इंद्रप्रस्थ न्यूज – ताज़ा हिंदी खबरें | राष्ट्रीय, राज्य, खेल, बिज़नेस ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज
ताजा खबरें फरीदाबाद : जिंदगी की जंग हार गई बोरवेल में गिरी तीन वर्षीय नेहा इंटरनेशनल ट्रेड शो : बाजार तक पहुंचेंगी स्वयं सहायता समूहों की महिलाएं, 30 एमओयू हुए साइन खाद्य प्रसंस्करण से बढे़गी किसानों की आय और राेजगार की क्षमता : केशव प्रसाद मौर्य केजरीवाल ने प्रवेश वर्मा के इस्तीफे की मांग की, कहा युवक को थप्पड़ मारना गलत दिल्ली विंटर एक्शन प्लान तैयार, ‘नो पीयूसीसी, नो फ्यूल’ एक अक्टूबर से पीलीभीत सड़क हादसे में उत्तराखंड के एक ही परिवार के तीन लाेगाें की मौत, दाे घायल सत्ता में आने पर पुरानी पेंशन बहाल करेंगे, शिक्षामित्रों को शिक्षक का सम्मान देंगे : अखिलेश यादव श्रावस्ती: एसडीआरएफ ने जलभराव में फंसे 14 नागरिकों का किया सुरक्षित रेस्क्यू उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में सिलेंडर फटने से दो मंजिला मकान ढहा, 4 की मौत इंटरनेशनल ट्रेड शो में दिखाई दे रही उत्तर प्रदेश की ताकत: योगी आदित्यनाथ राशिफल : 29 सितंबर, 2026 पंचांग : 29 सितंबर, 2026 एशियन खेल : भारत ने सोमवार को जीते आठ पदक, पदक तालिक में 12वें स्थान पर एशियन खेल : भाला फेंक में यशवीर को रजत, रोहित को कांस्य, पथिरागे ने जीता स्वर्ण एशियन गेम्स : भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने बांग्लादेश को 10-0 से रौंदा, सेमीफाइनल में पाकिस्तान से होगी भिड़ंत एशियन खेल : मुरली श्रीशंकर को लंबी कूद में रजत, लगातार दूसरी बार बने उपविजेता एशियन खेल में पारुल चौधरी को मिला दूसरा पदक, 5000 मीटर दौड़ में जीता कांस्य डब्ल्यूपीएल : गुजरात और यूपी वॉरियर्ज ने रिटेन खिलाड़ियों की सूची जारी की, कई खिलाड़ियों को किया रिलीज डब्ल्यूपीएल : मुंबई इंडियंस ने 10 खिलाड़ियों को किया रिटेन, छह को किया रिलीज डब्ल्यूपीएल-2027: आरसीबी ने 13 खिलाड़ियों को किया रिटेन, चार खिलाड़ियों को किया रिलीज दिल्ली कैपिटल्स ने डब्ल्यूपीएल 2027 के लिए 13 खिलाड़ियों को किया रिटेन, छह को किया रिलीज एशियन खेल : गुलवीर सिंह ने व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ समय के साथ 1500 मीटर दौड़ में जीता रजत एशियन खेल : मुक्केबाज कपिल पोखरिया सेमीफाइनल में, भारत का एक और पदक पक्का एशियन खेल : विथ्या रामराज ने 400 मीटर बाधा दौड़ में जीता कांस्य, नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाया एआई के दौर में लगातार नए कौशल सीखने पर ध्यान देने की जरूरत: डॉ. मांडविया

एआई के दौर में लगातार नए कौशल सीखने पर ध्यान देने की जरूरत: डॉ. मांडविया

28 Sep 2026

नई दिल्ली, 28 सितंबर (इंद्रप्रस्थ न्यूज)। केंद्रीय मंत्री डॉ मनसुख मांडविया ने सोमवार को कृत्रिम मेधा (एआई) और नई प्रौद्योगिकी में बदलाव लाने की क्षमता का जिक्र करते हुए लगातार नये कौशल सीखने और भविष्य के लिए तैयार औद्योगिक संबंध प्रणाली की जरूरत बतायी। उन्होंने कहा कि इससे उत्पादकता और कर्मचारियों की दक्षता, सुरक्षा और भागीदारी के बीच संतुलन बनाने में मदद मिलेगी।


केंद्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्री ने नई दिल्ली में भारतीय उद्योग परिसंघ (सीआईआई) और भारत के नियोक्ता महासंघ (ईएफआई) के द्वारा 'औद्योगिक संबंध और श्रम पर आयोजित राष्ट्रीय सम्मेलन' को संबोधित करते हुए यह बात कही। उन्होंने आगे कहा कि सतत आर्थिक विकास के लिए उद्योग और कार्यबल को एक साझेदार के रूप में साथ-साथ प्रगति करनी होगी।


डॉ. मांडविया ने अपने संबोधन में बदलते समय और उभरती आर्थिक वास्तविकताओं के अनुरूप भारत के श्रम और सामाजिक सुरक्षा पारिस्थितिकी तंत्र को विकसित करने की आवश्यकता पर बल दिया। केंद्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्री ने पिछले एक दशक में भारत की सामाजिक सुरक्षा कवरेज में विस्तार पर भी प्रकाश डाला, जो वर्ष 2015 में जनसंख्या के 19 फीसदी से बढ़कर आज 101 करोड़ लोगों, या जनसंख्या के 68 फीसदी तक पहुंच गई है, और इसे अंतरराष्ट्रीय श्रम संगठन (आईएलओ) के द्वारा मान्यता प्राप्त है।

Latest News