इंद्रप्रस्थ न्यूज – ताज़ा हिंदी खबरें | राष्ट्रीय, राज्य, खेल, बिज़नेस ब्रेकिंग न्यूज़
ताजा खबरें हरिद्वारः झबरेड़ी कलां में दोहरे हत्याकांड से सनसनी, भाई ने बहन और युवक को मारी गोली सुखदेव विहार मेट्रो स्टेशन के पास ऑटो और कार की टक्कर, चालक की मौत राजस्थान हाईकोर्ट : समन नहीं पहुंचने पर अखबार में नोटिस प्रकाशित करना पर्याप्त नहीं: हाईकोर्ट राजस्थान हाईकोर्ट : हाईकोर्ट के रोस्टर में बड़ा बदलाव, 28 सितंबर से लागू होगी नई व्यवस्था राजस्थान हाईकोर्ट : वार्डों की सीमाएं बदलने की याचिका पर सुनवाई खत्म बृजभूषण सिंह को बरी करने के आदेश के खिलाफ महिला पहलवानों की याचिका पर 28 सितंबर को सुनवाई नाबालिग लड़की से सामूहिक दुष्कर्म में दो किशोरों को 20-20 साल की सजा अनमोल इंडस्ट्रीज ने आईपीओ के लिए सेबी के पास फाइल किया डीएचआरपी डीएचएल एक्सप्रेस भारत में एक जनवरी से माल ढुलाई शुल्क में 8.9 फीसदी की करेगी बढ़ोतरी 'लव एंड वॉर' में विक्की कौशल का नया अवतार, पोस्टर में दिखा जबरदस्त तेवर पूरी निर्वाचन व्यवस्था को वोट चोरी कहना देश के साथ अपराध चुनाव आयोग पर सवाल और सुधार के अवसर भारत में रोजगार का महत्वपूर्ण साधन है पर्यटन उद्योग एसआईआर में नोटिस पाने वालों के घर दस्तावेज जुटाने जाएंगे बीएलओ, सुनवाई के लिए कार्यालय बुलाने की जरूरत नहीं मध्य प्रदेश में सुगम परिवहन सेवा में पुरानी बसों का नया कलेवर, उठे सवाल उत्तराखंडः मौसम के रेड अलर्ट के बीच चारधाम यात्रा 27 सितंबर तक स्थगित, पंजीकरण भी रोका गया एशियन खेल 2026: चार स्वर्ण समेत 28 पदकों के साथ भारत पदक तालिका में 10वें स्थान पर भारत ने कबड्डी में रचा इतिहास, महिला और पुरुष दोनों टीमों ने जीता स्वर्ण भारत-चिली के रिश्तों की असली ताकत दोनों देशों के लोगों की मित्रता में : विजेंद्र गुप्ता गुजरात के सुरेंद्रनगर में ट्रक में घुसी कार, दो की मौत, करंट लगने से ट्रक क्लीनर ने भी गंवाई जान गुंटूर-नंबूर के बीच 108 करोड़ रुपये की लागत से बनेगा चार लेन का आरओबी श्रीकल्कि धाम के पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम को मिली जान से मारने की धमकी सीएसआईआर ने पांच भारतीय भाषाओं में विज्ञान पत्रिकाओं का किया शुभारंभ महामारी से निपटने के लिए वैश्विक सहयोग और आपसी एकजुटता जरूरी: भारत नगालैंड में संदिग्ध मिलावटी शराब पीने से 19 लोगों की मौत, एसआईटी गठित

बैडमिंटन एशियन चैंपियनशिप में आयुष शेट्टी ने किया बड़ा उलटफेर, वर्ल्ड नंबर-7 ली शी फेंग को हराया

08 Apr 2026



बीजिंग, 08 अप्रैल (हि.स.)। भारत के उभरते सितारे आयुष शेट्टी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए वर्ल्ड नंबर-7 और हांगकांग ओपन 2025 के चैंपियन ली शी फेंग को सीधे गेम में 21-13, 21-16 से हराकर बड़ा उलटफेर किया। इस जीत के साथ आयुष प्री-क्वार्टरफाइनल में पहुंच गए।


पहले गेम में ली शी फेंग ने तेज शुरुआत की, लेकिन आयुष ने 4-4 पर बराबरी कर ली। इसके बाद मुकाबला 7-7 तक कांटे का रहा, लेकिन यहीं से भारतीय खिलाड़ी ने मैच पर पकड़ बना ली। यूएस ओपन 2025 के विजेता आयुष ने आक्रामक खेल दिखाते हुए लगातार अंक जुटाए और पहला गेम 21-13 से अपने नाम कर लिया।


दूसरे गेम में भी शुरुआत में चीनी खिलाड़ी ने दबाव बनाया और बढ़त हासिल की। हालांकि, आयुष ने कई बार स्कोर बराबर किया और 13-13 के बाद पूरी तरह मैच का रुख बदल दिया। उन्होंने लगातार छह अंक जीतते हुए मुकाबला 21-16 से खत्म किया। यह मैच कुल 51 मिनट तक चला।


भारत का बैडमिंटन एशियन चैंपियनशिप में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन दो स्वर्ण पदक रहा है—1965 में दिनेश खन्ना ने पुरुष एकल में और 2023 में सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी-चिराग शेट्टी की जोड़ी ने पुरुष युगल में खिताब जीता था।


बैडमिंटन एशियन चैंपियनशिप 2026 में भारत की टीम:


पुरुष एकल: लक्ष्य सेन, आयुष शेट्टी, किदांबी श्रीकांत, एच एस प्रणय


पुरुष युगल: हरिहरन अम्साकरुनन-एम आर अर्जुन, पृथ्वी के आर-साई प्रतीक के


महिला एकल: पीवी सिंधु, मालविका बंसोड़, उन्नति हुड्डा, तन्वी शर्मा


महिला युगल: कविप्रिया सेल्वम-सिमरन सिंघी, प्रिया कोंजेंगबाम-श्रुति मिश्रा, अश्विनी भाट के-एस गौतम


मिक्स्ड डबल्स: ध्रुव कपिला-तनिषा क्रास्टो, रोहन कपूर-रुत्विका शिवानी, आशिथ सूर्या-अमृता प्रमुथेश


आयुष शेट्टी

Latest News