ब्रेकिंग न्यूज
ताजा खबरें श्रीकल्कि धाम के पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम को मिली जान से मारने की धमकी सीएसआईआर ने पांच भारतीय भाषाओं में विज्ञान पत्रिकाओं का किया शुभारंभ महामारी से निपटने के लिए वैश्विक सहयोग और आपसी एकजुटता जरूरी: भारत नगालैंड में संदिग्ध मिलावटी शराब पीने से 19 लोगों की मौत, एसआईटी गठित एशियाई खेल: जापान को हराकर भारतीय पुरुष हॉकी टीम सेमीफाइनल में एशियाई खेल: प्रिया घंघास ने दो बार की विश्व पदक विजेता ओह योनजी को हराया एशियाई खेल: भारतीय खिलाड़ी संजय ने पूरे किए 100 अंतरराष्ट्रीय मैच, हॉकी इंडिया ने दी बधाई एशियाई खेल: पीवी सिंधु ने चिउ पिन-चियान को हराकर महिला एकल के अंतिम-16 में बनाई जगह विश्व कप 2027 भारत के लिए मेरा आखिरी, खिताब जीतना लक्ष्य : विराट कोहली एशियन खेल: अभय फाइनल में, ऐतिहासिक स्वर्ण और लॉस एंजिलिस ओलंपिक टिकट से एक कदम दूर एशियन खेल: नागोया पहुंची भारतीय क्रिकेट टीम, क्वार्टर फाइनल में अफगानिस्तान से होगा सामना लखीमपुर खीरी : बारिश से कच्चा मकान भरभराकर गिरा, दंपति समेत तीन की माैत महाराष्ट्र की 265 तहसीलों को सूखाग्रस्त घोषित किया गया नाव पलटने से दो युवक सुवर्णरेखा नदी में लापता, तलाश जारी वन्य जीवों के अंगों की तस्करी में शामिल दो तस्कर गिरफ्तार सिद्धार्थ-तमन्ना की 'द वन' की बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत कौशांबी: कटिया निकालते समय करंट की चपेट में आए अधेड़ की मौत इंडियन सुपर लीग 2026-27 का कार्यक्रम जारी, 10 अक्टूबर से होगा आगाज चित्रकूट में फिर उफान पर मंदाकिनी, 26 दिन में दूसरी बार बाढ़ जैसे हालात मप्र के मंडला में गणेश पंडाल में करंट फैलने से चार युवकों की मौत, 3 घायल डॉ. मनमोहन सिंह की जयंती पर प्रधानमंत्री मोदी समेत कई नेताओं ने दी श्रद्धांजलि कोसी और गंगा की दोहरी मार: रंगरा के सधुवा और चापर में फसलें तबाह एशियन गेम्स: कपिल पोखरिया क्वार्टर फाइनल में पहुंचे, ईरान के साम एस्ताकी को 5-0 से हराया अमेठीः करंट की चपेट में आने से किशोर की मौत आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर सड़क हादसे में तीन की माैत, मुख्यमंत्री याेगी ने जताया दुख

सोनिया विहार में ज्वेलरी शॉप कर्मचारी पर जानलेवा हमला, दो गिरफ्तार

15 Aug 2026



नई दिल्ली, 15 अगस्त (इंद्रप्रस्थ न्यूज)। उत्तर पूर्वी जिले के सोनिया विहार इलाके में ज्वेलरी शॉप कर्मचारी से लूट के दौरान जानलेवा हमला करने के मामले को पुलिस ने सुलझाते हुए दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है। आरोपितों की पहचान सलमान और सलमान उर्फ मुबाशिर के रूप में हुई है। पुलिस ने इनके कब्जे से पीड़ित का मोबाइल फोन, लूटी गई करीब 24 ग्राम की सोने की चेन, चेन गिरवी रखने से मिले 1.03 लाख रुपये और वारदात में इस्तेमाल सर्जिकल ब्लेड बरामद किया है।


पुलिस के मुताबिक, रात करीब 12:18 बजे सोनिया विहार थाने को पीसीआर से सूचना मिली थी कि फर्स्ट पुश्ता के पास एक व्यक्ति घायल हालत में पड़ा है। पुलिस मौके पर पहुंची तो पता चला कि घायल प्रमोद यादव (32) को अस्पताल ले जाया गया था। हालत गंभीर होने पर परिवार के लोग उसे शालीमार बाग स्थित मैक्स सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल ले गए, जहां उसे आइसीयू में भर्ती कर सर्जरी की गई।


जांच में सामने आया कि प्रमोद चांदनी चौक की एक ज्वेलरी शॉप में काम करता है। वह सोनिया विहार के 2.5 पुश्ता के पास कार पार्क करने के बाद घर लौट रहा था। इसी दौरान सर्विस रोड पर दो बदमाशों ने उसे घेरकर लूटने की कोशिश की। विरोध करने पर धारदार हथियार से हमला कर उसे घायल कर दिया और सोने की चेन व मोबाइल फोन लूटकर फरार हो गए।


मामले में सोनिया विहार थाने में मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस अधिकारी के अनुसार इंस्पेक्टर पीके झा के नेतृत्व में टीम ने साक्ष्यों का विश्लेषण कर चौहान पट्टी इलाके से दोनों आरोपितों को गिरफ्तार किया। पूछताछ में दोनों ने वारदात में शामिल होने की बात कबूल की।


पुलिस के अनुसार, मोबाइल फोन आरोपितों से बरामद हुआ। पूछताछ में पता चला कि सोने की चेन गिरवी रखी गई थी। आरोपितों की निशानदेही पर चेन के बदले मिले 1.03 लाख रुपये और बाद में करीब 24 ग्राम की सोने की चेन व गिरवी से जुड़े दस्तावेज बरामद किए गए। चौहान पट्टी के पास झाड़ियों से सर्जिकल ब्लेड भी बरामद हुआ।


आरोपितों में सलमान पहले भी हत्या के प्रयास के मामले में शामिल रहा है, जबकि सलमान उर्फ मुबाशिर का कोई पूर्व आपराधिक रिकॉर्ड नहीं मिला। बरामदगी के बाद 14 अगस्त को केस में लूट, हथियार और अन्य संबंधित धाराएं जोड़ी गईं। पुलिस आगे की जांच कर रही है।

Latest News