इंद्रप्रस्थ न्यूज – ताज़ा हिंदी खबरें | राष्ट्रीय, राज्य, खेल, बिज़नेस ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज
ताजा खबरें नेपाल सुप्रीम कोर्ट के पूर्व चीफ जस्टिस चोलेन्द्र शमशेर राणा गिरफ्तार नेपाल के सप्तरी में बाढ़ का कहर, 500 घर डूबे; 2 हजार से अधिक लोग प्रभावित ओडिशा टी20 लीग: राउरकेला सुपरस्टार्स ने भुवनेश्वर टाइगर्स को तीन विकेट से हराया जयशंकर ने न्यूयॉर्क में कनाडा, मैक्सिको और वेनेजुएला के विदेशमंत्रियों से मुलाकात की आज बैंक खुलेंगे, ग्राहकों को जरूरी लेनदेन पूरा करने की सलाह इतिहास के पन्नों में 28 सितंबर : आज ही हुआ था सुर साम्राज्ञी लता मंगेशकर का जन्म अमेरिका के पूर्वोत्तर में तूफान से जनजीवन प्रभावित, सैकड़ों उड़ानें रद्द दिल मिले न मिले, हाथ मिल रहे : अनुप्रिया पटेल महानदी निर्माणाधीन एनीकट में फंसे सभी 71 लोग सुरक्षित, जिला प्रशासन ने की त्वरित बचाव कार्रवाई मूसलाधार बारिश से गोरखपुर जलमग्न, सड़कों पर तीन फीट तक भरा पानी मप्र के छतरपुर में भीषण सड़क हादसा, एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत नीट- यूजी उत्तर कुंजी पर अकेले उम्मीदवार की आपत्ति से विशेषज्ञ राय जरूरी नहीं : हाईकाेर्ट बरगी डैम के गेट और खुले, अब 17 गेटों से हो रही जल निकासी, उफान पर नर्मदा कतर के प्रधानमंत्री बोले- गाजा शांति योजना में नेतन्याहू सबसे बड़ी बाधा उत्तर प्रदेश में बारिश और आंधी-तूफान का कहर, 15 लोगों की मौत, 117 मकान ढहे बद्रीनाथ समेत धार्मिक स्थलों पर तेज आवाज वाले साउंड सिस्टम पर रोक खराब मौसम से रांची में विमान सेवा प्रभावित, इंडिगो की तीन उड़ानें रद्द आज यूपी में सब कुछ है, पहले सिर्फ अंधेरा थाः ब्रजेश पाठक यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो से प्रदेश की अर्थव्यवस्था को मिलेगी मजबूती : गिरीश चंद्र यादव हमीरपुर में लगातार बारिश बनी आफत, मकान की छत गिरने से महिला की मौत कटनी में बिहार के दो व्यापारियों से 6.70 लाख की लूट, तीन पारधी आरोपित नामजद संबंध खत्म करना, फोन ब्लॉक करना या किसी अन्य से संबंध होना आत्महत्या के लिए उकसाना नहीं-हाईकोर्ट आईएएस अधिकारी के खिलाफ जमानती वारंट जारी एनटीपीसी, ईडीएफ ने नवीकरणीय ऊर्जा परियोजनाओं के लिए किया समझौता भारत 10 फीसदी से अधिक की आर्थिक वृद्धि दर कर सकता है हासिल: सीतारमण

नाव पलटने से दो युवक सुवर्णरेखा नदी में लापता, तलाश जारी

26 Sep 2026

पूर्वी सिंहभूम, 26 सितंबर (इंद्रप्रस्थ न्यूज)। सिदगोड़ा थाना क्षेत्र के बारीडीह में शुक्रवार देर रात सुवर्णरेखा नदी में मछली पकड़ने के दौरान नाव पलटने से दो युवक तेज बहाव में बह गये। लापता युवकों की पहचान बारीडीह मीरा पथ निवासी अमित कुमार उर्फ गजनी और जिला स्कूल के पास रहने वाले अमित कुमार उर्फ बिट्टू कुमार के रूप में हुई है। शनिवार सुबह से स्थानीय गोताखोरों की मदद से दोनों की तलाश में नदी में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। घटना के बाद नदी तट पर लापता युवकों के परिजनों और स्थानीय लोगों की भीड़ जुटी रही।


बताया गया कि अमित कुमार और बिट्टू कुमार अपने साथी विक्की के साथ शुक्रवार देर रात नाव से सुवर्णरेखा नदी में मछली पकड़ने गये थे। तीनों नदी के बीच पहुंचे थे, तभी अचानक नाव का संतुलन बिगड़ गया और वह पलट गयी। नाव पलटने के बाद विक्की किसी तरह तैरकर नदी से बाहर निकल आया, जबकि अमित और बिट्टू तेज बहाव की चपेट में आकर लापता हो गये।


स्थानीय लोगों के अनुसार, दोनों युवक तैरने में माहिर थे और अक्सर नदी में मछली पकड़ने जाते थे। हादसे की जानकारी मिलने के बाद आसपास के लोग तत्काल नदी किनारे पहुंचे और रात में ही दोनों की तलाश शुरू कर दी। स्थानीय युवकों ने नदी किनारे से लेकर लुआबासा पुल तक खोजबीन की, लेकिन अंधेरा और नदी का तेज बहाव होने के कारण पानी में उतरकर व्यापक स्तर पर तलाश करना संभव नहीं हो सका।


सूचना मिलने पर सिदगोड़ा थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। शनिवार सुबह स्थानीय गोताखोरों की सहायता से नदी में दोबारा तलाश शुरू की गयी। बचाव दलों की मदद लेने की भी तैयारी की जा रही है। घटना की जानकारी मिलने के बाद पूर्व कांग्रेस जिलाध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे समेत स्थानीय जनप्रतिनिधि और सामाजिक कार्यकर्ता भी मौके पर पहुंचे तथा लापता युवकों के परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया। दोनों युवकों के परिजन नदी किनारे उनकी सुरक्षित वापसी की उम्मीद में लगातार तलाश अभियान पर नजर बनाए हुए हैं।