इंद्रप्रस्थ न्यूज – ताज़ा हिंदी खबरें | राष्ट्रीय, राज्य, खेल, बिज़नेस ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज
ताजा खबरें फरीदाबाद : जिंदगी की जंग हार गई बोरवेल में गिरी तीन वर्षीय नेहा इंटरनेशनल ट्रेड शो : बाजार तक पहुंचेंगी स्वयं सहायता समूहों की महिलाएं, 30 एमओयू हुए साइन खाद्य प्रसंस्करण से बढे़गी किसानों की आय और राेजगार की क्षमता : केशव प्रसाद मौर्य केजरीवाल ने प्रवेश वर्मा के इस्तीफे की मांग की, कहा युवक को थप्पड़ मारना गलत दिल्ली विंटर एक्शन प्लान तैयार, ‘नो पीयूसीसी, नो फ्यूल’ एक अक्टूबर से पीलीभीत सड़क हादसे में उत्तराखंड के एक ही परिवार के तीन लाेगाें की मौत, दाे घायल सत्ता में आने पर पुरानी पेंशन बहाल करेंगे, शिक्षामित्रों को शिक्षक का सम्मान देंगे : अखिलेश यादव श्रावस्ती: एसडीआरएफ ने जलभराव में फंसे 14 नागरिकों का किया सुरक्षित रेस्क्यू उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में सिलेंडर फटने से दो मंजिला मकान ढहा, 4 की मौत इंटरनेशनल ट्रेड शो में दिखाई दे रही उत्तर प्रदेश की ताकत: योगी आदित्यनाथ राशिफल : 29 सितंबर, 2026 पंचांग : 29 सितंबर, 2026 एशियन खेल : भारत ने सोमवार को जीते आठ पदक, पदक तालिक में 12वें स्थान पर एशियन खेल : भाला फेंक में यशवीर को रजत, रोहित को कांस्य, पथिरागे ने जीता स्वर्ण एशियन गेम्स : भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने बांग्लादेश को 10-0 से रौंदा, सेमीफाइनल में पाकिस्तान से होगी भिड़ंत एशियन खेल : मुरली श्रीशंकर को लंबी कूद में रजत, लगातार दूसरी बार बने उपविजेता एशियन खेल में पारुल चौधरी को मिला दूसरा पदक, 5000 मीटर दौड़ में जीता कांस्य डब्ल्यूपीएल : गुजरात और यूपी वॉरियर्ज ने रिटेन खिलाड़ियों की सूची जारी की, कई खिलाड़ियों को किया रिलीज डब्ल्यूपीएल : मुंबई इंडियंस ने 10 खिलाड़ियों को किया रिटेन, छह को किया रिलीज डब्ल्यूपीएल-2027: आरसीबी ने 13 खिलाड़ियों को किया रिटेन, चार खिलाड़ियों को किया रिलीज दिल्ली कैपिटल्स ने डब्ल्यूपीएल 2027 के लिए 13 खिलाड़ियों को किया रिटेन, छह को किया रिलीज एशियन खेल : गुलवीर सिंह ने व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ समय के साथ 1500 मीटर दौड़ में जीता रजत एशियन खेल : मुक्केबाज कपिल पोखरिया सेमीफाइनल में, भारत का एक और पदक पक्का एशियन खेल : विथ्या रामराज ने 400 मीटर बाधा दौड़ में जीता कांस्य, नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाया एआई के दौर में लगातार नए कौशल सीखने पर ध्यान देने की जरूरत: डॉ. मांडविया

बैंक ग्राहकों को बड़ी राहत, 28-30 सितंबर की प्रस्तावित हड़ताल टली

27 Sep 2026

  • ऐन मौके पर टली बैंक हड़ताल, IBA और UFBU की बातचीत के बाद फैसला

नई दिल्ली, 27 सितंबर (इंद्रप्रस्थ न्यूज)। बैंक ग्राहकों के लिए बड़ी राहत की खबर है। 28 से 30 सितंबर तक प्रस्तावित तीन दिवसीय देशव्यापी बैंक हड़ताल टाल दी गई है। रविवार रात भारतीय बैंक संघ (IBA) और यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (UFBU) के बीच हुई बैठक के बाद हड़ताल स्थगित करने का फैसला लिया गया।

हड़ताल टलने के साथ ही सोमवार से बैंकों की शाखाओं में सामान्य कामकाज जारी रहने का रास्ता साफ हो गया है। इससे महीने के अंत में बैंकिंग कार्यों को लेकर ग्राहकों, कारोबारियों और अन्य संस्थानों को बड़ी राहत मिली है। 30 सितंबर को बैंकों का छमाही वित्तीय समापन भी होना है, ऐसे में प्रस्तावित हड़ताल से बैंकिंग गतिविधियों पर व्यापक असर पड़ने की आशंका थी।

पांच दिन के बैंकिंग सप्ताह की मांग पर बनी सहमति की कोशिश

UFBU की ओर से पांच दिन का बैंकिंग सप्ताह लागू करने सहित विभिन्न लंबित मांगों को लेकर 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल का आह्वान किया गया था। इससे पहले सरकार और बैंक प्रबंधन की ओर से यूनियनों से हड़ताल वापस लेने की अपील की गई थी। सरकार ने प्रदर्शन आधारित प्रोत्साहन (PLI) से संबंधित मांग पर भी कदम उठाते हुए योजना को फिलहाल स्थगित रखने का निर्णय लिया था। पांच दिन के बैंकिंग सप्ताह का मुद्दा मुख्य लंबित मांग के रूप में बना हुआ था।

रविवार रात करीब 9:30 बजे हुई IBA और UFBU की बैठक में शनिवार को अवकाश रखने की मांग सहित अन्य मुद्दों पर चर्चा हुई। बातचीत आगे जारी रखने पर सहमति बनने के बाद यूनियनों ने तत्काल प्रस्तावित हड़ताल को टाल दिया।

ग्राहकों को मिली बड़ी राहत

हड़ताल से पहले सरकार ने ग्राहकों को लगातार पांच दिन तक बैंक शाखाओं की सेवाओं में संभावित व्यवधान से बचाने के लिए 27 सितंबर, रविवार को सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों और क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों को खोलने की व्यवस्था की थी। भारतीय रिजर्व बैंक ने भी शाखाओं, एटीएम-लिंक शाखाओं और करेंसी चेस्ट को रविवार को संचालन की अनुमति दी थी।

अब हड़ताल टलने के बाद बैंक ग्राहकों को 28 से 30 सितंबर के दौरान शाखा संबंधी सेवाओं में प्रस्तावित व्यवधान का सामना नहीं करना पड़ेगा।

आगे भी बातचीत जारी रहेगी

बैंक यूनियनों की पांच दिन का कार्य सप्ताह लागू करने की मांग अभी पूरी तरह समाप्त नहीं हुई है। सरकार और बैंक प्रबंधन के साथ इस मुद्दे पर आगे भी बातचीत जारी रहने की संभावना है। इससे पहले UFBU ने मांगें पूरी नहीं होने की स्थिति में 26 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी दी थी।

Latest News