इंद्रप्रस्थ न्यूज – ताज़ा हिंदी खबरें | राष्ट्रीय, राज्य, खेल, बिज़नेस ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज
ताजा खबरें नेपाल की नारायणी नदी में उफान से कुशीनगर में बाढ़ का खतरा, दियारा के कई गांवों में बढ़ी चिंता धान के खेत में मृत पाए गए तीन हाथी, करंट लगने की आशंका नेपाल में बारिश ने मचाई तबाही: नदियां खतरे के निशान से ऊपर, 25 मकान बहे, पुल और सड़कें क्षतिग्रस्त, हजारों लोग प्रभावित प. बंगालः हल्दी नदी में 15 यात्रियों से भरी नाव पलटी, यात्री किनारे पहुंचे राजस्थान में बदला मौसम का मिजाज, 16 जिलों में आज बारिश का अलर्ट नेपाल : कालीगंडकी नदी में भीषण बाढ़, स्यांगजा-गुल्मी को जोड़ने वाला पुल बहा नेपाल के कालीगंडकी नदी में भीषण बाढ़, पर्वत के जलजला में करीब दो दर्जन घर बहे मध्य प्रदेश में विदाई से पहले मानसून का जोर, रीवा-सतना समेत 7 जिलों में आज तेज बारिश का अलर्ट उज्जैन में दोहरे हत्याकांड के दो फरार आरोपिताें का शॉर्ट एनकाउंटर, पुलिस की गाड़ी से कूदकर भागे, पैर में लगी गाेली नेपाल सुप्रीम कोर्ट के पूर्व चीफ जस्टिस चोलेन्द्र शमशेर राणा गिरफ्तार नेपाल के सप्तरी में बाढ़ का कहर, 500 घर डूबे; 2 हजार से अधिक लोग प्रभावित ओडिशा टी20 लीग: राउरकेला सुपरस्टार्स ने भुवनेश्वर टाइगर्स को तीन विकेट से हराया जयशंकर ने न्यूयॉर्क में कनाडा, मैक्सिको और वेनेजुएला के विदेशमंत्रियों से मुलाकात की आज बैंक खुलेंगे, ग्राहकों को जरूरी लेनदेन पूरा करने की सलाह इतिहास के पन्नों में 28 सितंबर : आज ही हुआ था सुर साम्राज्ञी लता मंगेशकर का जन्म अमेरिका के पूर्वोत्तर में तूफान से जनजीवन प्रभावित, सैकड़ों उड़ानें रद्द दिल मिले न मिले, हाथ मिल रहे : अनुप्रिया पटेल महानदी निर्माणाधीन एनीकट में फंसे सभी 71 लोग सुरक्षित, जिला प्रशासन ने की त्वरित बचाव कार्रवाई मूसलाधार बारिश से गोरखपुर जलमग्न, सड़कों पर तीन फीट तक भरा पानी मप्र के छतरपुर में भीषण सड़क हादसा, एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत नीट- यूजी उत्तर कुंजी पर अकेले उम्मीदवार की आपत्ति से विशेषज्ञ राय जरूरी नहीं : हाईकाेर्ट बरगी डैम के गेट और खुले, अब 17 गेटों से हो रही जल निकासी, उफान पर नर्मदा कतर के प्रधानमंत्री बोले- गाजा शांति योजना में नेतन्याहू सबसे बड़ी बाधा उत्तर प्रदेश में बारिश और आंधी-तूफान का कहर, 15 लोगों की मौत, 117 मकान ढहे बद्रीनाथ समेत धार्मिक स्थलों पर तेज आवाज वाले साउंड सिस्टम पर रोक

कौशांबी: कटिया निकालते समय करंट की चपेट में आए अधेड़ की मौत

26 Sep 2026

कौशांबी, 26 सितंबर (इंद्रप्रस्थ न्यूज)। उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले में सैनी कोतवाली क्षेत्र में शनिवार सुबह बिजली के करंट की चपेट में आने से एक अधेड़ की मौत हो गई। हादसे के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।


अझुवा कस्बे के वार्ड नंबर चार निवासी इंद्राज (50) आज सुबह करीब छह बजे घर के पास बिजली की कटिया निकालने गया था। इसी दौरान एक तार निकल गई, जबकि दूसरा तार बिजली के प्रवाह में रह गया और इंद्राज उसकी चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गया। परिजन उसे अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने हालत गंभीर बताई। इसके बाद उपचार के लिए सिराथू सीएचसी ले जाने के दौरान उसकी मौत हो गई।


स्थानीय लोगों के अनुसार, घटना से पहले सफेद बोलेरो से कुछ वर्दीधारी लोग पहुंचे थे और आसपास के घरों में कथित विद्युत चोरी (कटिया) की जांच कर रहे थे। आरोप है कि उन्हें देखकर मृतक इंद्राज भी कटिया निकालने गया था। घटना के बाद वर्दीधारी मौके से चले गए। सूचना पर अझुवा चौकी पुलिस पहुंची और जांच शुरू की।


सिराथू सीओ सत्येंद्र तिवारी ने बताया कि पुलिस हादसे की परिस्थितियों और वर्दीधारियों की भूमिका की पड़ताल कर रही है।

Latest News