इंद्रप्रस्थ न्यूज – ताज़ा हिंदी खबरें | राष्ट्रीय, राज्य, खेल, बिज़नेस ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज
ताजा खबरें फरीदाबाद : जिंदगी की जंग हार गई बोरवेल में गिरी तीन वर्षीय नेहा इंटरनेशनल ट्रेड शो : बाजार तक पहुंचेंगी स्वयं सहायता समूहों की महिलाएं, 30 एमओयू हुए साइन खाद्य प्रसंस्करण से बढे़गी किसानों की आय और राेजगार की क्षमता : केशव प्रसाद मौर्य केजरीवाल ने प्रवेश वर्मा के इस्तीफे की मांग की, कहा युवक को थप्पड़ मारना गलत दिल्ली विंटर एक्शन प्लान तैयार, ‘नो पीयूसीसी, नो फ्यूल’ एक अक्टूबर से पीलीभीत सड़क हादसे में उत्तराखंड के एक ही परिवार के तीन लाेगाें की मौत, दाे घायल सत्ता में आने पर पुरानी पेंशन बहाल करेंगे, शिक्षामित्रों को शिक्षक का सम्मान देंगे : अखिलेश यादव श्रावस्ती: एसडीआरएफ ने जलभराव में फंसे 14 नागरिकों का किया सुरक्षित रेस्क्यू उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में सिलेंडर फटने से दो मंजिला मकान ढहा, 4 की मौत इंटरनेशनल ट्रेड शो में दिखाई दे रही उत्तर प्रदेश की ताकत: योगी आदित्यनाथ राशिफल : 29 सितंबर, 2026 पंचांग : 29 सितंबर, 2026 एशियन खेल : भारत ने सोमवार को जीते आठ पदक, पदक तालिक में 12वें स्थान पर एशियन खेल : भाला फेंक में यशवीर को रजत, रोहित को कांस्य, पथिरागे ने जीता स्वर्ण एशियन गेम्स : भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने बांग्लादेश को 10-0 से रौंदा, सेमीफाइनल में पाकिस्तान से होगी भिड़ंत एशियन खेल : मुरली श्रीशंकर को लंबी कूद में रजत, लगातार दूसरी बार बने उपविजेता एशियन खेल में पारुल चौधरी को मिला दूसरा पदक, 5000 मीटर दौड़ में जीता कांस्य डब्ल्यूपीएल : गुजरात और यूपी वॉरियर्ज ने रिटेन खिलाड़ियों की सूची जारी की, कई खिलाड़ियों को किया रिलीज डब्ल्यूपीएल : मुंबई इंडियंस ने 10 खिलाड़ियों को किया रिटेन, छह को किया रिलीज डब्ल्यूपीएल-2027: आरसीबी ने 13 खिलाड़ियों को किया रिटेन, चार खिलाड़ियों को किया रिलीज दिल्ली कैपिटल्स ने डब्ल्यूपीएल 2027 के लिए 13 खिलाड़ियों को किया रिटेन, छह को किया रिलीज एशियन खेल : गुलवीर सिंह ने व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ समय के साथ 1500 मीटर दौड़ में जीता रजत एशियन खेल : मुक्केबाज कपिल पोखरिया सेमीफाइनल में, भारत का एक और पदक पक्का एशियन खेल : विथ्या रामराज ने 400 मीटर बाधा दौड़ में जीता कांस्य, नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाया एआई के दौर में लगातार नए कौशल सीखने पर ध्यान देने की जरूरत: डॉ. मांडविया

चुनाव आयोग की गड़बड़ी से 2022 में हारी थी सपा, अब बचाव कर रही भाजपा : अखिलेश यादव

27 Sep 2026

लखनऊ,27 सितंबर (इंद्रप्रस्थ न्यूज)। समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने मतदाता सूची में कथित तौर पर अनियमितताएं करने का आरोप चुनाव आयोग पर लगाया है। उन्होंने चुनाव आयोग के बचाव में आगे आने पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि चुनावों के दौरान सपा समर्थकों के वोट हटाने की कोशिश की गई और इसके लिए बड़े पैमाने पर फॉर्म-07 का इस्तेमाल किया गया। अखिलेश ने दावा किया कि 2022 के विधानसभा चुनाव में चुनाव आयोग और अधिकारियों ने मिलकर जान-बूझकर सपा समर्थकों के मतदाता सूची से नाम काटे। मतदाता सूची से वोट काटे जाने की शिकायत सपा ने चुनाव के बाद भी उठाई थी।


अखिलेश यादव रविवार को पार्टी मुख्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस में पत्रकारों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने आगे कहा कि 2017 के विधानसभा चुनाव के दौरान सपा को इस तरह की प्रक्रिया का अंदाजा नहीं था। पार्टी को भरोसा था कि चुनाव आयोग स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से चुनाव कराता है, लेकिन बाद में सामने आई घटनाओं से यह भरोसा प्रभावित हुआ। उन्होंने दावा किया कि चुनाव आयोग की कथित गड़बड़ियों के कारण 2022 में सपा की सरकार नहीं बन सकी।


सपा अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि भाजपा से जुड़े लोगों ने गांव-गांव जाकर मतदाताओं के नाम हटाने के लिए आवेदन करवाए। उन्होंने कहा कि बड़ी संख्या में फॉर्म-07 भरकर मतदाताओं के नाम हटाने की कोशिश की गई। अखिलेश ने दावा किया कि लखनऊ में एक व्यक्ति ने 100 से अधिक मतदाताओं के नाम हटाने के लिए फॉर्म-07 दाखिल किए, जबकि उनके अनुसार एक व्यक्ति अधिकतम पांच मतदाताओं के संबंध में ऐसा आवेदन कर सकता है।


मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा चुनाव आयोग के पक्ष में कथित तौर पर दिए गए बयान को लेकर भी अखिलेश ने तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि "अगर मुख्यमंत्री इलेक्शन कमीशन के पक्ष में बोल रहे हैं, इसका मतलब मुख्यमंत्री खुद घोटाले में शामिल हैं और पूरी भाजपा घोटाले में शामिल है।"


'खेल में कोई खेल नहीं होगा'


आगामी विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी की तैयारियों का उल्लेख करते हुए अखिलेश ने कहा कि सपा के चुनावी घोषणापत्र में खेल और खेल अवसंरचना से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से शामिल किया जाएगा। उन्होंने खिलाड़ियों को भरोसा दिलाते हुए कहा कि खेल में कोई खेल नहीं होंगे। सरकार बनने पर खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं, प्रशिक्षण और खेल के लिए जरूरी आधारभूत ढांचा उपलब्ध कराने पर जोर दिया जाएगा।


पा प्रमुख ने कहा कि सपा सरकार बनने पर यश भारती सम्मान की राशि बढ़ाकर 21 लाख रुपये की जाएगी। इसके साथ ही सम्मान प्राप्त करने वाली विभूतियों को मिलने वाली मासिक सम्मान राशि को बढ़ाकर एक लाख रुपये करने की बात भी उन्होंने कही।


सैफई का हवाला देकर गोरखपुर पर निशाना


विकास कार्यों को लेकर भाजपा सरकार पर हमला करते हुए अखिलेश ने सैफई का उदाहरण दिया। उन्होंने कहा कि यदि सरकार ने सैफई से प्रेरणा ली होती तो गोरखपुर भी विकास का मॉडल बन सकता था। उन्होंने तंज किया कि जहां मेट्रो चलनी थी, वहां नाव चल रही है। सपा अध्यक्ष ने कहा कि जो लोग मंदिर में चोरी कर सकते हैं, चढ़ावा चोरी कर सकते हैं, उनसे क्या आप उम्मीद करोगे।

Latest News