इंद्रप्रस्थ न्यूज – ताज़ा हिंदी खबरें | राष्ट्रीय, राज्य, खेल, बिज़नेस ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज
ताजा खबरें यूपी में बारिश बनी आफत, कम से कम 21 की मौत, उत्तराखंड में चारधाम यात्रा थमी, नेपाल में काठमांडू की राहें बंद एशियाई खेल 2026: प्राची चौधरी ने 400 मीटर में जीता कांस्य, किरण पयाल पांचवें स्थान पर एशियाई खेल 2026: तजिंदरपाल सिंह तूर ने जीता रजत, लगातार तीसरे स्वर्ण की हैट्रिक से चूके उत्तर तथा मध्य क्षेत्र में भारी बारिश के आसार, दिल्ली में मौसम रहेगा सुहावना युद्धाभ्यास तरंग शक्ति-2026 शुरू : 8 देशों के 3 हजार से ज्यादा एयर वॉरियर्स हो रहे शामिल लखनऊ में अलग-अलग जगह मकान गिरने से एक बुजुर्ग की माैत, तीन घायल यूपी के बलरामपुर में विद्युत कंट्रोल रूम में भरा पानी, 500 गांव की विद्युत आपूर्ति ठप दो दिन से लगातार हो रही बारिश से किसानों के चेहरे मुरझाए, खेतों में भरा पानी, फसलों को भारी नुकसान कबड्डी खेल रहे किशोर की बिगड़ी हालत, आगरा में इलाज के दौरान मौत विस्फोट में झुलसे दो भाइयों में से एक की मौत, 6 दिन बाद दिल्ली में तोड़ा दम योगी सरकार के डिजिटल हेल्थ विजन को मिलेगी नई रफ्तार, 25 पदों पर होगी भर्ती डिवाइडर पार कर गैस टैंकर से भिड़ी फॉर्च्यूनर , कारोबारी की मौत, चालक गंभीर यूपी के हमीरपुर में बारिश से दो मंजिला मकान गिरा, बुजुर्ग की मौत बाराबंकीः बारिश बनी आफत: दीवार और पेड़ गिरने से महिला समेत दो की मौत, दो घायल बारिश, जलभराव और बढ़ते गंगा जलस्तर से कानपुर बेहाल, कई इलाकों में बाढ़ जैसे हालात वाराणसी के लोहता में तेज रफ्तार डीसीएम ने साइकिल सवार समेत दाे को राैंदा, दोनाें की मौत मुख्यमंत्री ने बुराड़ी में एटीएस का किया उद्घाटन, एक अक्टूबर से पीयूसी से संबंधित प्रवर्तन व्यवस्था होगी लागू यूरोपीय देशों के खिलाफ सैन्य कार्रवाई की तैयारी नहीं कर रहा रूस : पुतिन महिला यूनिट ने कलात में पाकिस्तानी सेना के काफिलों पर किया हमला : बीएलएफ पाकिस्तान-अफगान सीमा पर मुठभेड़, 13 तालिबान लड़ाकों के मारे जाने का दावा कांगो में सेना का विमान रिहायशी इलाके में क्रैश, 14 लोगों की मौत 6.80 करोड़ के ‘बॉस स्कैम’ मामले में बीकानेर से आरोपी गिरफ्तार पुश्तैनी संपत्ति के विवाद में मां की हत्या, बेटी और प्रेमी गिरफ्तार वृंदावन में संत प्रेमानंद महाराज के साधक ने छत से कूदकर की आत्महत्या बिजनौर में महिला की हत्या का आरोपित गिरफ्तार, जेठ का बेटा ही निकला हत्यारा

सुलतानपुर : सड़क हादसे मे दो लोगों की मौत

11 Jul 2026



सुलतानपुर, 11 जुलाई (इंद्रप्रस्थ न्यूज)। उत्तर प्रदेश में जिला सुलतानपुर के जयसिंहपुर कोतवाली क्षेत्र मे बरौंसा-बगियागांव मार्ग पर ओडौली के पास बाइक की टक्कर से पैदल जा रहे युवक और बाइक सवार एक अन्य युवक चपेट मे आ गए। हादसे में बाइक पर सवार तीसरा युवक बाल-बाल बच गया। पुलिस ने मामले में विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।


जयसिंहपुर कोतवाली क्षेत्र मे बरौंसा-बगियागांव मार्ग से शनिवार की देर शाम बांसगांव निवासी शिव बालक (36) अपनी बहन के घर से शिवम के साथ बाइक से घर लौट रहे थे। ओडौली स्थित तहसील मुख्यालय के पास उनकी बाइक अनियंत्रित हो गई और पैदल चल रहे बम्बहादुर यादव (36) से टकरा गई। हादसे में दोनों युवक घायल हो गये। उन्हें तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। बाइक पर सवार शिवम इस हादसे में सुरक्षित बच गया।


बम्बहादुर यादव दिल्ली में एक निजी कंपनी में कार्यरत थे। वह धान की रोपाई के लिए पांच दिन पहले अपने घर आए थे और वापस दिल्ली जाने की तैयारी में थे। घर से महज 100 मीटर की दूरी पर हुए इस हादसे में उनकी जान चली गई। उनके परिवार में पत्नी नीलू और तीन बेटे विशाल, ऋषभ तथा नैतिक हैं। वहीं, शिव बालक खरकपुर में मोटरसाइकिल मरम्मत का काम कर अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे। उनके परिवार में पत्नी अनीता, बेटी अंशिका और बेटे अंश व शनि शामिल हैं। घटना के बाद दोनों परिवारों में मातम पसर गया है।


जयसिंहपुर के प्रभारी कोतवाल विवेक राय ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। तहरीर के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Latest News