इंद्रप्रस्थ न्यूज – ताज़ा हिंदी खबरें | राष्ट्रीय, राज्य, खेल, बिज़नेस ब्रेकिंग न्यूज़
ताजा खबरें बृजभूषण सिंह को बरी करने के आदेश के खिलाफ महिला पहलवानों की याचिका पर 28 सितंबर को सुनवाई नाबालिग लड़की से सामूहिक दुष्कर्म में दो किशोरों को 20-20 साल की सजा अनमोल इंडस्ट्रीज ने आईपीओ के लिए सेबी के पास फाइल किया डीएचआरपी डीएचएल एक्सप्रेस भारत में एक जनवरी से माल ढुलाई शुल्क में 8.9 फीसदी की करेगी बढ़ोतरी 'लव एंड वॉर' में विक्की कौशल का नया अवतार, पोस्टर में दिखा जबरदस्त तेवर पूरी निर्वाचन व्यवस्था को वोट चोरी कहना देश के साथ अपराध चुनाव आयोग पर सवाल और सुधार के अवसर भारत में रोजगार का महत्वपूर्ण साधन है पर्यटन उद्योग एसआईआर में नोटिस पाने वालों के घर दस्तावेज जुटाने जाएंगे बीएलओ, सुनवाई के लिए कार्यालय बुलाने की जरूरत नहीं मध्य प्रदेश में सुगम परिवहन सेवा में पुरानी बसों का नया कलेवर, उठे सवाल उत्तराखंडः मौसम के रेड अलर्ट के बीच चारधाम यात्रा 27 सितंबर तक स्थगित, पंजीकरण भी रोका गया एशियन खेल 2026: चार स्वर्ण समेत 28 पदकों के साथ भारत पदक तालिका में 10वें स्थान पर भारत ने कबड्डी में रचा इतिहास, महिला और पुरुष दोनों टीमों ने जीता स्वर्ण भारत-चिली के रिश्तों की असली ताकत दोनों देशों के लोगों की मित्रता में : विजेंद्र गुप्ता गुजरात के सुरेंद्रनगर में ट्रक में घुसी कार, दो की मौत, करंट लगने से ट्रक क्लीनर ने भी गंवाई जान गुंटूर-नंबूर के बीच 108 करोड़ रुपये की लागत से बनेगा चार लेन का आरओबी श्रीकल्कि धाम के पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम को मिली जान से मारने की धमकी सीएसआईआर ने पांच भारतीय भाषाओं में विज्ञान पत्रिकाओं का किया शुभारंभ महामारी से निपटने के लिए वैश्विक सहयोग और आपसी एकजुटता जरूरी: भारत नगालैंड में संदिग्ध मिलावटी शराब पीने से 19 लोगों की मौत, एसआईटी गठित एशियाई खेल: जापान को हराकर भारतीय पुरुष हॉकी टीम सेमीफाइनल में एशियाई खेल: प्रिया घंघास ने दो बार की विश्व पदक विजेता ओह योनजी को हराया एशियाई खेल: भारतीय खिलाड़ी संजय ने पूरे किए 100 अंतरराष्ट्रीय मैच, हॉकी इंडिया ने दी बधाई एशियाई खेल: पीवी सिंधु ने चिउ पिन-चियान को हराकर महिला एकल के अंतिम-16 में बनाई जगह विश्व कप 2027 भारत के लिए मेरा आखिरी, खिताब जीतना लक्ष्य : विराट कोहली

पाकिस्तान के पेशावर में चार आतंकी मारे गए

28 Aug 2026



इस्लामाबाद, 28 अगस्त (एजेंसी)। पाकिस्तान के पेशावर में गुरुवार को आतंकवाद रोधी विभाग (काउंटर टेररिज्म डिपार्टमेंट) के खुफिया अभियान में चार संदिग्ध आतंकवादी मारे गए। आतंकवाद रोधी विभाग के पेशावर रीजन के जवानों ने मिराकचोरी के मेहर गुल काले कब्रिस्तान में हुई मुठभेड़ में चारों को ढेर कर दिया।


दुनिया न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार, मौके से तीन कलाश्निकोव, एक पिस्तौल, एक हैंड ग्रेनेड, सात मैगजीन और अनेक कारतूस बरामद किए गए। एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि मारे गए आतंकवादियों में से एक की पहचान अफगानिस्तान के नंगरहार के रहने वाले अब्दुल गनी के बेटे सैयद वली के तौर पर हुई है। उसके पास से एक अफगान शरणार्थी कार्ड भी बरामद किया गया।


माना जा रहा है कि संदिग्ध सैयद वली उन तीन आत्मघाती हमलावरों में शामिल था जो अफगानिस्तान से पाकिस्तान में दाखिल हुए थे। पुलिस के अनुसार, मुठभेड़ के दौरान गोलीबारी करते हुए भागने वाले अन्य संदिग्ध आतंकवादियों को पकड़ने के लिए इलाके में तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।