ब्रेकिंग न्यूज
ताजा खबरें सीएसआईआर ने पांच भारतीय भाषाओं में विज्ञान पत्रिकाओं का किया शुभारंभ महामारी से निपटने के लिए वैश्विक सहयोग और आपसी एकजुटता जरूरी: भारत नगालैंड में संदिग्ध मिलावटी शराब पीने से 19 लोगों की मौत, एसआईटी गठित एशियाई खेल: जापान को हराकर भारतीय पुरुष हॉकी टीम सेमीफाइनल में एशियाई खेल: प्रिया घंघास ने दो बार की विश्व पदक विजेता ओह योनजी को हराया एशियाई खेल: भारतीय खिलाड़ी संजय ने पूरे किए 100 अंतरराष्ट्रीय मैच, हॉकी इंडिया ने दी बधाई एशियाई खेल: पीवी सिंधु ने चिउ पिन-चियान को हराकर महिला एकल के अंतिम-16 में बनाई जगह विश्व कप 2027 भारत के लिए मेरा आखिरी, खिताब जीतना लक्ष्य : विराट कोहली एशियन खेल: अभय फाइनल में, ऐतिहासिक स्वर्ण और लॉस एंजिलिस ओलंपिक टिकट से एक कदम दूर एशियन खेल: नागोया पहुंची भारतीय क्रिकेट टीम, क्वार्टर फाइनल में अफगानिस्तान से होगा सामना लखीमपुर खीरी : बारिश से कच्चा मकान भरभराकर गिरा, दंपति समेत तीन की माैत महाराष्ट्र की 265 तहसीलों को सूखाग्रस्त घोषित किया गया नाव पलटने से दो युवक सुवर्णरेखा नदी में लापता, तलाश जारी वन्य जीवों के अंगों की तस्करी में शामिल दो तस्कर गिरफ्तार सिद्धार्थ-तमन्ना की 'द वन' की बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत कौशांबी: कटिया निकालते समय करंट की चपेट में आए अधेड़ की मौत इंडियन सुपर लीग 2026-27 का कार्यक्रम जारी, 10 अक्टूबर से होगा आगाज चित्रकूट में फिर उफान पर मंदाकिनी, 26 दिन में दूसरी बार बाढ़ जैसे हालात मप्र के मंडला में गणेश पंडाल में करंट फैलने से चार युवकों की मौत, 3 घायल डॉ. मनमोहन सिंह की जयंती पर प्रधानमंत्री मोदी समेत कई नेताओं ने दी श्रद्धांजलि कोसी और गंगा की दोहरी मार: रंगरा के सधुवा और चापर में फसलें तबाह एशियन गेम्स: कपिल पोखरिया क्वार्टर फाइनल में पहुंचे, ईरान के साम एस्ताकी को 5-0 से हराया अमेठीः करंट की चपेट में आने से किशोर की मौत आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर सड़क हादसे में तीन की माैत, मुख्यमंत्री याेगी ने जताया दुख एशियन गेम्स 2026: अनाहत सिंह ने महिला स्क्वैश फाइनल में बनाई जगह

स्कूल वाहनों पर परिवहन विभाग का शिकंजा, आठ का चालान, मारुति वैन निरुद्ध

16 Sep 2026


  • मिशन सेफ फ्यूचर 3.0 के तहत एआरटीओ ने की प्रवर्तन कार्रवाई, अभिभावकों से मानक पूर्ण वाहनों से बच्चों को भेजने की अपील


औरैया, 16 सितंबर (इंद्रप्रस्थ न्यूज)। उत्तर प्रदेश परिवहन आयुक्त लखनऊ के निर्देश पर स्कूली बच्चों के सुरक्षित आवागमन को लेकर परिवहन विभाग की ओर से चलाए जा रहे मिशन सेफ फ्यूचर 3.0 के तहत बुधवार को प्रवर्तन कार्रवाई की गई। सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (एआरटीओ) औरैया एनसी शर्मा के नेतृत्व में स्कूल वाहनों की जांच की गई। इस दौरान वाहन मानकों के विरुद्ध संचालित पाए गए आठ स्कूली वाहनों के चालान किए गए।


जांच के दौरान परिवहन विभाग की टीम ने स्कूली बच्चों को लाने-ले जाने वाले वाहनों के दस्तावेज, पंजीकरण और निर्धारित मानकों का निरीक्षण किया। कार्रवाई के दौरान एक मारुति वैन ऐसी पाई गई, जिसका पंजीकरण नॉन ट्रांसपोर्ट व्हीकल के रूप में था, लेकिन उसका उपयोग स्कूली वाहन के तौर पर किया जा रहा था। नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर परिवहन विभाग ने उक्त मारुति वैन को औरैया कोतवाली की देवकली चौकी में निरुद्ध करा दिया।


एआरटीओ एनसी शर्मा ने कहा कि स्कूली बच्चों की सुरक्षा विभाग की प्राथमिकता है। बच्चों को स्कूल तक पहुंचाने और वापस घर लाने वाले वाहनों का निर्धारित मानकों को पूरा करना आवश्यक है। नियमों की अनदेखी कर स्कूली वाहन के रूप में किसी भी ऐसे वाहन का संचालन नहीं किया जा सकता, जो निर्धारित मानकों के अनुरूप न हो।


उन्होंने कहा कि परिवहन विभाग की ओर से स्कूली वाहनों की जांच का अभियान आगे भी जारी रहेगा। मानकों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।


एआरटीओ ने अभिभावकों से भी विशेष अपील करते हुए कहा कि बच्चे देश का भविष्य हैं। उनके सुरक्षित आवागमन के लिए अभिभावक यह सुनिश्चित करें कि बच्चों को केवल मानक पूर्ण और निर्धारित नियमों के अनुरूप संचालित स्कूल वाहनों से ही स्कूल भेजा जाए। वाहन का चयन करते समय उसके पंजीकरण और आवश्यक मानकों की जानकारी अवश्य कर लें, जिससे बच्चों की सुरक्षा से किसी प्रकार का समझौता न हो।

Latest News