इंद्रप्रस्थ न्यूज – ताज़ा हिंदी खबरें | राष्ट्रीय, राज्य, खेल, बिज़नेस ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज
ताजा खबरें फरीदाबाद : जिंदगी की जंग हार गई बोरवेल में गिरी तीन वर्षीय नेहा इंटरनेशनल ट्रेड शो : बाजार तक पहुंचेंगी स्वयं सहायता समूहों की महिलाएं, 30 एमओयू हुए साइन खाद्य प्रसंस्करण से बढे़गी किसानों की आय और राेजगार की क्षमता : केशव प्रसाद मौर्य केजरीवाल ने प्रवेश वर्मा के इस्तीफे की मांग की, कहा युवक को थप्पड़ मारना गलत दिल्ली विंटर एक्शन प्लान तैयार, ‘नो पीयूसीसी, नो फ्यूल’ एक अक्टूबर से पीलीभीत सड़क हादसे में उत्तराखंड के एक ही परिवार के तीन लाेगाें की मौत, दाे घायल सत्ता में आने पर पुरानी पेंशन बहाल करेंगे, शिक्षामित्रों को शिक्षक का सम्मान देंगे : अखिलेश यादव श्रावस्ती: एसडीआरएफ ने जलभराव में फंसे 14 नागरिकों का किया सुरक्षित रेस्क्यू उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में सिलेंडर फटने से दो मंजिला मकान ढहा, 4 की मौत इंटरनेशनल ट्रेड शो में दिखाई दे रही उत्तर प्रदेश की ताकत: योगी आदित्यनाथ राशिफल : 29 सितंबर, 2026 पंचांग : 29 सितंबर, 2026 एशियन खेल : भारत ने सोमवार को जीते आठ पदक, पदक तालिक में 12वें स्थान पर एशियन खेल : भाला फेंक में यशवीर को रजत, रोहित को कांस्य, पथिरागे ने जीता स्वर्ण एशियन गेम्स : भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने बांग्लादेश को 10-0 से रौंदा, सेमीफाइनल में पाकिस्तान से होगी भिड़ंत एशियन खेल : मुरली श्रीशंकर को लंबी कूद में रजत, लगातार दूसरी बार बने उपविजेता एशियन खेल में पारुल चौधरी को मिला दूसरा पदक, 5000 मीटर दौड़ में जीता कांस्य डब्ल्यूपीएल : गुजरात और यूपी वॉरियर्ज ने रिटेन खिलाड़ियों की सूची जारी की, कई खिलाड़ियों को किया रिलीज डब्ल्यूपीएल : मुंबई इंडियंस ने 10 खिलाड़ियों को किया रिटेन, छह को किया रिलीज डब्ल्यूपीएल-2027: आरसीबी ने 13 खिलाड़ियों को किया रिटेन, चार खिलाड़ियों को किया रिलीज दिल्ली कैपिटल्स ने डब्ल्यूपीएल 2027 के लिए 13 खिलाड़ियों को किया रिटेन, छह को किया रिलीज एशियन खेल : गुलवीर सिंह ने व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ समय के साथ 1500 मीटर दौड़ में जीता रजत एशियन खेल : मुक्केबाज कपिल पोखरिया सेमीफाइनल में, भारत का एक और पदक पक्का एशियन खेल : विथ्या रामराज ने 400 मीटर बाधा दौड़ में जीता कांस्य, नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाया एआई के दौर में लगातार नए कौशल सीखने पर ध्यान देने की जरूरत: डॉ. मांडविया

एलपीयू जालंधर में भड़के छात्र, पुलिस पर पथराव, वाहन भी फूंके

27 Sep 2026

- अमृतसर-दिल्ली मार्ग बंद होने से हजारों यात्री परेशान

फगवाड़ा, 27 सितंबर (हि.स.)। लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (एलपीयू) में रविवार रात छात्रों का प्रदर्शन एक बार फिर हिंसक हो गया। प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच झड़प के दौरान पथराव हुआ, पुलिस वाहनों को नुकसान पहुंचाया गया और एक पुलिस जीप में आग लगाने की घटना सामने आई। इस दौरान पुलिसकर्मियों सहित एक दर्जन से अधिक लोगों के घायल होने की सूचना है। घायलों को उपचार के लिए भेजा गया, हालांकि उनकी सही संख्या और स्थिति तत्काल स्पष्ट नहीं हो सकी। रविवार रात करीब आठ बजे प्रदर्शनकारी छात्र व पुलिस आमने सामने हो गए।


पुलिस के अनुसार सुरक्षा कारणों से आसपास की लाइटें बंद कर दी गई थीं, लेकिन इसके बावजूद प्रदर्शनकारियों ने कथित तौर पर पथराव जारी रखा और रोशनी तथा मोबाइल फोन की फ्लैश दिखाई देने वाली दिशा में भी पत्थर फेंके गए।


स्थिति उस समय बिगड़ी जब कर्मियों ने प्रदर्शनकारियों को हिंसा से रोकने का प्रयास किया। इसके बाद कथित तौर पर पुलिस पर पथराव शुरू हो गया। भीड़ को तितर-बितर करने और स्थिति नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने हल्का बल प्रयोग किया।


प्रदर्शन कर रहे छात्रों ने एक छत्रा के कथित दुष्कर्म मामले में पुलिस जांच के तरीके पर असंतोष जताया। छात्रों का कहना था कि उन्हें मामले में अधिकारियों से संतोषजनक जवाब नहीं मिला है। इससे पहले भी इसी मुद्दे को लेकर विश्वविद्यालय परिसर और जालंधर-फगवाड़ा राष्ट्रीय राजमार्ग पर प्रदर्शन हो चुका है।


कपूरथला के एसएसपी गौरव तूरा ने कहा कि पुलिस ने जांच में पारदर्शिता बनाए रखने का प्रयास किया और संबंधित सीसीटीवी फुटेज समेत जरूरी सामग्री छात्रों के साथ साझा की गई। इसके बावजूद छात्रों के एक वर्ग में विश्वविद्यालय प्रशासन को लेकर अविश्वास बना हुआ है।


घटनास्थल पर फगवाड़ा के एसपी मेजर सिंह, डीएसपी पलविंदर सिंह और एसडीएम नवजोत शर्मा मौजूद रहे। पुलिस और सिविल प्रशासन ने स्थिति को नियंत्रित करने के प्रयास किए।


फिलहाल पुलिस उन परिस्थितियों की जांच कर रही है कि किस वजह से शांतिपूर्ण प्रदर्शन हिंसक झड़प में बदल गया।


Latest News