इंद्रप्रस्थ न्यूज – ताज़ा हिंदी खबरें | राष्ट्रीय, राज्य, खेल, बिज़नेस ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज
ताजा खबरें फरीदाबाद : जिंदगी की जंग हार गई बोरवेल में गिरी तीन वर्षीय नेहा इंटरनेशनल ट्रेड शो : बाजार तक पहुंचेंगी स्वयं सहायता समूहों की महिलाएं, 30 एमओयू हुए साइन खाद्य प्रसंस्करण से बढे़गी किसानों की आय और राेजगार की क्षमता : केशव प्रसाद मौर्य केजरीवाल ने प्रवेश वर्मा के इस्तीफे की मांग की, कहा युवक को थप्पड़ मारना गलत दिल्ली विंटर एक्शन प्लान तैयार, ‘नो पीयूसीसी, नो फ्यूल’ एक अक्टूबर से पीलीभीत सड़क हादसे में उत्तराखंड के एक ही परिवार के तीन लाेगाें की मौत, दाे घायल सत्ता में आने पर पुरानी पेंशन बहाल करेंगे, शिक्षामित्रों को शिक्षक का सम्मान देंगे : अखिलेश यादव श्रावस्ती: एसडीआरएफ ने जलभराव में फंसे 14 नागरिकों का किया सुरक्षित रेस्क्यू उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में सिलेंडर फटने से दो मंजिला मकान ढहा, 4 की मौत इंटरनेशनल ट्रेड शो में दिखाई दे रही उत्तर प्रदेश की ताकत: योगी आदित्यनाथ राशिफल : 29 सितंबर, 2026 पंचांग : 29 सितंबर, 2026 एशियन खेल : भारत ने सोमवार को जीते आठ पदक, पदक तालिक में 12वें स्थान पर एशियन खेल : भाला फेंक में यशवीर को रजत, रोहित को कांस्य, पथिरागे ने जीता स्वर्ण एशियन गेम्स : भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने बांग्लादेश को 10-0 से रौंदा, सेमीफाइनल में पाकिस्तान से होगी भिड़ंत एशियन खेल : मुरली श्रीशंकर को लंबी कूद में रजत, लगातार दूसरी बार बने उपविजेता एशियन खेल में पारुल चौधरी को मिला दूसरा पदक, 5000 मीटर दौड़ में जीता कांस्य डब्ल्यूपीएल : गुजरात और यूपी वॉरियर्ज ने रिटेन खिलाड़ियों की सूची जारी की, कई खिलाड़ियों को किया रिलीज डब्ल्यूपीएल : मुंबई इंडियंस ने 10 खिलाड़ियों को किया रिटेन, छह को किया रिलीज डब्ल्यूपीएल-2027: आरसीबी ने 13 खिलाड़ियों को किया रिटेन, चार खिलाड़ियों को किया रिलीज दिल्ली कैपिटल्स ने डब्ल्यूपीएल 2027 के लिए 13 खिलाड़ियों को किया रिटेन, छह को किया रिलीज एशियन खेल : गुलवीर सिंह ने व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ समय के साथ 1500 मीटर दौड़ में जीता रजत एशियन खेल : मुक्केबाज कपिल पोखरिया सेमीफाइनल में, भारत का एक और पदक पक्का एशियन खेल : विथ्या रामराज ने 400 मीटर बाधा दौड़ में जीता कांस्य, नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाया एआई के दौर में लगातार नए कौशल सीखने पर ध्यान देने की जरूरत: डॉ. मांडविया

नेपाल में पहले एक्सप्रेस-वे के निर्माण में तेजी, रक्सौल से काठमांडू जाने में लगेंगे सिर्फ डेढ़ घंटा

31 Jan 2026



काठमांडू, 31 जनवरी (हि.स.)। नेपाल के पहले एक्सप्रेस-वे का निर्माण कार्य बहुत तेजी से चल रहा है। इससे पूरा होने के बाद मध्य तराई से काठमांडू तक की दूरी 6-8 घंटे तक कम होकर महज एक घंटे की रह जाएगी। इतना ही नहीं भारतीय सीमा बिहार के रक्सौल से सिर्फ डेढ़ घंटे में काठमांडू पहुंचा जा सकेगा।


सेना के प्रवक्ता राजाराम बस्नेत के अनुसार परियोजना पूरी होने के बाद काठमांडू से मध्य तराई तक की यात्रा लगभग एक घंटे में संभव हो सकेगी।


तराई–मधेश एक्सप्रेस-वे परियोजना का निर्माण कार्य 45 प्रतिशत से अधिक पूरा हो चुका है। नेपाली सेना द्वारा संचालित इस परियोजना में अब तक कुल भौतिक प्रगति 45.16 प्रतिशत हुई हैै। महादेव डांडा, ढेढ्रे, लेन डांडा, चन्द्रभिर, देवीचौर, सिसौटार और मौरिभिर में प्रस्तावित सात सुरंगों में से पांच पर फिलहाल निर्माण कार्य जारी है। नेपाली सेना के सड़क निर्माण परियोजना दल के अनुसार मकवानपुर के ढेढ्रे और लेन डांडा क्षेत्र में स्थित चार सुरंगों में ब्रेकथ्रू पूरा हो चुका है।


सेना के तकनीकी प्रमुख कर्नल मिलन कार्की के अनुसार मौजूदा वित्त वर्ष के अंत तक दो और सुरंगों में ब्रेकथ्रू होने की उम्मीद है। परियोजना के अंतर्गत सभी सुरंगों की कुल लंबाई 10.979 किलोमीटर है।


कुल 70.977 किलोमीटर लंबा यह एक्सप्रेस-वे ललितपुर के खोकना से शुरू होकर काठमांडू, मकवानपुर होते हुए बारा के निजगढ़ में पूर्व–पश्चिम राजमार्ग से जुड़ेगा। पहाड़ी क्षेत्रों में इसकी चौड़ाई 25 मीटर और तराई क्षेत्र में 27 मीटर होगी। परियोजना में ललितपुर में 9 किलोमीटर, काठमांडू में 4.6 किलोमीटर, मकवानपुर में 49.7 किलोमीटर और बारा में 7.6 किलोमीटर सड़क शामिल है।


सेना के प्रवक्ता राजाराम बस्नेत के अनुसार, फास्ट ट्रैक पर छोटे-बड़े कुल 89 पुलों का निर्माण प्रस्तावित है। अब तक 13 स्थानों पर 13 पुलों का निर्माण पूरा हो चुका है, जिनमें कुछ विशेष डिज़ाइन वाले और 82 मीटर तक ऊंचे पुल शामिल हैं।


बस्नेत के मुताबिक 85 पुलों के लिए ठेका देने का कार्य पूरा हो चुका है जबकि चार स्थानों पर भूमि अधिग्रहण से जुड़ी समस्याएं बनी हुई हैं। मौजूदा वित्त वर्ष के अंत तक 15 पुलों के पूरा होने की उम्मीद है। इसके अलावा 11 किलोमीटर सड़क में से 5 किलोमीटर हिस्से के सब-बेस और सर्विस लेन का काम भी पूरा किया जा चुका है।


संघीय राजधानी को कम समय में तराई से जोड़ने वाला यह राजमार्ग “एशियन हाई-वे स्टैंडर्ड” के अनुसार बनने वाला देश का पहला एक्सप्रेस वे है और इसका रणनीतिक महत्व भी अत्यधिक है। परियोजना की प्रारंभिक अनुमानित लागत 213 अरब रुपये थी, जिसको मार्च 2027 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। परियोजना पूरी होने के बाद काठमांडू से मध्य तराई तक की यात्रा लगभग एक घंटे में संभव हो सकेगी। इस समय काठमांडू पहुंचने के कई रास्ते हैं जिनमें सबसे छोटी दूरी के रास्ते से भी न्यूनतम 6 घंटे का समय लगता है।

Latest News