इंद्रप्रस्थ न्यूज – ताज़ा हिंदी खबरें | राष्ट्रीय, राज्य, खेल, बिज़नेस ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज
ताजा खबरें पुश्तैनी संपत्ति के विवाद में मां की हत्या, बेटी और प्रेमी गिरफ्तार वृंदावन में संत प्रेमानंद महाराज के साधक ने छत से कूदकर की आत्महत्या बिजनौर में महिला की हत्या का आरोपित गिरफ्तार, जेठ का बेटा ही निकला हत्यारा बांसवाड़ा में 1.18 करोड़ की सनसनीखेज डकैती का खुलासा: सरपंच चुनाव लड़ने के लिए रची थी साजिश, चार गिरफ्तार साइबर ठगी : शहर में सात लोग साइबर ठगी के शिकार, दस लाख से ज्यादा की रकम पार हरिद्वारः झबरेड़ी कलां में दोहरे हत्याकांड से सनसनी, भाई ने बहन और युवक को मारी गोली सुखदेव विहार मेट्रो स्टेशन के पास ऑटो और कार की टक्कर, चालक की मौत राजस्थान हाईकोर्ट : समन नहीं पहुंचने पर अखबार में नोटिस प्रकाशित करना पर्याप्त नहीं: हाईकोर्ट राजस्थान हाईकोर्ट : हाईकोर्ट के रोस्टर में बड़ा बदलाव, 28 सितंबर से लागू होगी नई व्यवस्था राजस्थान हाईकोर्ट : वार्डों की सीमाएं बदलने की याचिका पर सुनवाई खत्म बृजभूषण सिंह को बरी करने के आदेश के खिलाफ महिला पहलवानों की याचिका पर 28 सितंबर को सुनवाई नाबालिग लड़की से सामूहिक दुष्कर्म में दो किशोरों को 20-20 साल की सजा अनमोल इंडस्ट्रीज ने आईपीओ के लिए सेबी के पास फाइल किया डीएचआरपी डीएचएल एक्सप्रेस भारत में एक जनवरी से माल ढुलाई शुल्क में 8.9 फीसदी की करेगी बढ़ोतरी 'लव एंड वॉर' में विक्की कौशल का नया अवतार, पोस्टर में दिखा जबरदस्त तेवर पूरी निर्वाचन व्यवस्था को वोट चोरी कहना देश के साथ अपराध चुनाव आयोग पर सवाल और सुधार के अवसर भारत में रोजगार का महत्वपूर्ण साधन है पर्यटन उद्योग एसआईआर में नोटिस पाने वालों के घर दस्तावेज जुटाने जाएंगे बीएलओ, सुनवाई के लिए कार्यालय बुलाने की जरूरत नहीं मध्य प्रदेश में सुगम परिवहन सेवा में पुरानी बसों का नया कलेवर, उठे सवाल उत्तराखंडः मौसम के रेड अलर्ट के बीच चारधाम यात्रा 27 सितंबर तक स्थगित, पंजीकरण भी रोका गया एशियन खेल 2026: चार स्वर्ण समेत 28 पदकों के साथ भारत पदक तालिका में 10वें स्थान पर भारत ने कबड्डी में रचा इतिहास, महिला और पुरुष दोनों टीमों ने जीता स्वर्ण भारत-चिली के रिश्तों की असली ताकत दोनों देशों के लोगों की मित्रता में : विजेंद्र गुप्ता गुजरात के सुरेंद्रनगर में ट्रक में घुसी कार, दो की मौत, करंट लगने से ट्रक क्लीनर ने भी गंवाई जान

पत्नी के गुजारे भत्ते की वसूली कानूनी प्रक्रिया के तहत ही हाे सकती है : हाईकोर्ट

31 Jan 2026



प्रयागराज, 31 जनवरी, (हि.स)। इलाहाबाद हाईकोर्ट ने महत्वपूर्ण फैसला दिया है कि पत्नी के गुजारे भत्ते की वसूली कानूनी प्रक्रिया के तहत ही की जा सकती है। भत्ते की वसूली के लिए परिवार अदालत पति की गिरफ्तारी का वारंट जारी नहीं कर सकती।


गुजारा भत्ता वसूली के लिए जारी गिरफ्तारी वारंट न केवल अवैध है, अपितु अधिकार क्षेत्र का अतिलंघन है। साथ ही अनुच्छेद 21 की व्यक्तिगत स्वतंत्रता का उल्लंघन है, जिसमें साफ कहा गया है कि बिना कानूनी प्रक्रिया अपनाये किसी की व्यक्तिगत स्वतंत्रता नहीं छीनी जा सकती।


न्यायमूर्ति राजीव लोचन शुक्ल ने कहा कि गुजारा भत्ता की वसूली दंड प्रक्रिया संहिता, सिविल प्रक्रिया संहिता व परिवार अदालत कानून के तहत निहित प्रक्रिया अपना कर ही की जा सकती है। सुप्रीम कोर्ट ने रजनेश बनाम नेहा केस में साफ कर दिया है कि कानूनी उपबंधों के तहत ही गुजारा भत्ते की वसूली की जा सकती है। और वसूली के लिए किसी कानून में गिरफ्तारी वारंट जारी करने का उपबंध नहीं है।


कोर्ट ने कहा कि जिस व्यक्ति पर मेंटेनेंस देने की ज़िम्मेदारी है, उसे अपराधी नहीं माना जाना चाहिए। मेंटेनेंस के आदेशों को लागू करने में कोर्ट अपने ज़्यादा उत्साह में उसकी पर्सनल गरिमा और आज़ादी को कुचल नहीं सकती। भले ही उन्हें यह पता चले कि कोर्ट के आदेश के बाद जानबूझकर मेंटेनेंस का बकाया नहीं दिया गया है। कोर्ट को यह ध्यान रखना होगा कि हर व्यक्ति के साथ गरिमा से पेश आना चाहिए, जो देश के एक आज़ाद नागरिक के तौर पर उसके दर्जे के हिसाब से हो। प्रदेश की परिवार अदालतों द्वारा जिस तरह से गिरफ्तारी वारंट रूटीन में जारी किए जा रहे हैं, वह न सिर्फ़ गैर-कानूनी है, बल्कि अमानवीय भी है, क्योंकि यह उस व्यक्ति की गरिमा को कुचलता है जिसे गिरफ्तार कर कोर्ट के सामने पेश किया जाता है, जैसे कि उस पर किसी अपराध का आरोप हहाईकोर्ट ने यह फैसला मोहम्मद शाहजाद व श्रीमती शाज़िया ख़ान के बीच गुजारा भत्ता वसूली कार्यवाही की वैधता चुनौती याचिका को स्वीकार करते हुए दिया है और परिवार अदालत अलीगढ़ को भत्ता वसूली अर्जी पर कानून के तहत आदेश जारी करने का आदेश दिया है। कहा कि कोर्ट वेतन कुर्की जैसे उपाय कर सकती है। या सिविल प्रक्रिया संहिता में विहित वसूली कार्यवाही अपना सकती है। किंतु गिरफ्तारी कर वसूली नहीं की जा सकती।कोर्ट ने अपर परिवार अदालत अलीगढ़ के 25 सितम्बर 25 को जारी पति की गिरफ्तारी वारंट को अवैध करार देते हुए रद्द कर दिया है। परिवार अदालत ने बीबी शाज़िया ख़ान की धारा 125 दंड प्रक्रिया संहिता के तहत बीबी को दस हजार व बच्चे को पांच हजार रुपए प्रतिमाह गुजारा भत्ता देने का आदेश शौहर को दिया था। जिसका पालन नहीं किया गया तो धारा 128 की अर्जी पर बकाया सहित भत्ता वसूली के लिए गिरफ्तारी वारंट जारी किया था। जिसकी वैधता को बीएनएसएस की धारा 528 की अंतर्निहित शक्ति का प्रयोग करने की मांग मे आदेश को चुनौती दी गई थी।


कोर्ट ने साफ कहा कि बीबी को गुजारा भत्ता देना शौहर का विधिक दायित्व है किन्तु न देना कोई अपराध नहीं है। जिसके लिए शौहर को गिरफ्तार किया जाए। मामला थाना बन्ना देवी, अलीगढ़ क्षेत्र का है। कोर्ट ने साफ कहा कि गुजारा भत्ता वसूली के लिए गिरफ्तारी वारंट जारी नहीं किया जा सकता।


ो।



Latest News