौरान प्रतिष्ठान में मौजूद 'गोवर्धन प्योर काऊ घी' की गुणवत्ता पर संदेह होने पर विस्तृत जांच शुरू की गई।


जांच टीम ने खाद्य सुरक्षा और मानक अधिनियम 2006 के प्रावधानों के अंतर्गत घी का आधिकारिक नमूना (सैंपल) लिया। इसके साथ ही संदेह के आधार पर मौके पर मौजूद 500 एमएल क्षमता के 36 जार (कुल 18 लीटर) जप्त कर सील कर दिए गए। जप्त किए गए घी का अनुमानित बाजार मूल्य लगभग ₹16,000 बताया जा रहा है। एकत्र किए गए नमूनों को परीक्षण के लिए राज्य खाद्य प्रयोगशाला भेजा जा रहा है।


मिलावटखोरों पर जारी रहेगा कड़ा रुख


खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग ने साफ किया है कि आम लोगों के स्वास्थ्य और जीवन सुरक्षा से किसी भी तरह का समझौता नहीं किया जाएगा। जिले में शुद्ध सामग्री की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए यह जांच अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा। विभाग ने चेतावनी दी है कि मानकों पर खरे न उतरने वाले खाद्य विक्रेताओं और मिलावटखोरी में लिप्त व्यक्तियों पर कानून के तहत सख्त से सख्त कानूनी कार्यवाही की जाएगी।


---------------

Latest News