इंद्रप्रस्थ न्यूज – ताज़ा हिंदी खबरें | राष्ट्रीय, राज्य, खेल, बिज़नेस ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज
ताजा खबरें यूपी में बारिश बनी आफत, कम से कम 21 की मौत, उत्तराखंड में चारधाम यात्रा थमी, नेपाल में काठमांडू की राहें बंद एशियाई खेल 2026: प्राची चौधरी ने 400 मीटर में जीता कांस्य, किरण पयाल पांचवें स्थान पर एशियाई खेल 2026: तजिंदरपाल सिंह तूर ने जीता रजत, लगातार तीसरे स्वर्ण की हैट्रिक से चूके उत्तर तथा मध्य क्षेत्र में भारी बारिश के आसार, दिल्ली में मौसम रहेगा सुहावना युद्धाभ्यास तरंग शक्ति-2026 शुरू : 8 देशों के 3 हजार से ज्यादा एयर वॉरियर्स हो रहे शामिल लखनऊ में अलग-अलग जगह मकान गिरने से एक बुजुर्ग की माैत, तीन घायल यूपी के बलरामपुर में विद्युत कंट्रोल रूम में भरा पानी, 500 गांव की विद्युत आपूर्ति ठप दो दिन से लगातार हो रही बारिश से किसानों के चेहरे मुरझाए, खेतों में भरा पानी, फसलों को भारी नुकसान कबड्डी खेल रहे किशोर की बिगड़ी हालत, आगरा में इलाज के दौरान मौत विस्फोट में झुलसे दो भाइयों में से एक की मौत, 6 दिन बाद दिल्ली में तोड़ा दम योगी सरकार के डिजिटल हेल्थ विजन को मिलेगी नई रफ्तार, 25 पदों पर होगी भर्ती डिवाइडर पार कर गैस टैंकर से भिड़ी फॉर्च्यूनर , कारोबारी की मौत, चालक गंभीर यूपी के हमीरपुर में बारिश से दो मंजिला मकान गिरा, बुजुर्ग की मौत बाराबंकीः बारिश बनी आफत: दीवार और पेड़ गिरने से महिला समेत दो की मौत, दो घायल बारिश, जलभराव और बढ़ते गंगा जलस्तर से कानपुर बेहाल, कई इलाकों में बाढ़ जैसे हालात वाराणसी के लोहता में तेज रफ्तार डीसीएम ने साइकिल सवार समेत दाे को राैंदा, दोनाें की मौत मुख्यमंत्री ने बुराड़ी में एटीएस का किया उद्घाटन, एक अक्टूबर से पीयूसी से संबंधित प्रवर्तन व्यवस्था होगी लागू यूरोपीय देशों के खिलाफ सैन्य कार्रवाई की तैयारी नहीं कर रहा रूस : पुतिन महिला यूनिट ने कलात में पाकिस्तानी सेना के काफिलों पर किया हमला : बीएलएफ पाकिस्तान-अफगान सीमा पर मुठभेड़, 13 तालिबान लड़ाकों के मारे जाने का दावा कांगो में सेना का विमान रिहायशी इलाके में क्रैश, 14 लोगों की मौत 6.80 करोड़ के ‘बॉस स्कैम’ मामले में बीकानेर से आरोपी गिरफ्तार पुश्तैनी संपत्ति के विवाद में मां की हत्या, बेटी और प्रेमी गिरफ्तार वृंदावन में संत प्रेमानंद महाराज के साधक ने छत से कूदकर की आत्महत्या बिजनौर में महिला की हत्या का आरोपित गिरफ्तार, जेठ का बेटा ही निकला हत्यारा

बनिहाल-कटड़ा रेल खंड पर विस्टाडोम कोच के साथ विशेष ट्रेन का सफल संचालन, यात्रियों ने कश्मीर की प्राकृतिक सुंदरता का उठाया लुत्फ

11 Feb 2026

जम्मू, 11 फरवरी (इंद्रप्रस्थ न्यूज)। उत्तर रेलवे के जम्मू मंडल ने बुधवार को बड़गाम-बनिहाल मार्ग पर चलने वाली विशेष ट्रेन (गाड़ी संख्या 0468804687) का विस्तार श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा तक कर एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। यात्रियों के अनुभव को यादगार बनाने के लिए इस ट्रेन में विस्टाडोम कोच (Vistadome Coach) जोड़ा गया है, जिसने अपनी पहली विस्तारित यात्रा में यात्रियों को मंत्रमुग्ध कर दिया।


पहले दिन विशेष ट्रेन का संचालन सफल रहा, जिसमें लगभग 600 से भी अधिक लोगों ने अपनी यात्रा का लुप्त उठाया। यात्रियों के हित में उठाए गए, इस ऐतिहासिक कदम पर स्थानीय लोगों और पर्यटकों ने रेलवे के प्रति आभार व्यक्त किया और कहा कि विशेष ट्रेन को बनिहाल से कटरा तक पहुंचाकर स्थानीय लोगों को बेहतर कनेक्टिविटी का विशेष लाभ दिया हैं।

 

यात्रियों ने अपनी यात्रा के दौरान विस्टाडोम कोच में कांच की छत और बड़ी पारदर्शी खिड़कियों से पहाड़ों, नदियों और सुरंगों के अद्भुत नजारों का आनंद लिया, साथ ही चिनाब नदी पर बने दुनिया के सबसे ऊंचे पुल और पहले केबल-स्टेयड अंजी पुल जैसे इंजीनियरिंग अजूबों का दीदार किया।


ट्रेन के सफल संचालन पर वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक, उचित सिंघल ने कहा कि यह एक पहल है, विस्टाडोम कोच के माध्यम से यात्रियों की यात्रा को प्राकृतिक नजारों के साथ सुगम बनाया जा सके और कश्मीर में पर्यटन को बढ़ावा मिल सके। आज पहले दिन इस विशेष ट्रेन के संचालन पर यात्रियों ने इसकी सराहना करते हुए अपनी यात्रा को और अधिक रोमांचक बनाया।

Latest News