इंद्रप्रस्थ न्यूज – ताज़ा हिंदी खबरें | राष्ट्रीय, राज्य, खेल, बिज़नेस ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज
ताजा खबरें उप्रः अतिवृष्टि, राहत एवं बचाव कार्यों में तेजी लाने व त्वरित सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश यूपी में बारिश बनी आफत, कम से कम 21 की मौत, उत्तराखंड में चारधाम यात्रा थमी, नेपाल में काठमांडू की राहें बंद एशियाई खेल 2026: प्राची चौधरी ने 400 मीटर में जीता कांस्य, किरण पयाल पांचवें स्थान पर एशियाई खेल 2026: तजिंदरपाल सिंह तूर ने जीता रजत, लगातार तीसरे स्वर्ण की हैट्रिक से चूके उत्तर तथा मध्य क्षेत्र में भारी बारिश के आसार, दिल्ली में मौसम रहेगा सुहावना युद्धाभ्यास तरंग शक्ति-2026 शुरू : 8 देशों के 3 हजार से ज्यादा एयर वॉरियर्स हो रहे शामिल लखनऊ में अलग-अलग जगह मकान गिरने से एक बुजुर्ग की माैत, तीन घायल यूपी के बलरामपुर में विद्युत कंट्रोल रूम में भरा पानी, 500 गांव की विद्युत आपूर्ति ठप दो दिन से लगातार हो रही बारिश से किसानों के चेहरे मुरझाए, खेतों में भरा पानी, फसलों को भारी नुकसान कबड्डी खेल रहे किशोर की बिगड़ी हालत, आगरा में इलाज के दौरान मौत विस्फोट में झुलसे दो भाइयों में से एक की मौत, 6 दिन बाद दिल्ली में तोड़ा दम योगी सरकार के डिजिटल हेल्थ विजन को मिलेगी नई रफ्तार, 25 पदों पर होगी भर्ती डिवाइडर पार कर गैस टैंकर से भिड़ी फॉर्च्यूनर , कारोबारी की मौत, चालक गंभीर यूपी के हमीरपुर में बारिश से दो मंजिला मकान गिरा, बुजुर्ग की मौत बाराबंकीः बारिश बनी आफत: दीवार और पेड़ गिरने से महिला समेत दो की मौत, दो घायल बारिश, जलभराव और बढ़ते गंगा जलस्तर से कानपुर बेहाल, कई इलाकों में बाढ़ जैसे हालात वाराणसी के लोहता में तेज रफ्तार डीसीएम ने साइकिल सवार समेत दाे को राैंदा, दोनाें की मौत मुख्यमंत्री ने बुराड़ी में एटीएस का किया उद्घाटन, एक अक्टूबर से पीयूसी से संबंधित प्रवर्तन व्यवस्था होगी लागू यूरोपीय देशों के खिलाफ सैन्य कार्रवाई की तैयारी नहीं कर रहा रूस : पुतिन महिला यूनिट ने कलात में पाकिस्तानी सेना के काफिलों पर किया हमला : बीएलएफ पाकिस्तान-अफगान सीमा पर मुठभेड़, 13 तालिबान लड़ाकों के मारे जाने का दावा कांगो में सेना का विमान रिहायशी इलाके में क्रैश, 14 लोगों की मौत 6.80 करोड़ के ‘बॉस स्कैम’ मामले में बीकानेर से आरोपी गिरफ्तार पुश्तैनी संपत्ति के विवाद में मां की हत्या, बेटी और प्रेमी गिरफ्तार वृंदावन में संत प्रेमानंद महाराज के साधक ने छत से कूदकर की आत्महत्या

प्रधानमंत्री मोदी के खुले पत्र का बंगाली और हिंदी भाषा में भाजपा ने शुरू किया वितरण

23 Feb 2026



कोलकाता, 24 फरवरी (हि.स.)। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की राज्य इकाई ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा लिखे गए खुले पत्र का व्यापक वितरण अभियान शुरू किया है। यह पत्र बंगाली और हिंदी भाषा में तैयार किया गया है और इसे राज्यभर के मतदाताओं तक पहुंचाया जा रहा है।


पत्र में प्रधानमंत्री माेदी ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली राज्य सरकार और सत्तारूढ़ अखिल भारतीय तृणमूल कांग्रेस पर केंद्र प्रायोजित योजनाओं के लाभ से लोगों को वंचित करने का आरोप लगाया है। उन्होंने यह भी दावा किया कि राज्य प्रशासन की कथित बाधाओं के बावजूद अनेक लोगों को इन योजनाओं का लाभ मिला है।


पत्र की शुरुआत में प्रधानमंत्री ने लिखा है कि कुछ ही महीनों में पश्चिम बंगाल की चुनावी दिशा तय होगी और मतदाताओं का सुविचारित निर्णय राज्य की भावी पीढ़ियों का भविष्य निर्धारित करेगा। उन्होंने कहा कि राज्य के लोग वंचना के शिकार रहे हैं और यह स्थिति उन्हें व्यक्तिगत रूप से पीड़ा देती है। उन्होंने “विकसित और समृद्ध पश्चिम बंगाल” के निर्माण का वादा किया है।


प्रधानमंत्री ने पत्र में वर्ष 2014 के बाद राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) सरकार द्वारा शुरू की गई विभिन्न कल्याणकारी और विकास योजनाओं का उल्लेख किया है। उनका कहना है कि राज्य सरकार के असहयोग के बावजूद इन पहलों से समाज के विभिन्न वर्गों को लाभ मिला है।


पत्र में यह भी कहा गया है कि स्वतंत्रता के बाद के दौर में पश्चिम बंगाल देश की अर्थव्यवस्था का केंद्र हुआ करता था, लेकिन बीते छह दशकों में निरंतर कुप्रशासन और तुष्टीकरण की राजनीति के कारण राज्य की आर्थिक स्थिति कमजोर हुई है। उन्होंने आरोप लगाया कि रोजगार के अवसरों की कमी के कारण शिक्षित युवाओं को राज्य से बाहर जाना पड़ रहा है, जबकि महिलाओं की सुरक्षा को लेकर भी चिंता बनी हुई है।


प्रधानमंत्री ने स्वामी विवेकानंद, श्री अरविंद, रवीन्द्रनाथ ठाकुर और सुभाष चंद्र बोस जैसी विभूतियों की विरासत का उल्लेख करते हुए कहा कि जिस राज्य ने ऐसे महान व्यक्तित्व दिए, वह आज अवैध घुसपैठ, महिलाओं की सुरक्षा और आर्थिक गिरावट जैसी चुनौतियों का सामना कर रहा है।


पत्र के अंत में प्रधानमंत्री माेदी ने मतदाताओं से बदलाव के लिए एकजुट होने की अपील करते हुए कहा कि अन्य राज्यों में लोगों की आजीविका में उल्लेखनीय सुधार हुआ है और अनेक परिवार गरीबी रेखा से ऊपर उठे हैं। उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल के लोग भी समान विकास के अधिकारी हैं और अब परिवर्तन अनिवार्य है।

Latest News