इंद्रप्रस्थ न्यूज – ताज़ा हिंदी खबरें | राष्ट्रीय, राज्य, खेल, बिज़नेस ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज
ताजा खबरें फरीदाबाद : जिंदगी की जंग हार गई बोरवेल में गिरी तीन वर्षीय नेहा इंटरनेशनल ट्रेड शो : बाजार तक पहुंचेंगी स्वयं सहायता समूहों की महिलाएं, 30 एमओयू हुए साइन खाद्य प्रसंस्करण से बढे़गी किसानों की आय और राेजगार की क्षमता : केशव प्रसाद मौर्य केजरीवाल ने प्रवेश वर्मा के इस्तीफे की मांग की, कहा युवक को थप्पड़ मारना गलत दिल्ली विंटर एक्शन प्लान तैयार, ‘नो पीयूसीसी, नो फ्यूल’ एक अक्टूबर से पीलीभीत सड़क हादसे में उत्तराखंड के एक ही परिवार के तीन लाेगाें की मौत, दाे घायल सत्ता में आने पर पुरानी पेंशन बहाल करेंगे, शिक्षामित्रों को शिक्षक का सम्मान देंगे : अखिलेश यादव श्रावस्ती: एसडीआरएफ ने जलभराव में फंसे 14 नागरिकों का किया सुरक्षित रेस्क्यू उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में सिलेंडर फटने से दो मंजिला मकान ढहा, 4 की मौत इंटरनेशनल ट्रेड शो में दिखाई दे रही उत्तर प्रदेश की ताकत: योगी आदित्यनाथ राशिफल : 29 सितंबर, 2026 पंचांग : 29 सितंबर, 2026 एशियन खेल : भारत ने सोमवार को जीते आठ पदक, पदक तालिक में 12वें स्थान पर एशियन खेल : भाला फेंक में यशवीर को रजत, रोहित को कांस्य, पथिरागे ने जीता स्वर्ण एशियन गेम्स : भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने बांग्लादेश को 10-0 से रौंदा, सेमीफाइनल में पाकिस्तान से होगी भिड़ंत एशियन खेल : मुरली श्रीशंकर को लंबी कूद में रजत, लगातार दूसरी बार बने उपविजेता एशियन खेल में पारुल चौधरी को मिला दूसरा पदक, 5000 मीटर दौड़ में जीता कांस्य डब्ल्यूपीएल : गुजरात और यूपी वॉरियर्ज ने रिटेन खिलाड़ियों की सूची जारी की, कई खिलाड़ियों को किया रिलीज डब्ल्यूपीएल : मुंबई इंडियंस ने 10 खिलाड़ियों को किया रिटेन, छह को किया रिलीज डब्ल्यूपीएल-2027: आरसीबी ने 13 खिलाड़ियों को किया रिटेन, चार खिलाड़ियों को किया रिलीज दिल्ली कैपिटल्स ने डब्ल्यूपीएल 2027 के लिए 13 खिलाड़ियों को किया रिटेन, छह को किया रिलीज एशियन खेल : गुलवीर सिंह ने व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ समय के साथ 1500 मीटर दौड़ में जीता रजत एशियन खेल : मुक्केबाज कपिल पोखरिया सेमीफाइनल में, भारत का एक और पदक पक्का एशियन खेल : विथ्या रामराज ने 400 मीटर बाधा दौड़ में जीता कांस्य, नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाया एआई के दौर में लगातार नए कौशल सीखने पर ध्यान देने की जरूरत: डॉ. मांडविया

अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ ने पूर्व महासचिव कुशल दास के निधन पर शोक जताया

13 Mar 2026



नई दिल्ली, 13 मार्च (हि.स.)। अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ (एआईएफएफ) ने अपने पूर्व महासचिव कुशल दास के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। कुशल दास का शुक्रवार को 66 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उनके परिवार में पत्नी और दो पुत्र हैं।


पेशे से चार्टर्ड अकाउंटेंट रहे कुशल दास को खेल प्रबंधन और प्रशासन का व्यापक अनुभव था। अपने शुरुआती पेशेवर जीवन में उन्होंने प्राइसवाटरहाउसकूपर्स, ग्लैक्सोस्मिथक्लाइन और शेल जैसी अंतरराष्ट्रीय कंपनियों के साथ काम किया। वर्ष 1996 में वे वैश्विक खेल विपणन और टेलीविजन निर्माण कंपनी आईएमजी में मुख्य वित्त अधिकारी के रूप में जुड़े, जब कंपनी ने भारतीय बाजार में प्रवेश किया। बाद में उन्होंने दुबई स्थित अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद में भी मुख्य वित्त अधिकारी के रूप में कार्य किया।


नवंबर 2010 में कुशल दास ने अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ के महासचिव का पद संभाला और वर्ष 2022 तक एक दशक से अधिक समय तक इस पद पर रहे। उनके कार्यकाल के दौरान भारतीय फुटबॉल में कई महत्वपूर्ण बदलाव हुए और खेल के विकास को नई दिशा मिली।


उनके कार्यकाल में भारत ने वर्ष 2017 में फीफा अंडर-17 विश्व कप की सफल मेजबानी की, जो भारतीय फुटबॉल के इतिहास की एक बड़ी उपलब्धि मानी जाती है। इसी दौरान महिला फुटबॉल को भी नई पहचान मिली और वर्ष 2017 में भारतीय महिला फुटबॉल लीग की शुरुआत हुई। उनके कार्यकाल के अंतिम वर्षों में भारत ने वर्ष 2022 में एशियाई फुटबॉल परिसंघ महिला एशिया कप जैसे बड़े अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट की भी सफल मेजबानी की।


अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ के अध्यक्ष कल्याण चौबे ने कहा कि कुशल दास ने महासचिव के रूप में अपने कार्यकाल में भारतीय फुटबॉल के प्रशासन और विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनके प्रयासों को हमेशा याद किया जाएगा। उन्होंने शोक व्यक्त करते हुए कहा कि इस कठिन समय में पूरा भारतीय फुटबॉल परिवार उनके परिजनों के साथ खड़ा है।


महासंघ के उप महासचिव एम. सत्यानारायण ने भी उनके निधन पर दुख जताते हुए कहा कि कुशल दास महासंघ के सबसे लंबे समय तक सेवा देने वाले महासचिवों में से एक थे और 12 वर्षों से अधिक समय तक उन्होंने इस पद पर कार्य किया। उनके कार्यकाल में फुटबॉल हाउस के प्रशासन में कई बदलाव हुए और कई नए विभाग स्थापित किए गए। उन्होंने कहा कि कुशल दास के साथ उनका व्यक्तिगत संपर्क रहा और उनका निधन खेल प्रशासन के लिए एक बड़ी क्षति है। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

Latest News