इंद्रप्रस्थ न्यूज – ताज़ा हिंदी खबरें | राष्ट्रीय, राज्य, खेल, बिज़नेस ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज
ताजा खबरें यूपी में बारिश बनी आफत, कम से कम 21 की मौत, उत्तराखंड में चारधाम यात्रा थमी, नेपाल में काठमांडू की राहें बंद एशियाई खेल 2026: प्राची चौधरी ने 400 मीटर में जीता कांस्य, किरण पयाल पांचवें स्थान पर एशियाई खेल 2026: तजिंदरपाल सिंह तूर ने जीता रजत, लगातार तीसरे स्वर्ण की हैट्रिक से चूके उत्तर तथा मध्य क्षेत्र में भारी बारिश के आसार, दिल्ली में मौसम रहेगा सुहावना युद्धाभ्यास तरंग शक्ति-2026 शुरू : 8 देशों के 3 हजार से ज्यादा एयर वॉरियर्स हो रहे शामिल लखनऊ में अलग-अलग जगह मकान गिरने से एक बुजुर्ग की माैत, तीन घायल यूपी के बलरामपुर में विद्युत कंट्रोल रूम में भरा पानी, 500 गांव की विद्युत आपूर्ति ठप दो दिन से लगातार हो रही बारिश से किसानों के चेहरे मुरझाए, खेतों में भरा पानी, फसलों को भारी नुकसान कबड्डी खेल रहे किशोर की बिगड़ी हालत, आगरा में इलाज के दौरान मौत विस्फोट में झुलसे दो भाइयों में से एक की मौत, 6 दिन बाद दिल्ली में तोड़ा दम योगी सरकार के डिजिटल हेल्थ विजन को मिलेगी नई रफ्तार, 25 पदों पर होगी भर्ती डिवाइडर पार कर गैस टैंकर से भिड़ी फॉर्च्यूनर , कारोबारी की मौत, चालक गंभीर यूपी के हमीरपुर में बारिश से दो मंजिला मकान गिरा, बुजुर्ग की मौत बाराबंकीः बारिश बनी आफत: दीवार और पेड़ गिरने से महिला समेत दो की मौत, दो घायल बारिश, जलभराव और बढ़ते गंगा जलस्तर से कानपुर बेहाल, कई इलाकों में बाढ़ जैसे हालात वाराणसी के लोहता में तेज रफ्तार डीसीएम ने साइकिल सवार समेत दाे को राैंदा, दोनाें की मौत मुख्यमंत्री ने बुराड़ी में एटीएस का किया उद्घाटन, एक अक्टूबर से पीयूसी से संबंधित प्रवर्तन व्यवस्था होगी लागू यूरोपीय देशों के खिलाफ सैन्य कार्रवाई की तैयारी नहीं कर रहा रूस : पुतिन महिला यूनिट ने कलात में पाकिस्तानी सेना के काफिलों पर किया हमला : बीएलएफ पाकिस्तान-अफगान सीमा पर मुठभेड़, 13 तालिबान लड़ाकों के मारे जाने का दावा कांगो में सेना का विमान रिहायशी इलाके में क्रैश, 14 लोगों की मौत 6.80 करोड़ के ‘बॉस स्कैम’ मामले में बीकानेर से आरोपी गिरफ्तार पुश्तैनी संपत्ति के विवाद में मां की हत्या, बेटी और प्रेमी गिरफ्तार वृंदावन में संत प्रेमानंद महाराज के साधक ने छत से कूदकर की आत्महत्या बिजनौर में महिला की हत्या का आरोपित गिरफ्तार, जेठ का बेटा ही निकला हत्यारा

राजस्थान में बर्फीली हवाओं का कहर, कई जिलों में कोल्ड-वेव और घने कोहरे का अलर्ट

05 Jan 2026



जयपुर, 05 जनवरी (हि.स.)। राजस्थान में उत्तर भारत से आ रही बर्फीली हवाओं के कारण कड़ाके की सर्दी का दौर तेज हो गया है। रविवार को प्रदेश में इस सीजन का सबसे ठंडा दिन और सबसे ठंडी रात रही। माउंट आबू में लगातार तीसरे दिन तापमान शून्य डिग्री सेल्सियस पर रहा। वहीं जयपुर, सीकर, पिलानी (झुंझुनूं) और झुंझुनूं में सीजन की सबसे सर्द रात रही।


सोमवार सुबह जयपुर शहर के बाहरी इलाकों में घना कोहरा छाया रहा। आमेर फोर्ट और आसपास के क्षेत्रों में धुंध की मोटी चादर रही। राज्य के सात शहरों में रात का न्यूनतम तापमान पांच डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज हुआ, जबकि 18 शहरों में दिन का अधिकतम तापमान 20 डिग्री से कम रहा।


कोटा और बारां में रविवार को पूरे दिन सूरज नहीं निकला। यहां दिन का अधिकतम तापमान क्रमशः 13.3 और 13.6 डिग्री सेल्सियस मापा गया। दिन में भी लोगों को रात जैसी गलनभरी सर्दी महसूस हुई।


जयपुर, भरतपुर और अजमेर संभाग के जिलों में भी इसी तरह की स्थिति रही।


उदयपुर के शहरी इलाकों में सोमवार सुबह घना कोहरा छाया रहा और विजिबिलिटी काफी कम हो गई। यह इस सर्दी के मौसम का पहला मौका है जब शहर के भीतर इतनी घनी धुंध देखने को मिली। इससे पहले उदयपुर–चित्तौड़गढ़ नेशनल हाईवे पर कई दिनों से कोहरे का असर बना हुआ था।


सीकर जिले में सुबह से ही घना कोहरा छाया रहा। विजिबिलिटी करीब 50 मीटर तक सिमट गई। न्यूनतम तापमान करीब छह डिग्री सेल्सियस मापा गया। फतेहपुर (सीकर) में तापमान जमाव बिंदु तक पहुंच गया, जिससे खेतों में ओस की बूंदें जम गईं। डीडवाना-कुचामन, परबतसर और आसपास के इलाकों में लगातार दूसरे दिन घना कोहरा छाया रहा। सुबह सात बजे के बाद कोहरा और घना हो गया, जिससे सड़कों पर वाहनों की हेडलाइट जलानी पड़ी।


रविवार को कोटा, सीकर, जयपुर, टोंक, भीलवाड़ा, अजमेर, बारां और पाली में कोल्ड-डे मापा गया।


जयपुर और सीकर में अधिकतम तापमान 18.5, पिलानी में 18.3, वनस्थली (टोंक) में 17.6 और पाली के जवाई बांध क्षेत्र में 15.7 डिग्री सेल्सियस रहा।


मौसम विशेषज्ञों के अनुसार राजस्थान में अगले एक सप्ताह तक कड़ाके की सर्दी जारी रहेगी। जयपुर संभाग के जिलों में चार दिनों तक कोल्ड-वेव का असर बना रहेगा।


मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर ने श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, अलवर, जयपुर, भरतपुर, दौसा, करौली, धौलपुर, सवाई माधोपुर, अजमेर, भीलवाड़ा, चित्तौड़गढ़, बूंदी, कोटा, बारां और झालावाड़ में घने कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया है। सीकर, चूरू, झुंझुनूं, अलवर, जयपुर और टोंक में कोल्ड-वेव का येलो अलर्ट जारी किया गया है। सात और आठ जनवरी को भी चूरू, सीकर, झुंझुनूं, अलवर और जयपुर में कोल्ड-वेव की चेतावनी रहेगी। प्रदेश में बढ़ती सर्दी और घने कोहरे को देखते हुए लोगों को सतर्क रहने और अनावश्यक यात्रा से बचने की सलाह दी गई है।

Latest News