इंद्रप्रस्थ न्यूज – ताज़ा हिंदी खबरें | राष्ट्रीय, राज्य, खेल, बिज़नेस ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज
ताजा खबरें यूपी में बारिश बनी आफत, कम से कम 21 की मौत, उत्तराखंड में चारधाम यात्रा थमी, नेपाल में काठमांडू की राहें बंद एशियाई खेल 2026: प्राची चौधरी ने 400 मीटर में जीता कांस्य, किरण पयाल पांचवें स्थान पर एशियाई खेल 2026: तजिंदरपाल सिंह तूर ने जीता रजत, लगातार तीसरे स्वर्ण की हैट्रिक से चूके उत्तर तथा मध्य क्षेत्र में भारी बारिश के आसार, दिल्ली में मौसम रहेगा सुहावना युद्धाभ्यास तरंग शक्ति-2026 शुरू : 8 देशों के 3 हजार से ज्यादा एयर वॉरियर्स हो रहे शामिल लखनऊ में अलग-अलग जगह मकान गिरने से एक बुजुर्ग की माैत, तीन घायल यूपी के बलरामपुर में विद्युत कंट्रोल रूम में भरा पानी, 500 गांव की विद्युत आपूर्ति ठप दो दिन से लगातार हो रही बारिश से किसानों के चेहरे मुरझाए, खेतों में भरा पानी, फसलों को भारी नुकसान कबड्डी खेल रहे किशोर की बिगड़ी हालत, आगरा में इलाज के दौरान मौत विस्फोट में झुलसे दो भाइयों में से एक की मौत, 6 दिन बाद दिल्ली में तोड़ा दम योगी सरकार के डिजिटल हेल्थ विजन को मिलेगी नई रफ्तार, 25 पदों पर होगी भर्ती डिवाइडर पार कर गैस टैंकर से भिड़ी फॉर्च्यूनर , कारोबारी की मौत, चालक गंभीर यूपी के हमीरपुर में बारिश से दो मंजिला मकान गिरा, बुजुर्ग की मौत बाराबंकीः बारिश बनी आफत: दीवार और पेड़ गिरने से महिला समेत दो की मौत, दो घायल बारिश, जलभराव और बढ़ते गंगा जलस्तर से कानपुर बेहाल, कई इलाकों में बाढ़ जैसे हालात वाराणसी के लोहता में तेज रफ्तार डीसीएम ने साइकिल सवार समेत दाे को राैंदा, दोनाें की मौत मुख्यमंत्री ने बुराड़ी में एटीएस का किया उद्घाटन, एक अक्टूबर से पीयूसी से संबंधित प्रवर्तन व्यवस्था होगी लागू यूरोपीय देशों के खिलाफ सैन्य कार्रवाई की तैयारी नहीं कर रहा रूस : पुतिन महिला यूनिट ने कलात में पाकिस्तानी सेना के काफिलों पर किया हमला : बीएलएफ पाकिस्तान-अफगान सीमा पर मुठभेड़, 13 तालिबान लड़ाकों के मारे जाने का दावा कांगो में सेना का विमान रिहायशी इलाके में क्रैश, 14 लोगों की मौत 6.80 करोड़ के ‘बॉस स्कैम’ मामले में बीकानेर से आरोपी गिरफ्तार पुश्तैनी संपत्ति के विवाद में मां की हत्या, बेटी और प्रेमी गिरफ्तार वृंदावन में संत प्रेमानंद महाराज के साधक ने छत से कूदकर की आत्महत्या बिजनौर में महिला की हत्या का आरोपित गिरफ्तार, जेठ का बेटा ही निकला हत्यारा

दूल्हे को शादी में खुलेआम फायरिंग करना पड़ा भारी, मुकदमा दर्ज

17 Aug 2026


हरिद्वार, 17 अगस्त (इंद्रप्रस्थ न्यूज)। अपनी ही शादी समारोह में लाइसेंसी पिस्टल से खुलेआम फायरिंग करना एक दूल्हे को भारी पड़ गया। शादी के दौरान पिस्टल से फायरिंग करते हुए बनाया गया वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद कनखल पुलिस ने मामले का संज्ञान लिया और जांच शुरू कर दी। जांच में फायरिंग करने वाले युवक की पहचान योगेश कुमार निवासी टांडा मेहतौली, सुल्तानपुर, थाना लक्सर के रूप में हुई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में एक वाटिका फार्म में आयोजित शादी समारोह के दौरान दूल्हा पिस्टल से फायरिंग करता दिखाई दे रहा था। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने इसकी पड़ताल शुरू की। जांच के दौरान सामने आया कि 26 जुलाई को लक्सर रोड स्थित एक वाटिका फार्म में योगेश कुमार की शादी की पार्टी आयोजित की गई थी। आरोप है कि इसी समारोह के दौरान योगेश कुमार ने अपनी लाइसेंसी पिस्टल से बिना अनुमति कई राउंड फायर किए।

पुलिस के मुताबिक वायरल वीडियो की जांच के आधार पर फायरिंग करने वाले युवक की पहचान की गई और उसके द्वारा शादी समारोह में लाइसेंसी हथियार से फायरिंग किए जाने की पुष्टि हुई। इसके बाद कनखल पुलिस ने मामले में आयुध अधिनियम की धारा 30 के तहत मुकदमा दर्ज किया है। बताया जा रहा है कि शादी समारोह में दूल्हे ने पत्नी और रिश्तेदारों के सामने अपना रौब दिखाने के लिए पिस्टल से फायरिंग की। इस दौरान किसी ने फायरिंग का वीडियो बना लिया, जो बाद में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो पुलिस तक पहुंचा तो मामले की जांच शुरू की गई। गनीमत रही कि फायरिंग के दौरान कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। हालांकि शादी समारोह में इस तरह खुलेआम हथियार से फायरिंग करना गंभीर लापरवाही माना जा रहा है। सोशल मीडिया पर रुतबा दिखाने और वीडियो वायरल कराने के चक्कर में की गई यह हरकत अब दूल्हे के लिए कानूनी कार्रवाई का कारण बन गई है।

कनखल थाना प्रभारी देवेंद्र सिंह रावत ने बताया कि सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो का पुलिस ने संज्ञान लिया था। जांच के दौरान वीडियो में फायरिंग करने वाले युवक की पहचान योगेश कुमार के रूप में हुई। शादी समारोह के दौरान लाइसेंसी पिस्टल से बिना अनुमति फायरिंग किए जाने की पुष्टि होने के बाद मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की जांच जारी है।


पुलिस ने साफ किया कि लाइसेंसी हथियार होने का मतलब सार्वजनिक या शादी समारोह में मनमाने ढंग से फायरिंग करने की अनुमति नहीं है। ऐसे मामलों में नियमों का उल्लंघन करने पर कानूनी कार्रवाई की जा सकती है।





Latest News