इंद्रप्रस्थ न्यूज – ताज़ा हिंदी खबरें | राष्ट्रीय, राज्य, खेल, बिज़नेस ब्रेकिंग न्यूज़
ताजा खबरें राजस्थान हाईकोर्ट : हाईकोर्ट के रोस्टर में बड़ा बदलाव, 28 सितंबर से लागू होगी नई व्यवस्था राजस्थान हाईकोर्ट : वार्डों की सीमाएं बदलने की याचिका पर सुनवाई खत्म बृजभूषण सिंह को बरी करने के आदेश के खिलाफ महिला पहलवानों की याचिका पर 28 सितंबर को सुनवाई नाबालिग लड़की से सामूहिक दुष्कर्म में दो किशोरों को 20-20 साल की सजा अनमोल इंडस्ट्रीज ने आईपीओ के लिए सेबी के पास फाइल किया डीएचआरपी डीएचएल एक्सप्रेस भारत में एक जनवरी से माल ढुलाई शुल्क में 8.9 फीसदी की करेगी बढ़ोतरी 'लव एंड वॉर' में विक्की कौशल का नया अवतार, पोस्टर में दिखा जबरदस्त तेवर पूरी निर्वाचन व्यवस्था को वोट चोरी कहना देश के साथ अपराध चुनाव आयोग पर सवाल और सुधार के अवसर भारत में रोजगार का महत्वपूर्ण साधन है पर्यटन उद्योग एसआईआर में नोटिस पाने वालों के घर दस्तावेज जुटाने जाएंगे बीएलओ, सुनवाई के लिए कार्यालय बुलाने की जरूरत नहीं मध्य प्रदेश में सुगम परिवहन सेवा में पुरानी बसों का नया कलेवर, उठे सवाल उत्तराखंडः मौसम के रेड अलर्ट के बीच चारधाम यात्रा 27 सितंबर तक स्थगित, पंजीकरण भी रोका गया एशियन खेल 2026: चार स्वर्ण समेत 28 पदकों के साथ भारत पदक तालिका में 10वें स्थान पर भारत ने कबड्डी में रचा इतिहास, महिला और पुरुष दोनों टीमों ने जीता स्वर्ण भारत-चिली के रिश्तों की असली ताकत दोनों देशों के लोगों की मित्रता में : विजेंद्र गुप्ता गुजरात के सुरेंद्रनगर में ट्रक में घुसी कार, दो की मौत, करंट लगने से ट्रक क्लीनर ने भी गंवाई जान गुंटूर-नंबूर के बीच 108 करोड़ रुपये की लागत से बनेगा चार लेन का आरओबी श्रीकल्कि धाम के पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम को मिली जान से मारने की धमकी सीएसआईआर ने पांच भारतीय भाषाओं में विज्ञान पत्रिकाओं का किया शुभारंभ महामारी से निपटने के लिए वैश्विक सहयोग और आपसी एकजुटता जरूरी: भारत नगालैंड में संदिग्ध मिलावटी शराब पीने से 19 लोगों की मौत, एसआईटी गठित एशियाई खेल: जापान को हराकर भारतीय पुरुष हॉकी टीम सेमीफाइनल में एशियाई खेल: प्रिया घंघास ने दो बार की विश्व पदक विजेता ओह योनजी को हराया एशियाई खेल: भारतीय खिलाड़ी संजय ने पूरे किए 100 अंतरराष्ट्रीय मैच, हॉकी इंडिया ने दी बधाई

महामारी से निपटने के लिए वैश्विक सहयोग और आपसी एकजुटता जरूरी: भारत

26 Sep 2026

नई दिल्ली, 26 सितंबर (इंद्रप्रस्थ न्यूज)। भारत ने भविष्य में महामारियों की रोकथाम, तैयारी और प्रभावी तरीके से ऐसी स्थिति से निपटने के लिए वैश्विक सहयोग और आपसी एकजुटता पर जोर दिया है। भारत ने कहा है कि महामारी से निपटने की तैयारी साझा जिम्मेदारी है और इसमें समानता तथा वैश्विक एकजुटता को केंद्र में रखना होगा।


केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव पुण्य सलिला श्रीवास्तव ने शुक्रवार को न्यूयॉर्क स्थित संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में आयोजित महामारी रोकथाम, तैयारी और प्रतिक्रिया पर उच्चस्तरीय बैठक में भारत का पक्ष रखा। भारत ने कहा कि कोविड-19 महामारी से मिली सीख को केवल अनुभव तक सीमित नहीं रखना चाहिए। इन अनुभवों के आधार पर स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को मजबूत करने, संस्थागत क्षमता बढ़ाने और भविष्य की महामारियों से निपटने के लिए लगातार निवेश जरूरी है।


स्वास्थ्य सचिव ने बताया कि भारत में प्रयोगशाला नेटवर्क, आपातकालीन समन्वय व्यवस्था, स्वास्थ्यकर्मियों की क्षमता, जरूरी चिकित्सा भंडार और उपचार सेवाओं को मजबूत किया जा रहा है। इन प्रयासों को राष्ट्रीय स्वास्थ्य व्यवस्था और घरेलू वित्तीय संसाधनों से जोड़ा जाना चाहिए, जबकि अंतरराष्ट्रीय सहयोग राष्ट्रीय प्रयासों का पूरक होना चाहिए।


सौ देशों को दी 30 करोड़ वैक्सीन खुराक


कोविड-19 के दौरान भारत की भूमिका का उल्लेख करते हुए बताया गया कि भारत ने करीब 100 देशों और संयुक्त राष्ट्र की दो संस्थाओं को 30 करोड़ टीके की खुराक उपलब्ध कराई। इसके अलावा 150 से अधिक देशों को चिकित्सा सहायता दी गई। इसे ‘एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य’ की भावना और विकासशील देशों के प्रति भारत की प्रतिबद्धता से जोड़ा।


डिजिटल सार्वजनिक ढांचे को वैश्विक सार्वजनिक संसाधन के रूप में विकसित करने की जरूरत पर जोर देते हुए उन्होंने कहा कि कोविड-19 के दौरान डिजिटल माध्यमों ने संक्रमण की निगरानी, टीकाकरण, जोखिम से जुड़ी जानकारी, चिकित्सा सामग्री की आपूर्ति और स्वास्थ्य सेवाओं को लगातार जारी रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।


विश्व स्वास्थ्य संगठन के महामारी समझौते में निष्पक्ष व्यवस्था की मांग


भारत ने मई 2025 में अपनाए गए विश्व स्वास्थ्य संगठन के महामारी समझौते को महत्वपूर्ण कदम बताया है। स्वास्थ्य सचिव ने कहा कि इसकी विश्वसनीयता इस बात पर निर्भर करेगी कि रोगजनकों तक पहुंच और उनसे मिलने वाले लाभों के बंटवारे की व्यवस्था कितनी निष्पक्ष होती है।


भारत ने कहा कि जो देश रोगजनक और जैविक संसाधन उपलब्ध कराते हैं, उनकी संप्रभुता का सम्मान किया जाना चाहिए। साथ ही उन्हें टीके, जांच, उपचार और तकनीक सहित जरूरी स्वास्थ्य सुविधाओं तक समय पर पहुंच मिलनी चाहिए। रोगजनक तक पहुंच और लाभ के बंटवारे से जुड़ी बातचीत अभी जारी है, इसलिए राजनीतिक घोषणा के जरिए इन वार्ताओं के परिणाम को पहले से तय नहीं किया जाना चाहिए।


बैठक में विश्व स्वास्थ्य संगठन के महानिदेशक डॉ. टेड्रोस अधानोम घेब्रेयेसस ने भी वैश्विक महामारी तैयारियों को मजबूत करने के लिए तत्काल कदम उठाने की जरूरत बताई। उन्होंने कहा कि कोविड-19 के बाद वैश्विक स्वास्थ्य सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में प्रगति हुई है।


संयुक्त राष्ट्र की उप महासचिव अमीना मोहम्मद ने भी महामारी के खतरे को लेकर आत्मसंतुष्टि से बचने की अपील की। उन्होंने संक्रमण की शुरुआती पहचान और रोकथाम के लिए समुदाय स्तर पर निगरानी और सूचना व्यवस्था को मजबूत करने पर जोर दिया। बैठक में भविष्य की स्वास्थ्य आपात स्थितियों से निपटने के लिए लचीली, समान और टिकाऊ स्वास्थ्य व्यवस्थाएं विकसित करने की रणनीति पर चर्चा हुई।

Latest News