इंद्रप्रस्थ न्यूज – ताज़ा हिंदी खबरें | राष्ट्रीय, राज्य, खेल, बिज़नेस ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज
ताजा खबरें यूपी में बारिश बनी आफत, कम से कम 21 की मौत, उत्तराखंड में चारधाम यात्रा थमी, नेपाल में काठमांडू की राहें बंद एशियाई खेल 2026: प्राची चौधरी ने 400 मीटर में जीता कांस्य, किरण पयाल पांचवें स्थान पर एशियाई खेल 2026: तजिंदरपाल सिंह तूर ने जीता रजत, लगातार तीसरे स्वर्ण की हैट्रिक से चूके उत्तर तथा मध्य क्षेत्र में भारी बारिश के आसार, दिल्ली में मौसम रहेगा सुहावना युद्धाभ्यास तरंग शक्ति-2026 शुरू : 8 देशों के 3 हजार से ज्यादा एयर वॉरियर्स हो रहे शामिल लखनऊ में अलग-अलग जगह मकान गिरने से एक बुजुर्ग की माैत, तीन घायल यूपी के बलरामपुर में विद्युत कंट्रोल रूम में भरा पानी, 500 गांव की विद्युत आपूर्ति ठप दो दिन से लगातार हो रही बारिश से किसानों के चेहरे मुरझाए, खेतों में भरा पानी, फसलों को भारी नुकसान कबड्डी खेल रहे किशोर की बिगड़ी हालत, आगरा में इलाज के दौरान मौत विस्फोट में झुलसे दो भाइयों में से एक की मौत, 6 दिन बाद दिल्ली में तोड़ा दम योगी सरकार के डिजिटल हेल्थ विजन को मिलेगी नई रफ्तार, 25 पदों पर होगी भर्ती डिवाइडर पार कर गैस टैंकर से भिड़ी फॉर्च्यूनर , कारोबारी की मौत, चालक गंभीर यूपी के हमीरपुर में बारिश से दो मंजिला मकान गिरा, बुजुर्ग की मौत बाराबंकीः बारिश बनी आफत: दीवार और पेड़ गिरने से महिला समेत दो की मौत, दो घायल बारिश, जलभराव और बढ़ते गंगा जलस्तर से कानपुर बेहाल, कई इलाकों में बाढ़ जैसे हालात वाराणसी के लोहता में तेज रफ्तार डीसीएम ने साइकिल सवार समेत दाे को राैंदा, दोनाें की मौत मुख्यमंत्री ने बुराड़ी में एटीएस का किया उद्घाटन, एक अक्टूबर से पीयूसी से संबंधित प्रवर्तन व्यवस्था होगी लागू यूरोपीय देशों के खिलाफ सैन्य कार्रवाई की तैयारी नहीं कर रहा रूस : पुतिन महिला यूनिट ने कलात में पाकिस्तानी सेना के काफिलों पर किया हमला : बीएलएफ पाकिस्तान-अफगान सीमा पर मुठभेड़, 13 तालिबान लड़ाकों के मारे जाने का दावा कांगो में सेना का विमान रिहायशी इलाके में क्रैश, 14 लोगों की मौत 6.80 करोड़ के ‘बॉस स्कैम’ मामले में बीकानेर से आरोपी गिरफ्तार पुश्तैनी संपत्ति के विवाद में मां की हत्या, बेटी और प्रेमी गिरफ्तार वृंदावन में संत प्रेमानंद महाराज के साधक ने छत से कूदकर की आत्महत्या बिजनौर में महिला की हत्या का आरोपित गिरफ्तार, जेठ का बेटा ही निकला हत्यारा

मथुरा नाव हादसे में मृतकों की संख्या बढ़कर 11 हुई, सात अभी भी लापता

11 Apr 2026



मथुरा, 11 अप्रैल (इंद्रप्रस्थ न्यूज)। उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में युमना नदी में मोटर बोट पलटने से हुए हादसे के बाद राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ) और अन्य बचाव दल युद्धस्तर पर लापता लोगों की तलाश में जुटे हुए हैं। इस बीच शनिवार को एक और युवक का शव बरामद किया गया है। इससे इस हादसे में जान गंवाने वालों की संख्या बढ़कर 11 हो चुकी है, जबकि सात लोग अभी लापता हैं।


जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह ने शनिवार दोपहर को रामकृष्ण मिशन सेवाश्रम चैरिटेबल अस्पताल पहुंचकर यहां भर्ती घायलों का कुशलक्षेम जाना। उन्होंने चिकित्सकों को घायलों को उत्कृष्ट स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। साथ ही प्रशासन ने नदी से निकाले गए 10 लोगों के शव को पंजाब भिजवा दिया है।


जिलाधिकारी ने बताया कि शुक्रवार दोपहर लुधियाना से श्रद्धालुओं का जत्था वृंदावन के केशीघाट से यमुना के पार देवराहा बाबा की समाधि स्थल पर दर्शन के लिए जा रहा था। यमुना पर खोले गए पैंटून पुल को जोड़ने के दौरान तेज बहाव में पुल का पीपा मोटरबोट से टकरा गया और बोट पलट गई। उसमें सवार 37 से अधिक श्रद्धालु यमुना में डूबने लगे। आसपास मौजूद गोताखोरों ने 22 लोगों को बचा लिया और अन्य लोगों की खोजबीन शुरू कर दी। दस शव कल ही निकाल लिए गये थे और आज एक युवक का शव गोताखोरों ने खोज निकाला। मृतक की पहचान माणिक टंडन के रूप में हुई है। अब तक 11 लोगों के शव बरामद किए जा चुके हैं, जबकि सात श्रद्धालुओं का अब तक पता नहीं चल पाया है।

एसपी देहात सुरेश चंद्र रावत और एडीएम वित्त डॉक्टर पंकज वर्मा की अगुवाई में टीमें यमुना नदी में लापता श्रद्धालुओं की तलाश कर रही हैं। पूरे मामले की जांच एडीएम वित्त डॉ. पंकज वर्मा को सौंपी गई है।


Latest News