इंद्रप्रस्थ न्यूज – ताज़ा हिंदी खबरें | राष्ट्रीय, राज्य, खेल, बिज़नेस ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज
ताजा खबरें यूपी में बारिश बनी आफत, कम से कम 21 की मौत, उत्तराखंड में चारधाम यात्रा थमी, नेपाल में काठमांडू की राहें बंद एशियाई खेल 2026: प्राची चौधरी ने 400 मीटर में जीता कांस्य, किरण पयाल पांचवें स्थान पर एशियाई खेल 2026: तजिंदरपाल सिंह तूर ने जीता रजत, लगातार तीसरे स्वर्ण की हैट्रिक से चूके उत्तर तथा मध्य क्षेत्र में भारी बारिश के आसार, दिल्ली में मौसम रहेगा सुहावना युद्धाभ्यास तरंग शक्ति-2026 शुरू : 8 देशों के 3 हजार से ज्यादा एयर वॉरियर्स हो रहे शामिल लखनऊ में अलग-अलग जगह मकान गिरने से एक बुजुर्ग की माैत, तीन घायल यूपी के बलरामपुर में विद्युत कंट्रोल रूम में भरा पानी, 500 गांव की विद्युत आपूर्ति ठप दो दिन से लगातार हो रही बारिश से किसानों के चेहरे मुरझाए, खेतों में भरा पानी, फसलों को भारी नुकसान कबड्डी खेल रहे किशोर की बिगड़ी हालत, आगरा में इलाज के दौरान मौत विस्फोट में झुलसे दो भाइयों में से एक की मौत, 6 दिन बाद दिल्ली में तोड़ा दम योगी सरकार के डिजिटल हेल्थ विजन को मिलेगी नई रफ्तार, 25 पदों पर होगी भर्ती डिवाइडर पार कर गैस टैंकर से भिड़ी फॉर्च्यूनर , कारोबारी की मौत, चालक गंभीर यूपी के हमीरपुर में बारिश से दो मंजिला मकान गिरा, बुजुर्ग की मौत बाराबंकीः बारिश बनी आफत: दीवार और पेड़ गिरने से महिला समेत दो की मौत, दो घायल बारिश, जलभराव और बढ़ते गंगा जलस्तर से कानपुर बेहाल, कई इलाकों में बाढ़ जैसे हालात वाराणसी के लोहता में तेज रफ्तार डीसीएम ने साइकिल सवार समेत दाे को राैंदा, दोनाें की मौत मुख्यमंत्री ने बुराड़ी में एटीएस का किया उद्घाटन, एक अक्टूबर से पीयूसी से संबंधित प्रवर्तन व्यवस्था होगी लागू यूरोपीय देशों के खिलाफ सैन्य कार्रवाई की तैयारी नहीं कर रहा रूस : पुतिन महिला यूनिट ने कलात में पाकिस्तानी सेना के काफिलों पर किया हमला : बीएलएफ पाकिस्तान-अफगान सीमा पर मुठभेड़, 13 तालिबान लड़ाकों के मारे जाने का दावा कांगो में सेना का विमान रिहायशी इलाके में क्रैश, 14 लोगों की मौत 6.80 करोड़ के ‘बॉस स्कैम’ मामले में बीकानेर से आरोपी गिरफ्तार पुश्तैनी संपत्ति के विवाद में मां की हत्या, बेटी और प्रेमी गिरफ्तार वृंदावन में संत प्रेमानंद महाराज के साधक ने छत से कूदकर की आत्महत्या बिजनौर में महिला की हत्या का आरोपित गिरफ्तार, जेठ का बेटा ही निकला हत्यारा

हजरत निजामुद्दीन स्टेशन पर 20 करोड़ की कोकीन बरामद, दो नाइजीरियन महिलाएं गिरफ्तार

01 Aug 2026



नई दिल्ली, 01 अगस्त (इंद्रप्रस्थ न्यूज)। दिल्ली पुलिस की रेलवे यूनिट की स्पेशल स्टाफ टीम और हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन थाना पुलिस ने अंतरराज्यीय कोकीन तस्करी नेटवर्क का पर्दाफाश करते हुए दो नाइजीरियन महिलाओं को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपितों के कब्जे से 2.288 किलोग्राम कोकीन बरामद हुई है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 20 करोड़ रुपये आंकी गई है।


पुलिस का कहना है कि यह गिरोह मुंबई से दिल्ली-एनसीआर तक मादक पदार्थों की सप्लाई करता था। मामले में एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर पूरे नेटवर्क की जांच शुरू कर दी गई है। रेलवे यूनिट के पुलिस उपायुक्त बी भारत रेड्डी ने शनिवार को प्रेस वार्ता कर बताया कि यह कार्रवाई नशा मुक्त दिल्ली अभियान के तहत चलाई जा रही विशेष मुहिम के दौरान की गई। पुलिस उपायुक्त का मानना है कि इस कार्रवाई से अंतरराज्यीय ड्रग्स सिंडिकेट को बड़ा झटका लगा है और बड़ी मात्रा में कोकीन अवैध बाजार तक पहुंचने से पहले ही जब्त कर ली गई।


पुलिस के मुताबिक, 31 जुलाई को हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर-1 पर स्पेशल स्टाफ के हेड कांस्टेबल सुखपाल, कांस्टेबल योगेश और महिला कांस्टेबल पूजा गश्त कर रहे थे। इसी दौरान उन्हें सामान लेकर घूम रही दो नाइजीरियन महिलाएं संदिग्ध दिखाई दीं। उनकी गतिविधियों पर शक होने पर वरिष्ठ अधिकारियों को सूचना दी गई और एनडीपीएस एक्ट के तहत सभी कानूनी औपचारिकताएं पूरी कर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान एक महिला के सामान से 11 पैकेट बरामद हुए। जांच में इनमें कोकीन होने की पुष्टि हुई। मौके पर पहुंची एफएसएल और क्राइम टीम ने भी बरामद पदार्थ को कोकीन बताया। इसके बाद हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन थाने में एफआईआर संख्या 51/2026 के तहत एनडीपीएस एक्ट की धारा 21(3)/29 में मामला दर्ज कर दोनों महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया गया।


गिरफ्तार आरोपितों की पहचान चिकान्सो जेम्स (43 वर्ष) और हैप्पीनेस ओकोये (41 वर्ष) के रूप में हुई है। दोनों नाइजीरिया की नागरिक हैं। पुलिस ने दोनों के पासपोर्ट भी जब्त कर लिए हैं ताकि जांच के दौरान उनकी गतिविधियों और भारत में आने-जाने के रिकॉर्ड की पड़ताल की जा सके।


पूछताछ के दौरान मुख्य आरोपित चिकान्सो जेम्स ने खुलासा किया कि बरामद कोकीन उसे विकासपुरी इलाके से मिली थी। पुलिस अब उस सप्लायर की पहचान करने में जुटी है, जिसने यह खेप उसे सौंपी थी। इसके साथ ही दिल्ली, मुंबई और अन्य राज्यों में फैले पूरे नेटवर्क, सप्लाई चेन, फाइनेंशियल ट्रेल और अन्य सहयोगियों की भी जांच की जा रही है।


पुलिस ने दोनों महिलाओं को अदालत में पेश किया। कोर्ट ने मुख्य आरोपित चिकान्सो जेम्स को पुलिस रिमांड पर भेज दिया है ताकि कोकीन की सप्लाई का स्रोत, खरीदारों और पूरे अंतरराज्यीय ड्रग्स नेटवर्क का पता लगाया जा सके। वहीं सह-आरोपित हैप्पीनेस ओकोये को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।


मुंबई से दिल्ली-एनसीआर तक फैला था नेटवर्क


जांच एजेंसियों का मानना है कि यह गिरोह मुंबई से कोकीन लाकर दिल्ली-एनसीआर में सप्लाई करता था। रेलवे स्टेशन का इस्तेमाल ड्रग्स की आवाजाही के लिए किया जा रहा था। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि इससे पहले यह गिरोह कितनी खेप दिल्ली पहुंचा चुका है और किन लोगों तक नशे की सप्लाई की जाती थी।


रेलवे यूनिट की स्पेशल स्टाफ टीम लंबे समय से रेलवे नेटवर्क के जरिए होने वाली मादक पदार्थों की तस्करी पर नजर रख रही है। इसी अभियान के तहत रेलवे स्टेशनों पर विशेष निगरानी और सघन चेकिंग की जा रही है। इस कार्रवाई को रेलवे जिला पुलिस की अब तक की बड़ी सफलताओं में से एक माना जा रहा है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच जारी है। जल्द ही इस गिरोह से जुड़े अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी की भी संभावना है। दिल्ली पुलिस का कहना है कि संगठित ड्रग्स नेटवर्क के खिलाफ अभियान आगे भी इसी तरह जारी रहेगा ताकि राजधानी को नशा मुक्त बनाया जा सके।

Latest News