इंद्रप्रस्थ न्यूज – ताज़ा हिंदी खबरें | राष्ट्रीय, राज्य, खेल, बिज़नेस ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज
ताजा खबरें एशियाई खेल 2026: प्राची चौधरी ने 400 मीटर में जीता कांस्य, किरण पयाल पांचवें स्थान पर एशियाई खेल 2026: तजिंदरपाल सिंह तूर ने जीता रजत, लगातार तीसरे स्वर्ण की हैट्रिक से चूके उत्तर तथा मध्य क्षेत्र में भारी बारिश के आसार, दिल्ली में मौसम रहेगा सुहावना युद्धाभ्यास तरंग शक्ति-2026 शुरू : 8 देशों के 3 हजार से ज्यादा एयर वॉरियर्स हो रहे शामिल लखनऊ में अलग-अलग जगह मकान गिरने से एक बुजुर्ग की माैत, तीन घायल यूपी के बलरामपुर में विद्युत कंट्रोल रूम में भरा पानी, 500 गांव की विद्युत आपूर्ति ठप दो दिन से लगातार हो रही बारिश से किसानों के चेहरे मुरझाए, खेतों में भरा पानी, फसलों को भारी नुकसान कबड्डी खेल रहे किशोर की बिगड़ी हालत, आगरा में इलाज के दौरान मौत विस्फोट में झुलसे दो भाइयों में से एक की मौत, 6 दिन बाद दिल्ली में तोड़ा दम योगी सरकार के डिजिटल हेल्थ विजन को मिलेगी नई रफ्तार, 25 पदों पर होगी भर्ती डिवाइडर पार कर गैस टैंकर से भिड़ी फॉर्च्यूनर , कारोबारी की मौत, चालक गंभीर यूपी के हमीरपुर में बारिश से दो मंजिला मकान गिरा, बुजुर्ग की मौत बाराबंकीः बारिश बनी आफत: दीवार और पेड़ गिरने से महिला समेत दो की मौत, दो घायल बारिश, जलभराव और बढ़ते गंगा जलस्तर से कानपुर बेहाल, कई इलाकों में बाढ़ जैसे हालात वाराणसी के लोहता में तेज रफ्तार डीसीएम ने साइकिल सवार समेत दाे को राैंदा, दोनाें की मौत मुख्यमंत्री ने बुराड़ी में एटीएस का किया उद्घाटन, एक अक्टूबर से पीयूसी से संबंधित प्रवर्तन व्यवस्था होगी लागू यूरोपीय देशों के खिलाफ सैन्य कार्रवाई की तैयारी नहीं कर रहा रूस : पुतिन महिला यूनिट ने कलात में पाकिस्तानी सेना के काफिलों पर किया हमला : बीएलएफ पाकिस्तान-अफगान सीमा पर मुठभेड़, 13 तालिबान लड़ाकों के मारे जाने का दावा कांगो में सेना का विमान रिहायशी इलाके में क्रैश, 14 लोगों की मौत 6.80 करोड़ के ‘बॉस स्कैम’ मामले में बीकानेर से आरोपी गिरफ्तार पुश्तैनी संपत्ति के विवाद में मां की हत्या, बेटी और प्रेमी गिरफ्तार वृंदावन में संत प्रेमानंद महाराज के साधक ने छत से कूदकर की आत्महत्या बिजनौर में महिला की हत्या का आरोपित गिरफ्तार, जेठ का बेटा ही निकला हत्यारा बांसवाड़ा में 1.18 करोड़ की सनसनीखेज डकैती का खुलासा: सरपंच चुनाव लड़ने के लिए रची थी साजिश, चार गिरफ्तार

'हनुमान अंश' के मुरीद हुए वरुण धवन, फिल्म को बताया खास

07 Sep 2026



अभिनेता वरुण धवन भी 'हनुमान अंश' की तारीफ करने वाले सितारों की सूची में शामिल हो गए हैं। करीब 2 करोड़ रुपये के बजट में बनी विशाल चतुर्वेदी की इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर ली है और इसकी कमाई लगातार बढ़ रही है। इसी बीच वरुण अपनी मां करुणा धवन के साथ फिल्म देखने सिनेमाघर पहुंचे। फिल्म देखने के बाद उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए दर्शकों से भी इसे सिनेमाघरों में जाकर देखने की अपील की।


वरुण ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर फिल्म की तारीफ करते हुए कहा कि उन्होंने अपनी मां के साथ 'हनुमान अंश' देखी और यह उनके लिए अद्भुत अनुभव रहा। उन्होंने दर्शकों से अपने माता-पिता और दोस्तों के साथ फिल्म देखने की अपील की। अभिनेता ने यह भी स्पष्ट किया कि फिल्म को प्रमोट करने के लिए किसी ने उनसे संपर्क नहीं किया था, बल्कि वह खुद अपने अनुभव के बाद इसके बारे में लोगों को बताना चाहते थे। वरुण ने फिल्म से जुड़े कलाकारों और खासकर अभिनेता शोभिनव सत्या तथा निर्देशक विशाल चतुर्वेदी की भी सराहना की।


वरुण ने भगवान हनुमान के साथ अपने बचपन से जुड़े विशेष लगाव का जिक्र करते हुए कहा कि 'हनुमान अंश' उनके लिए सिर्फ एक फिल्म नहीं, बल्कि कुछ दिव्य अनुभव जैसा है। उन्होंने दर्शकों से सिनेमाघरों में जाकर इसका अनुभव लेने की अपील की।


गौरतलब है कि वरुण से पहले कंगना रनौत, वीरेंद्र सहवाग, निर्देशक मधुर भंडारकर और आदित्य धर भी फिल्म के समर्थन में अपनी प्रतिक्रिया दे चुके हैं। महज 2 करोड़ रुपये की लागत में बनी फिल्म का 100 करोड़ रुपये से अधिक का कारोबार करना इसे बॉक्स ऑफिस की खास सफलता के रूप में स्थापित कर रहा है।

Latest News