इंद्रप्रस्थ न्यूज – ताज़ा हिंदी खबरें | राष्ट्रीय, राज्य, खेल, बिज़नेस ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज
ताजा खबरें एशियाई खेल 2026: प्राची चौधरी ने 400 मीटर में जीता कांस्य, किरण पयाल पांचवें स्थान पर एशियाई खेल 2026: तजिंदरपाल सिंह तूर ने जीता रजत, लगातार तीसरे स्वर्ण की हैट्रिक से चूके उत्तर तथा मध्य क्षेत्र में भारी बारिश के आसार, दिल्ली में मौसम रहेगा सुहावना युद्धाभ्यास तरंग शक्ति-2026 शुरू : 8 देशों के 3 हजार से ज्यादा एयर वॉरियर्स हो रहे शामिल लखनऊ में अलग-अलग जगह मकान गिरने से एक बुजुर्ग की माैत, तीन घायल यूपी के बलरामपुर में विद्युत कंट्रोल रूम में भरा पानी, 500 गांव की विद्युत आपूर्ति ठप दो दिन से लगातार हो रही बारिश से किसानों के चेहरे मुरझाए, खेतों में भरा पानी, फसलों को भारी नुकसान कबड्डी खेल रहे किशोर की बिगड़ी हालत, आगरा में इलाज के दौरान मौत विस्फोट में झुलसे दो भाइयों में से एक की मौत, 6 दिन बाद दिल्ली में तोड़ा दम योगी सरकार के डिजिटल हेल्थ विजन को मिलेगी नई रफ्तार, 25 पदों पर होगी भर्ती डिवाइडर पार कर गैस टैंकर से भिड़ी फॉर्च्यूनर , कारोबारी की मौत, चालक गंभीर यूपी के हमीरपुर में बारिश से दो मंजिला मकान गिरा, बुजुर्ग की मौत बाराबंकीः बारिश बनी आफत: दीवार और पेड़ गिरने से महिला समेत दो की मौत, दो घायल बारिश, जलभराव और बढ़ते गंगा जलस्तर से कानपुर बेहाल, कई इलाकों में बाढ़ जैसे हालात वाराणसी के लोहता में तेज रफ्तार डीसीएम ने साइकिल सवार समेत दाे को राैंदा, दोनाें की मौत मुख्यमंत्री ने बुराड़ी में एटीएस का किया उद्घाटन, एक अक्टूबर से पीयूसी से संबंधित प्रवर्तन व्यवस्था होगी लागू यूरोपीय देशों के खिलाफ सैन्य कार्रवाई की तैयारी नहीं कर रहा रूस : पुतिन महिला यूनिट ने कलात में पाकिस्तानी सेना के काफिलों पर किया हमला : बीएलएफ पाकिस्तान-अफगान सीमा पर मुठभेड़, 13 तालिबान लड़ाकों के मारे जाने का दावा कांगो में सेना का विमान रिहायशी इलाके में क्रैश, 14 लोगों की मौत 6.80 करोड़ के ‘बॉस स्कैम’ मामले में बीकानेर से आरोपी गिरफ्तार पुश्तैनी संपत्ति के विवाद में मां की हत्या, बेटी और प्रेमी गिरफ्तार वृंदावन में संत प्रेमानंद महाराज के साधक ने छत से कूदकर की आत्महत्या बिजनौर में महिला की हत्या का आरोपित गिरफ्तार, जेठ का बेटा ही निकला हत्यारा बांसवाड़ा में 1.18 करोड़ की सनसनीखेज डकैती का खुलासा: सरपंच चुनाव लड़ने के लिए रची थी साजिश, चार गिरफ्तार

जेपीएससी परीक्षा में धांधली पर भाजपा हमलावर, कहा- पेपर लीक नहीं, पेपर लूट हुई है

05 Sep 2026



नई दिल्ली, 05 सितंबर (इंद्रप्रस्थ न्यूज)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा ) ने झारखंड पब्लिक सर्विस कमीशन (जेपीएससी) परीक्षा में कथित अनियमितताओं और कांग्रेसशासित राज्यों में महिलाओं के कम प्रतिनिधित्व को लेकर कांग्रेस पर तीखा हमला बोला है। पार्टी ने आरोप लगाया कि झारखंड में सामने आए मामले ने छात्रों के हितों के प्रति कांग्रेस की वास्तविक सोच उजागर कर दी है।


भाजपा प्रवक्ता एवं सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने शनिवार को पार्टी मुख्यालय में पत्रकार वार्ता में दावा किया कि जांच में सामने आया है कि असिस्टेंट कंजरवेटर ऑफ फॉरेस्ट और फॉरेस्ट रेंज ऑफिसर की परीक्षा के दौरान स्ट्रॉन्ग रूम को तोड़कर प्रश्नपत्र निकाले गए और उनमें बदलाव किया गया। पार्टी के अनुसार यह केवल पेपर लीक नहीं बल्कि पेपर लूट का मामला है। इस पूरे प्रकरण पर कांग्रेस की चुप्पी झारखंड के अभ्यर्थियों के लिए बेहद पीड़ादायक है और इससे छात्रों के प्रति उसकी संवेदनहीनता सामने आती है।


कांग्रेस शासित राज्यों में महिलाओं के प्रतिनिधित्व का मुद्दा उठाते हुए त्रिवेदी ने कहा कि कांग्रेस की चार राज्यों में सरकार होने के बावजूद इन राज्यों के मंत्रिमंडलों में कुल मिलाकर केवल तीन महिला मंत्री हैं। हिमाचल प्रदेश और कर्नाटक में एक भी महिला मंत्री नहीं है, केरल में दो महिला मंत्री हैं, जबकि तेलंगाना में पहले दो महिला मंत्री थीं, जिनमें से एक को हटा दिया गया।


उन्होंने आरोप लगाया कि महिलाओं के राजनीतिक प्रतिनिधित्व के मुद्दे पर राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खरगे और प्रियंका गांधी मौन हैं। कांग्रेस के कथन और आचरण में अंतर साफ दिखाई देता है।


त्रिवेदी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश के इतिहास में सबसे अधिक महिला मंत्रियों को स्थान मिला है और महिलाओं के सशक्तिकरण के मुद्दे पर भाजपा की कथनी और करनी में समानता है। उन्होंने महिलाओं से कांग्रेस के दावों और उसके वास्तविक आचरण का मूल्यांकन करने की अपील की।

Latest News