इंद्रप्रस्थ न्यूज – ताज़ा हिंदी खबरें | राष्ट्रीय, राज्य, खेल, बिज़नेस ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज
ताजा खबरें फरीदाबाद : जिंदगी की जंग हार गई बोरवेल में गिरी तीन वर्षीय नेहा इंटरनेशनल ट्रेड शो : बाजार तक पहुंचेंगी स्वयं सहायता समूहों की महिलाएं, 30 एमओयू हुए साइन खाद्य प्रसंस्करण से बढे़गी किसानों की आय और राेजगार की क्षमता : केशव प्रसाद मौर्य केजरीवाल ने प्रवेश वर्मा के इस्तीफे की मांग की, कहा युवक को थप्पड़ मारना गलत दिल्ली विंटर एक्शन प्लान तैयार, ‘नो पीयूसीसी, नो फ्यूल’ एक अक्टूबर से पीलीभीत सड़क हादसे में उत्तराखंड के एक ही परिवार के तीन लाेगाें की मौत, दाे घायल सत्ता में आने पर पुरानी पेंशन बहाल करेंगे, शिक्षामित्रों को शिक्षक का सम्मान देंगे : अखिलेश यादव श्रावस्ती: एसडीआरएफ ने जलभराव में फंसे 14 नागरिकों का किया सुरक्षित रेस्क्यू उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में सिलेंडर फटने से दो मंजिला मकान ढहा, 4 की मौत इंटरनेशनल ट्रेड शो में दिखाई दे रही उत्तर प्रदेश की ताकत: योगी आदित्यनाथ राशिफल : 29 सितंबर, 2026 पंचांग : 29 सितंबर, 2026 एशियन खेल : भारत ने सोमवार को जीते आठ पदक, पदक तालिक में 12वें स्थान पर एशियन खेल : भाला फेंक में यशवीर को रजत, रोहित को कांस्य, पथिरागे ने जीता स्वर्ण एशियन गेम्स : भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने बांग्लादेश को 10-0 से रौंदा, सेमीफाइनल में पाकिस्तान से होगी भिड़ंत एशियन खेल : मुरली श्रीशंकर को लंबी कूद में रजत, लगातार दूसरी बार बने उपविजेता एशियन खेल में पारुल चौधरी को मिला दूसरा पदक, 5000 मीटर दौड़ में जीता कांस्य डब्ल्यूपीएल : गुजरात और यूपी वॉरियर्ज ने रिटेन खिलाड़ियों की सूची जारी की, कई खिलाड़ियों को किया रिलीज डब्ल्यूपीएल : मुंबई इंडियंस ने 10 खिलाड़ियों को किया रिटेन, छह को किया रिलीज डब्ल्यूपीएल-2027: आरसीबी ने 13 खिलाड़ियों को किया रिटेन, चार खिलाड़ियों को किया रिलीज दिल्ली कैपिटल्स ने डब्ल्यूपीएल 2027 के लिए 13 खिलाड़ियों को किया रिटेन, छह को किया रिलीज एशियन खेल : गुलवीर सिंह ने व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ समय के साथ 1500 मीटर दौड़ में जीता रजत एशियन खेल : मुक्केबाज कपिल पोखरिया सेमीफाइनल में, भारत का एक और पदक पक्का एशियन खेल : विथ्या रामराज ने 400 मीटर बाधा दौड़ में जीता कांस्य, नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाया एआई के दौर में लगातार नए कौशल सीखने पर ध्यान देने की जरूरत: डॉ. मांडविया

कार की टक्कर से ऑटो बना आग का गोला, चार झुलसे

27 Sep 2026

  • 20 फीट ऊंची उठीं लपटें, हादसे के बाद कार छोड़कर चालक फरार


झांसी, 27 सितंबर (इंद्रप्रस्थ न्यूज)। उत्तर प्रदेश के झांसी स्थित सदर बाजार थाना क्षेत्र में हंसारी रेलवे क्रॉसिंग के पास रविवार सुबह तेज रफ्तार हुंडई वरना कार ने सीएनजी ऑटो में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि ऑटो आग का गोला बन गया और करीब 20 फीट ऊंची लपटें उठने लगीं। हादसे में ऑटो चालक समेत चार लोग घायल हो गए। सभी को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। हादसे के बाद कार चालक वाहन मौके पर छोड़कर फरार हो गया।


बबीना के रसोई गांव निवासी ऑटो चालक कुमेर यादव (50) ने बताया कि वह ऑटो में पांच सवारियां लेकर बबीना से झांसी आ रहा था। हंसारी रेलवे क्रॉसिंग के पास सामने से आ रही वरना कार रॉन्ग साइड में आ गई और ऑटो में टक्कर मार दी। कार ऑटो को करीब 10 मीटर तक घसीटते हुए ले गई। इसके बाद ऑटो में तत्काल आग लग गई। दो युवक टक्कर के बाद बाहर गिर गए, जबकि अन्य लोग किसी तरह ऑटो से बाहर निकले।


हादसे में कुमेर यादव, खैलार निवासी राजीव (31), बबीना के राजा का तालाब निवासी फूला देवी (70) और सीपरी बाजार क्षेत्र की आईटीआई कॉलोनी निवासी सविता नागर (44) घायल हुईं। सविता बबीना एमएच हॉस्पिटल में वार्ड सहायिका हैं और नाइट ड्यूटी के बाद घर लौट रही थीं।


सविता ने बताया कि टक्कर के बाद वह ऑटो से बाहर गिर गईं। ऑटो में भीषण आग लगी थी और लोग चिल्लाकर भागने के लिए कह रहे थे, लेकिन पैर झुलसने के कारण वह दौड़ नहीं सकीं। वह घिसटते हुए करीब 20 मीटर दूर पहुंचीं। इसके बाद दो युवकों ने उन्हें उठाकर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया।


सूचना पर पुलिस और दमकल टीम मौके पर पहुंची। करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया, लेकिन तब तक ऑटो पूरी तरह जल चुका था। थाना प्रभारी शैलेंद्र सिंह ने बताया कि सभी घायल खतरे से बाहर हैं। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।

Latest News