इंद्रप्रस्थ न्यूज – ताज़ा हिंदी खबरें | राष्ट्रीय, राज्य, खेल, बिज़नेस ब्रेकिंग न्यूज़
ताजा खबरें सुखदेव विहार मेट्रो स्टेशन के पास ऑटो और कार की टक्कर, चालक की मौत राजस्थान हाईकोर्ट : समन नहीं पहुंचने पर अखबार में नोटिस प्रकाशित करना पर्याप्त नहीं: हाईकोर्ट राजस्थान हाईकोर्ट : हाईकोर्ट के रोस्टर में बड़ा बदलाव, 28 सितंबर से लागू होगी नई व्यवस्था राजस्थान हाईकोर्ट : वार्डों की सीमाएं बदलने की याचिका पर सुनवाई खत्म बृजभूषण सिंह को बरी करने के आदेश के खिलाफ महिला पहलवानों की याचिका पर 28 सितंबर को सुनवाई नाबालिग लड़की से सामूहिक दुष्कर्म में दो किशोरों को 20-20 साल की सजा अनमोल इंडस्ट्रीज ने आईपीओ के लिए सेबी के पास फाइल किया डीएचआरपी डीएचएल एक्सप्रेस भारत में एक जनवरी से माल ढुलाई शुल्क में 8.9 फीसदी की करेगी बढ़ोतरी 'लव एंड वॉर' में विक्की कौशल का नया अवतार, पोस्टर में दिखा जबरदस्त तेवर पूरी निर्वाचन व्यवस्था को वोट चोरी कहना देश के साथ अपराध चुनाव आयोग पर सवाल और सुधार के अवसर भारत में रोजगार का महत्वपूर्ण साधन है पर्यटन उद्योग एसआईआर में नोटिस पाने वालों के घर दस्तावेज जुटाने जाएंगे बीएलओ, सुनवाई के लिए कार्यालय बुलाने की जरूरत नहीं मध्य प्रदेश में सुगम परिवहन सेवा में पुरानी बसों का नया कलेवर, उठे सवाल उत्तराखंडः मौसम के रेड अलर्ट के बीच चारधाम यात्रा 27 सितंबर तक स्थगित, पंजीकरण भी रोका गया एशियन खेल 2026: चार स्वर्ण समेत 28 पदकों के साथ भारत पदक तालिका में 10वें स्थान पर भारत ने कबड्डी में रचा इतिहास, महिला और पुरुष दोनों टीमों ने जीता स्वर्ण भारत-चिली के रिश्तों की असली ताकत दोनों देशों के लोगों की मित्रता में : विजेंद्र गुप्ता गुजरात के सुरेंद्रनगर में ट्रक में घुसी कार, दो की मौत, करंट लगने से ट्रक क्लीनर ने भी गंवाई जान गुंटूर-नंबूर के बीच 108 करोड़ रुपये की लागत से बनेगा चार लेन का आरओबी श्रीकल्कि धाम के पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम को मिली जान से मारने की धमकी सीएसआईआर ने पांच भारतीय भाषाओं में विज्ञान पत्रिकाओं का किया शुभारंभ महामारी से निपटने के लिए वैश्विक सहयोग और आपसी एकजुटता जरूरी: भारत नगालैंड में संदिग्ध मिलावटी शराब पीने से 19 लोगों की मौत, एसआईटी गठित एशियाई खेल: जापान को हराकर भारतीय पुरुष हॉकी टीम सेमीफाइनल में

ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना में 10 किमी लंबी सुरंग का ब्रेक थ्रू

11 Sep 2026

नई टिहरी, 11 सितंबर (इंद्रप्रस्थ न्यूज)। ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना के तहत टिहरी जिले के ढालवाला से नीर गड्डू के बीच 10 किलोमीटर लंबी सुरंग का शुक्रवार को ब्रेक थ्रू किया गया। सुरंग के दोनों छोर आपस में जुड़ने के साथ निर्माण कार्य का एक महत्वपूर्ण चरण पूरा हो गया।


परियोजना अधिकारियों के अनुसार, निर्माण का यह अहम चरण निर्धारित तकनीकी मानकों, सुरक्षा प्रोटोकॉल और इंजीनियरिंग प्रक्रियाओं के अनुरूप पूरा किया गया। प्रोजेक्ट मैनेजर निशीथ शर्मा ने ढालवाला सुरंग के सफल ब्रेक थ्रू को परियोजना की दिशा में महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्य तकनीकी मानकों और आवश्यक सुरक्षा व्यवस्थाओं के साथ निरंतर आगे बढ़ाया जा रहा है। परियोजना को गति देने के लिए करीब 1 हजार कर्मचारी 24 घंटे और महीने में 28 दिन कार्य कर रहे हैं, जिससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि हिमालयी क्षेत्र में इस महत्वाकांक्षी रेल परियोजना को धरातल पर उतारने के लिए कैसे मानव संसाधन और तकनीकी का प्रयोग किया जा रहा है।

उप महाप्रबंधक सिविल ओपी मालगुड़ी ने बताया कि ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना केवल रेल लाइन बिछाने की योजना नहीं, बल्कि पर्वतीय उत्तराखंड के परिवहन ढांचे को नई दिशा देने वाली महत्वाकांक्षी परियोजना है। 125 किमी लंबी यह परियोजना 28 सुरंगों से बनकर तैयार होगी। अभी तक रेल विकास निगम लि. ने 22 सुरंगों का निर्माण कर दिया है।

ऋषिकेश से कर्णप्रयाग तक रेल कनेक्टिविटी विकसित होने से पर्वतीय क्षेत्रों की पहुंच, आवागमन और क्षेत्रीय संपर्क को नई गति मिलने की उम्मीद है। परियोजना के विभिन्न हिस्सों में सुरंगों समेत बड़े निर्माण कार्य लगातार जारी हैं। ऐसे में ढालवाला में हुआ सफल ब्रेक थ्रू इस बात का संकेत है कि कठिन हिमालयी भूगोल के बीच परियोजना निर्माण की रफ्तार लगातार आगे बढ़ रही है, जिससे उम्मीद है कि 2028 तक रेल चमोली के कर्णप्रयाग पहुंच सकती है, जो चारधाम और उत्तराखंड के विकास में मील का पत्थर साबित होगा।



Latest News