इंद्रप्रस्थ न्यूज – ताज़ा हिंदी खबरें | राष्ट्रीय, राज्य, खेल, बिज़नेस ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज
ताजा खबरें एशियाई खेल 2026: प्राची चौधरी ने 400 मीटर में जीता कांस्य, किरण पयाल पांचवें स्थान पर एशियाई खेल 2026: तजिंदरपाल सिंह तूर ने जीता रजत, लगातार तीसरे स्वर्ण की हैट्रिक से चूके उत्तर तथा मध्य क्षेत्र में भारी बारिश के आसार, दिल्ली में मौसम रहेगा सुहावना युद्धाभ्यास तरंग शक्ति-2026 शुरू : 8 देशों के 3 हजार से ज्यादा एयर वॉरियर्स हो रहे शामिल लखनऊ में अलग-अलग जगह मकान गिरने से एक बुजुर्ग की माैत, तीन घायल यूपी के बलरामपुर में विद्युत कंट्रोल रूम में भरा पानी, 500 गांव की विद्युत आपूर्ति ठप दो दिन से लगातार हो रही बारिश से किसानों के चेहरे मुरझाए, खेतों में भरा पानी, फसलों को भारी नुकसान कबड्डी खेल रहे किशोर की बिगड़ी हालत, आगरा में इलाज के दौरान मौत विस्फोट में झुलसे दो भाइयों में से एक की मौत, 6 दिन बाद दिल्ली में तोड़ा दम योगी सरकार के डिजिटल हेल्थ विजन को मिलेगी नई रफ्तार, 25 पदों पर होगी भर्ती डिवाइडर पार कर गैस टैंकर से भिड़ी फॉर्च्यूनर , कारोबारी की मौत, चालक गंभीर यूपी के हमीरपुर में बारिश से दो मंजिला मकान गिरा, बुजुर्ग की मौत बाराबंकीः बारिश बनी आफत: दीवार और पेड़ गिरने से महिला समेत दो की मौत, दो घायल बारिश, जलभराव और बढ़ते गंगा जलस्तर से कानपुर बेहाल, कई इलाकों में बाढ़ जैसे हालात वाराणसी के लोहता में तेज रफ्तार डीसीएम ने साइकिल सवार समेत दाे को राैंदा, दोनाें की मौत मुख्यमंत्री ने बुराड़ी में एटीएस का किया उद्घाटन, एक अक्टूबर से पीयूसी से संबंधित प्रवर्तन व्यवस्था होगी लागू यूरोपीय देशों के खिलाफ सैन्य कार्रवाई की तैयारी नहीं कर रहा रूस : पुतिन महिला यूनिट ने कलात में पाकिस्तानी सेना के काफिलों पर किया हमला : बीएलएफ पाकिस्तान-अफगान सीमा पर मुठभेड़, 13 तालिबान लड़ाकों के मारे जाने का दावा कांगो में सेना का विमान रिहायशी इलाके में क्रैश, 14 लोगों की मौत 6.80 करोड़ के ‘बॉस स्कैम’ मामले में बीकानेर से आरोपी गिरफ्तार पुश्तैनी संपत्ति के विवाद में मां की हत्या, बेटी और प्रेमी गिरफ्तार वृंदावन में संत प्रेमानंद महाराज के साधक ने छत से कूदकर की आत्महत्या बिजनौर में महिला की हत्या का आरोपित गिरफ्तार, जेठ का बेटा ही निकला हत्यारा बांसवाड़ा में 1.18 करोड़ की सनसनीखेज डकैती का खुलासा: सरपंच चुनाव लड़ने के लिए रची थी साजिश, चार गिरफ्तार

खटीक समाज का वैदिक काल से राष्ट्र रक्षा और धर्म के प्रति महत्वपूर्ण योगदान : राजनाथ सिंह

13 Sep 2026



-आगरा में अखिल भारतीय खटीक समाज के 'खटीक गर्जना सम्मेलन' का आयाेजन


आगरा, 13 सितंबर (इंद्रप्रस्थ न्यूज)। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने रविवार को आगरा के खंदारी स्थित राव कृष्ण पाल सिंह सभागार में आयोजित अखिल भारतीय खटीक समाज के ‘खटीक गर्जना सम्मेलन’ को मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित किया। इस मौके पर उन्होंने खटीक समाज की वीरता, साहस और धर्मपरायणता का उल्लेख करते हुए कहा कि इस समाज ने वैदिक काल से ही राष्ट्र और धर्म की रक्षा में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। धर्म के प्रति समर्पित रहने के साथ-साथ देश की रक्षा के लिए भी समाज हमेशा आगे रहा है।


राजनाथ सिंह ने कहा कि समाज को जाति के चश्मे से देखने वाले लोग उसकी मूल भावना को नहीं समझ सकते। कर्तव्य भले अलग-अलग हो सकते हैं, लेकिन लक्ष्य राष्ट्र रक्षा का ही होना चाहिए। उन्होंने कहा कि खटीक समाज की पहचान साहस, कर्तव्यनिष्ठा और राष्ट्र के प्रति समर्पण से रही है।


खटीक समाज के इतिहास का पुनर्लेखन जरूरी


रक्षा मंत्री ने कहा कि इतिहास में खटीक समाज के योगदान को उचित स्थान नहीं मिला। इतिहासकारों ने या तो समाज का इतिहास लिखा नहीं या उसके योगदान को सही तरीके से प्रस्तुत नहीं किया। अब खटीक समाज के इतिहास के पुनर्लेखन की आवश्यकता है।


उन्होंने कहा कि देश को विदेशी आक्रमणकारियों से बचाने में खटीक समाज के लोगों ने अग्रणी भूमिका निभाई। आजादी से पहले अंग्रेजों का भी समाज के लोगों ने बहादुरी से मुकाबला किया और स्वतंत्रता आंदोलन में अपना सर्वस्व न्योछावर किया। आजादी के बाद भी धर्म और राष्ट्र की रक्षा के कार्यों में समाज लगातार अपनी भूमिका निभाता रहा है।


राजनाथ सिंह ने कहा कि खटीक वह है जो खौफ को भी डरा दे।


उत्तर प्रदेश में तेजी से हो रहा विकास


रक्षा मंत्री ने उत्तर प्रदेश में हो रहे विकास कार्यों की भी सराहना की। उन्होंने कहा कि सरकार का प्रयास है कि कोई भी समाज शिक्षा से वंचित न रहे। भाजपा सरकार में साक्षरता और शिक्षा के विस्तार के साथ विकास कार्यों को भी गति दी जा रही है।


उन्होंने कहा कि प्रदेश में सड़कों का तेजी से निर्माण हो रहा है। शहरों से लेकर गांवों तक सड़क संपर्क मजबूत किया जा रहा है। उन्होंने प्रदेश में विकास कार्यों के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की भी सराहना की।


सम्मेलन में अखिल भारतीय खटीक समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उज्जैन के सांसद अनिल फिरेंजिया, बुलंदशहर के सांसद डॉ. भोला सिंह, टूंडला के पूर्व विधायक शिव सिंह चक, भाजपा नेता ओमप्रकाश चलनी सहित समाज और भाजपा के कई प्रमुख नेता मौजूद रहे।

Latest News