इंद्रप्रस्थ न्यूज – ताज़ा हिंदी खबरें | राष्ट्रीय, राज्य, खेल, बिज़नेस ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज
ताजा खबरें यूपी में बारिश बनी आफत, कम से कम 21 की मौत, उत्तराखंड में चारधाम यात्रा थमी, नेपाल में काठमांडू की राहें बंद एशियाई खेल 2026: प्राची चौधरी ने 400 मीटर में जीता कांस्य, किरण पयाल पांचवें स्थान पर एशियाई खेल 2026: तजिंदरपाल सिंह तूर ने जीता रजत, लगातार तीसरे स्वर्ण की हैट्रिक से चूके उत्तर तथा मध्य क्षेत्र में भारी बारिश के आसार, दिल्ली में मौसम रहेगा सुहावना युद्धाभ्यास तरंग शक्ति-2026 शुरू : 8 देशों के 3 हजार से ज्यादा एयर वॉरियर्स हो रहे शामिल लखनऊ में अलग-अलग जगह मकान गिरने से एक बुजुर्ग की माैत, तीन घायल यूपी के बलरामपुर में विद्युत कंट्रोल रूम में भरा पानी, 500 गांव की विद्युत आपूर्ति ठप दो दिन से लगातार हो रही बारिश से किसानों के चेहरे मुरझाए, खेतों में भरा पानी, फसलों को भारी नुकसान कबड्डी खेल रहे किशोर की बिगड़ी हालत, आगरा में इलाज के दौरान मौत विस्फोट में झुलसे दो भाइयों में से एक की मौत, 6 दिन बाद दिल्ली में तोड़ा दम योगी सरकार के डिजिटल हेल्थ विजन को मिलेगी नई रफ्तार, 25 पदों पर होगी भर्ती डिवाइडर पार कर गैस टैंकर से भिड़ी फॉर्च्यूनर , कारोबारी की मौत, चालक गंभीर यूपी के हमीरपुर में बारिश से दो मंजिला मकान गिरा, बुजुर्ग की मौत बाराबंकीः बारिश बनी आफत: दीवार और पेड़ गिरने से महिला समेत दो की मौत, दो घायल बारिश, जलभराव और बढ़ते गंगा जलस्तर से कानपुर बेहाल, कई इलाकों में बाढ़ जैसे हालात वाराणसी के लोहता में तेज रफ्तार डीसीएम ने साइकिल सवार समेत दाे को राैंदा, दोनाें की मौत मुख्यमंत्री ने बुराड़ी में एटीएस का किया उद्घाटन, एक अक्टूबर से पीयूसी से संबंधित प्रवर्तन व्यवस्था होगी लागू यूरोपीय देशों के खिलाफ सैन्य कार्रवाई की तैयारी नहीं कर रहा रूस : पुतिन महिला यूनिट ने कलात में पाकिस्तानी सेना के काफिलों पर किया हमला : बीएलएफ पाकिस्तान-अफगान सीमा पर मुठभेड़, 13 तालिबान लड़ाकों के मारे जाने का दावा कांगो में सेना का विमान रिहायशी इलाके में क्रैश, 14 लोगों की मौत 6.80 करोड़ के ‘बॉस स्कैम’ मामले में बीकानेर से आरोपी गिरफ्तार पुश्तैनी संपत्ति के विवाद में मां की हत्या, बेटी और प्रेमी गिरफ्तार वृंदावन में संत प्रेमानंद महाराज के साधक ने छत से कूदकर की आत्महत्या बिजनौर में महिला की हत्या का आरोपित गिरफ्तार, जेठ का बेटा ही निकला हत्यारा

इंदौर में चलती आई-20 कार में लगी भीषण आग, बोनट से धुआं निकलते ही चालक ने कूदकर बचाई जान

18 Jun 2026



इंदौर, 18 जून (इंद्रप्रस्थ न्यूज)। मध्य प्रदेश के इंदाैर शहर के भंवरकुआ थाना क्षेत्र में गुरुवार दोपहर एक चलती आई-20 कार में अचानक आग लगने से फ्लाईओवर पर अफरा-तफरी मच गई। घटना अटल बिहारी कॉलेज के समीप स्थित फ्लाईओवर पर हुई, जहां कार के बोनट से धुआं निकलते ही चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए वाहन रोक दिया और सुरक्षित बाहर निकल गया। कुछ ही देर में आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और पूरी कार लपटों में घिर गई।


जानकारी के अनुसार, घटना दोपहर करीब 12:30 बजे की है। कार मालिक धर्मेंद्र गोयल अपनी आई-20 कार से फ्लाईओवर से गुजर रहे थे। इसी दौरान अचानक वाहन के बोनट से धुआं निकलने लगा। स्थिति को भांपते हुए चालक ने तत्काल कार सड़क किनारे रोकी और बाहर निकल आए।


प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक वाहन से धुआं निकलने के कुछ ही मिनट बाद आग भड़क उठी। देखते ही देखते कार के अगले हिस्से से उठी लपटों ने पूरे वाहन को अपनी चपेट में ले लिया। फ्लाईओवर पर चलते वाहनों के बीच आग का यह नजारा देखकर लोगों में हड़कंप मच गया। कई वाहन चालक सुरक्षा के मद्देनजर अपने वाहन रोककर दूर खड़े हो गए।


दमकल और पुलिस ने संभाला मोर्चा


घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम और भंवरकुआ थाना पुलिस मौके पर पहुंची। दमकल कर्मियों ने तत्काल आग बुझाने का अभियान शुरू किया। हालांकि टीम के पहुंचने तक कार का बड़ा हिस्सा जल चुका था। काफी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पाया गया और स्थिति को नियंत्रित किया गया।


यातायात प्रभावित, लगा जाम


सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस ने फ्लाईओवर के एक हिस्से पर कुछ समय के लिए यातायात रोक दिया। इससे क्षेत्र में वाहनों की लंबी कतार लग गई और हल्का जाम की स्थिति बन गई। आग बुझने और वाहन हटाए जाने के बाद यातायात को पुनः सुचारु किया गया। प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण वाहन में तकनीकी खराबी या शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है। हालांकि वास्तविक कारणों का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है। राहत की बात यह रही कि घटना में कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन कार पूरी तरह जलकर क्षतिग्रस्त हो गई।

Latest News